अवैध हथियार तस्करों पर पुलिस ने लगाया यह एक्ट,जानिए कितनी हो सकती है सजा

अवैध हथियार तस्करो के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने साल 2019 में संशोधित हथियार तस्करी एक्ट के तहत ( arms trafficking u/s 25.8 of Arms (amendment) Act of the year 2019) मामला दर्ज करना शुरू कर दिया है। इसके तहत अवैध हथियार तस्करी में 10 साल से लेकर उम्र कैद की सजा तक का प्रावधान है। दिल्ली पुलिस ने 5 राज्यों में सक्रिय अवैध हथियार तस्करी सिंडिकेट के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ इसी संशोधित एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार लोगों से 15 पिस्टल और 40 कारतूस बरामद किए गए हैं।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाह के मुताबिक एसीपी अत्तर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर शिव कुमार औऱ इंस्पेक्टर कर्मवीर सिंह की टीम ने शिवम शर्मा और कृषण कुमार को गिरफ्तार किया। अवैध हथियार तस्करी पर निगरानी रखने के लिए इंस्पेक्टर शिव कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई थी। पुलिस टीम को सूचना मिली कि अवैध हथियार तस्कर सिंडिकेट के दो सदस्य अवैध हथियार की खेप लेकर आनंद विहार बस अड्डे के समीप आने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने शिवम और कृषण को गिरफ्तार किया। शिवम के पास से 8 सेमी आटोमेटिक पिस्टल औऱ 20 कारतूस बरामद हुए जबकि कृषण के पास से 2 सेमीआटोमेटिक, 5 सिंगल शाट पिस्टल और 20 कारतूस मिले।

इनके खिलाफ 2019 में संशोधित हथियार तस्करी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पूछताछ में दोनो ने बताया कि लह पिछले चार साल से हथियार तस्करी में लिप्त हैं, अब तक केवल दिल्ली एनसीआर में ही 600 हथियार सप्लाई कर चुके हैं। यह लोग एमपी के खकनार से अवैध हथियार खरीदते हैं। इसके बाद यह खेप गैंगस्टर, बदमाश और छोटे हथियार तस्करों को बेच देते हैं। दिल्ली एनसीआर के अलावा इनका नेटवर्क यूपी, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में भी फैला हुआ है। सेमीआटोमेटिक पिस्टल 7 हजार औऱ देशी तमंचा 1 हजार में खरीदकर 25 हजार औऱ 4 हजार तक में बेचा जाता है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | मोबाइल रेडिएशन से कैंसर होता है ? जानिए सेहत पर इसके असर का सच | Aadhaar Update: आधार में क्या बदल सकते हैं घर बैठे, फोटो और मोबाइल नंबर बदलने का क्या है तरीका | सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन से ठगी का नया ट्रेंड; भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शिकायत का तरीका | PM Kisan 24th Installment: अगली ₹2000 की किस्त कब आएगी? किस्त रुकी है तो ऐसे करें जांच | Cyber Fraud: पैसा ट्रांसफर होने से पहले कैसे रुक सकती है साइबर ठगी, ₹5,043 करोड़ बचाने वाले सिस्टम को समझिए | बाबलू डेयरी में किसने चलवाई गोलियां? डिजिटल निगरानी से खुली गांजा, वसूली और बदले की कहानी | Online Fraud: नौकरी और निवेश के नाम पर ₹641 करोड़ की ठगी, आखिर कहां गया पैसा? | सात्विक भोजन क्या है, शरीर को स्वस्थ रखने में इसकी क्या भूमिका? डॉ. अरुण कुमार जायसवाल ने बताया सेहत का मंत्र | बॉटनेट क्या है? Sality Malware ने 23 साल तक कंप्यूटरों को कैसे बनाया साइबर हथियार | Digital Arrest Scam का पैसा कहां गया? CBI ने खोला APK और बैंक खातों का खेल |
11-09-2026