वर्दी

This is for police category

virtual meeting

नोएडा में पुलिस अफ़सरों से अब आप भी कर सकते हैं वर्चुअल मीटिंग

0
नई दिल्ली , इंडिया विस्तार डेस्क । नोएडा में पुलिस अफ़सरों से अब आप वर्चुअल मीटिंग भी कर सकते हैं। इसकी शुरुआत हो गई...

गृह मंत्री अमित शाह ने वृक्षारोपण में हिस्सा लेने वाले जवानों से कहीं कई...

0
नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘अखिल भारतीय वृक्षारोपण अभियान’ के तहत आज केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल के गुरुग्राम स्थित परिसर में पीपल के पौधे का रोपण किया। अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि मैं हमारे सशस्त्र बलों के वीर जवानों का अभिनंदन करता हूँ और उन्हें बधाई देता हूँ जो देश की रक्षा के साथ-साथ पर्यावरण की रक्षा करने वाले इस विशाल अभियान के माध्यम से देशभर में 1.37 करोड़ से अधिक लंबी आयु वाले वृक्षों के पौधे लगा रहे हैं।  केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल देशभर के हवाई अड्डे और रेलवे स्टेशन की सुरक्षा तथा आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई के साथ ही कोविड-19 महामारी से लड़ने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।  अमित शाह ने इस महामारी में जान गँवाने वाले केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के 31 कोरोना वॉरियर्स को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि इन कोरोना वॉरियर्स का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और कोरोना के ख़िलाफ़ लड़ाई के इतिहास में केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। अमित शाह ने कहा कि यह कार्यक्रम ऐसे समय में हो रहा है जब पूरी दुनिया एक बड़े संकट का सामना कर रही है। वर्षों के इतिहास में इस तरह की महामारी का जिक्र नहीं मिलता है और आज पूरे विश्‍व में कोरोना महामारी मानव जीवन के अस्तित्व से लड़ाई कर रही है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत इस जंग को अच्छी तरह से लड़ रहा है। कोरोना के विरुद्ध लड़ाई में जब बड़े से बड़े विकसित देशों की स्वास्थ्य व्यवस्थाएँ चरमरा गयीं वहीं घनी आबादी वाले देशों में से एक हमारे देश में जहां स्वास्थ्य सेवाओं का आधारभूत ढांचा अन्य विकसित देशों की तुलना में सशक्त नहीं था तो सबके मन में आशंकाएं थीं कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई भारत जैसा देश कैसे लड़ेगा। किंतु आज पूरी दुनिया देख रही है कि कोरोना के खिलाफ समग्रविश्व में सफलता से जंग यदि कहीं लड़ी गई है तो वह भारत के अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में लड़ी गई है। अमित शाह ने यह भी कहा कि दुनिया भर में इस जंग से सरकारें लड़ी हैं किंतु भारत में केंद्र सरकार के साथ सभी राज्य सरकारों और एक-एक व्यक्ति इस लड़ाई में साथ खडा हुआ है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्‍व में ‘एक जन, एक मन, एक राष्ट्र’ के सूत्र को चरितार्थ करते हुए कोरोना के खिलाफ जंग में हम अच्‍छे मुकाम पर खड़े हैं। कहीं डर का माहौल नहीं है, इसके खिलाफ लड़ने का जज्बा है, पराजित करने का हौसला है और मैं कहना चाहता हूं कि इस जंग से लड़ाई में हमारे सुरक्षा बलों का भी बहुत महत्वपूर्ण योगदान है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि विभिन्न सुरक्षाबलों के जवानों की याद में एक बहुत बड़ा स्मारक दिल्ली में बनाया गया है जो हमेशा जनता को उनके बलिदान की याद दिलाता है। श्री अमित शाह ने कहा कि हमारे पुरखों का कहना था कि प्रकृति का दोहन करना चाहिए प्रकृति का शोषण नहीं करना चाहिए। वेद काल में ऋषि-मुनियों द्वारा बनाए गए इस संतुलन को भौतिकवादी विचारधारा ने तोड़ा इसीलिए आज जलवायु परिवर्तन, बढ़ते तापमान, ग्लोबल वार्मिंग के खतरे सामने खड़े हैं। इस संकट से हमें वृक्ष ही बचा सकते हैं इसलिए हमारे पुरखों ने सभी ग्रंथों में वृक्ष के महत्व को समझाया है।  अमित शाह ने कहा कि वृक्षों की मानव जीवन में महत्ता को दर्शाने वाले मत्स्य पुराण के निम्न सूत्र को अभियान का मूल मंत्र बनाया गया जिससे कि बल कर्मियों और उनके माध्यम से समाज में वृक्षों के प्रति संवेदनशीलता और चेतना जाग्रत हो दशकूपसमावापी, दशवापीसमोह्रदः। दशह्रदसमोपुत्रो, दशपुत्रसमोद्रुमः।। (एक जलकुंड दस कॅुए के समान है, एक तालाब दस जलकुंडों के बराबर है, एक पुत्र का दस तालाबों जितना महत्व है और एक वृक्ष का दस पुत्रों के समान महत्व है।) उन्होंने सभी जवानों से अपील की कि जब तक लगाने वाले व्‍यक्ति से वृक्ष बड़ा न हो जाए तब तक उसका ध्यान रखा जाए, उसके बाद वह वृक्ष पीढ़ियों तक हमारा ध्यान रखेंगे।  अमित शाह का कहना था कि इससे जीवन भी पल्लवित और सुगंधित होगा। वृक्षों से हमें प्राणवायु मिलती है और प्राण वायु के बगैर शरीर की कल्पना नहीं की जा सकती है।  अमित शाह ने कहा कि आक्सीजन देने की क्षमता, मौसम की अनुकूलता और आयु को ध्यान में रखते हुए इस महाअभियान के लिए पीपल,जामुन,नीम,वट और बरगद जैसे पेड़ों का चयन किया गया है।

