दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार । दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ड्रग तस्करी के अंतर्राष्ट्रीय रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस सिलसिले में 3 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। लाजपत नगर के पास बारापूल्ला फ्लाईओवर के नीचे से गिरफ्तार इन ड्रग तस्करों से 100 करोड़ की हेरोइन जब्त की गई है। करीब 25 किलो की मात्रा में जब्त हेरोइन को स्वीफ्ट कार में बनी विशेष कैविटी में छिपाकर रखा गया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद हासिम, मोहम्मद शब्बीर और नरेश कुमार के रूप में हुई है। स्वीफ्ट कार का इस्तेमाल असम से लेकर यूपी राजस्थान और मध्य प्रदेश में हेरोइन सप्लाई में होता था।  

स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद सिंह कुशवाहा के मुताबिक स्पेशल सेल इस साल करीब 10 सिंडिकेट का पर्दाफाश कर 600 किलो हेरोइन जब्त कर चुकी है। एसीपी अतर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर शिव कुमार की टीम को सूचना मिली थी कि म्यांमार से हेरोइन की खेप मणीपुर और असम में ली जाती है। इसके बाद इसकी सप्लाई यूपी, एमपी, राजस्थान, दिल्ली आदि में की जा रही है। पुलिस टीम को 13 अक्टूबर को सूचना मिली कि हासिम, शब्बीर औऱ नरेश भारी मात्रा में हेरोइन की खेप लेकर दिल्ली पहुंचने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जाल बिछाकर 25 किलो हेरोइन जब्त किया। पूछताछ में तीनों ने बताया कि वो दो साल से हेरोइन सप्लाइ में लिप्त हैं और अब तक 200 किलो से ज्यादा हेरोइन सप्लाई कर चुके हैं। हेरोइन की खेप उन्हें असम के बोकाजान में रहने वाले शख्स से मिलती थी। उसे इंफाल से म्यामांर शिफ्ट कर चुका तस्कर हेरोइन की खेप भेजा करता था।    

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | RRTS स्टेशन पर संदिग्ध अपहरण की कोशिश कैसे पकड़ी गई? CISF जवान की सतर्कता से 7 वर्षीय बच्चा सुरक्षित | पुलिसकर्मी की हत्या का रहस्य: सिर्फ एक सवाल पूछने की मिली खौफनाक सजा, ऐसे पकड़े गए कातिल | फेक न्यूज़ की पहचान अब होगी और तेज़, हर मंत्रालय में Quick Response Team | झारखंड के 20 वन प्रमंडलों में शुरू होगी JICA परियोजना, वन संरक्षण और ग्रामीण आजीविका पर रहेगा फोकस | भारत में बाघ संरक्षण की नई चुनौतियां: सफलता के बाद अब भविष्य की सबसे बड़ी परीक्षा | 11वीं अखिल भारतीय पुलिस जूडो क्लस्टर 2026: SSB बनी ओवरऑल चैंपियन, CISF और ITBP ने भी जमाया कब्जा | Cyber Commando क्या है? कांवड़ यात्रा में पहली बार तैनात हुए डिजिटल प्रहरी, जानिए कैसे रोकते हैं डीपफेक और साइबर अपराध | CISF की पहली महिला QRT तैयार, अब आतंकवादियों से मोर्चा लेंगी महिला कमांडो, जानिए क्यों है यह ऐतिहासिक कदम | जानिए क्या संकेत दे रहे हैं चौराहों के सिग्नल | Digital Arrest में जमानत कब मिलेगी? सुप्रीम कोर्ट के सख्त रुख से बदले संकेत, जानिए क्या है नई न्यायिक नीति |
01-08-2026