दिल्ली के इन पुलिसवालों को मिला सीपी का रिवार्ड

0
नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली पुलिस कमिश्नर एस एन श्रीवास्तव ने दिल्ली के विभिन्न जिलो में तैनात 29 पुलिसकर्मियों को उनके अच्छे कार्य के...

ताकि इस पुलिस कॉलोनी की महिलाएं कर सकें रचनात्मक काम

0
नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली पुलिसकर्मियों के परिवार की महिलाएं रचनात्मक योगदान दे सकें इसके लिए पुलिस वेलफेयर सोसायटी(PWFS) ने तेजी से काम करना...

विकास दुबे(Vikas Dubey) की नाटकीय गिरफ्तारी ! वीडियो भी देखें

0
नई दिल्ली ,इंडिया विस्तार। कानपुर एनकाउंटर का मुख्य आरोपी विकास दुबे उज्जैन से गिरफ्तार हो गया। वह मध्य प्रदेश...

दिल्ली पुलिस का वेबिनार-आने वाली कोरोना वैक्सीन को लेकर पुलिस वालों ने पूछे सवाल

0
नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा बनाई गई वैक्सीन कोवैक्सीन को लेकर दिल्ली पुलिस के जवान भी उत्सुक हैं। उनकी उत्सुकता...

कानपुर में बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम पर फायरिंग, DSP समेत 8 शहीद

0
कानपुर में बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम पर फायरिंग, DSP समेत 8 शहीद नई दिल्ली ,इंडिया विस्तार डेस्क । कानपुर के...

पुलिसकर्मियों में तनाव और उनकी समस्याओं के लिए छतीसगढ़ में स्पंदन

0
नई दिल्ली,इंडिया विस्तार डेस्क। छतीसगढ़ में पुलिसकर्मियों की समस्याओं और उनमें छाए तनाव को दूर करने के लिए स्पंदन कार्यक्रम चलाया...
corona

दिल्ली पुलिस के एक इंस्पेक्टर की कोरोना से हुई मौत

0
नई दिल्ली ,इंडिया विस्तार। दिल्ली में कोरोना की चपेट में एक इंस्पेक्टर की मौत हो गई है। दिल्ली पुलिस के स्पेशल...

ताजा खबरें

काम की बातें