UP IAS Transfer: यूपी में 40 आईएएस अफसरों के तबादले, 15 जिलों के डीएम भी बदले

यूपी में 40 अफसरों का तबादला हुआ है। कई जिलों के डीएम नए अफसरों को बनाया गया है।
up ias transfer

UP IAS Transfer: यूपी में चली तबादला एक्सप्रेस में 15 जिलों के डीएम बदल गए हैं। कुल मिलाकर यूपी में 40 आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। आगरा के नए डीएम अब मनीष बंसल होंगे। मुख्यमंत्री के विशेष सचिव की जिम्मेवारी अरविंद मलप्पा बांगरी को दी गई है।

UP IAS Transfer: इन जिलों के बदल गए डीएम

जिन जिलों के डीएम बदले हैं उनमें सुल्तानपुर, श्रावस्ती, बुलंदशहर, शामली, सहारनपुर, अमरोहा, हमीरपुर, रायबरेली, फतेहपुर, उन्नाव, लखीमपुर, मैनपुरी, औरैया और आगरा शामिल है।

सुल्तानपुर के जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह को बनाया गया है। झांसी में गौरांग राठी नए डीएम होंगे। बुलंदशहर के जिलाधिकारी कुमार हर्ष को बनाया गया है। अन्नपूर्णा गर्ग को श्रावस्ती का डीएम बनाया गया है।

शामली के जिलाधिकारी आलोक यादव होंगे। निधि गुप्ता वत्स को फतेहपुर की जिम्मेवारी दी गई है। उन्नाव के डीए घनश्याम मीणा को बनाया गया है। अंजमी कुमार सिंह लखीमपुर खीरी के नए डीए होंगे। इंद्रमणि त्रिपाठी को मैनपुरी के जिलाधिकारी बनाया गया है। बृजेश कुमार को औरैया की कमान सौंपी गई है।

आगरा के नए DM मनीष बंसल बने हैं।अरविन्द कुमार चौहान, सहारनपुर के DM बने हैं। नितिन गौड़ को अमरोहा के DM बनाया गया है। अभिषेक गोयल को हमीरपुर DM की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सरनीत कौर ब्रोका रायबरेली की नई DM बनीं है।

पूरी ट्रांसफर लिस्ट

इन विभागों में हुए तबादले

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन का प्रबंध निदेशक नीतीश कुमार को बनाया गया है। श्रुति को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा का प्रबंध निदेशक बनाया गया। आशुतोष निरंजन को परिवहन आयुक्त बनाया गया है।

किंजल सिंह को सचिव माध्यमिक शिक्षा का पद दिया गया। दुर्गा शक्ति नागपाल को देवीपाटन मंडल का कमिश्नर बनाया गया।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | साइबर ब्लैकमेल में कैसे फंसाते हैं ठग? तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर होती है लाखों की उगाही | सावधान इस नए वाले ऑनलाइन फ्रॉड से, यूटिलिटी सर्विस के नाम कहीं जेब पर ना डाल दें डाका | साइबर धोखाधड़ी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, साइबर ठगों को नहीं मिलेगी आसानी से राह | मोबाइल हैक होने से कैसे बचाएं? फोन में ये 7 गलतियां आपको बना सकती हैं साइबर अपराधियों का निशाना | WhatsApp पर मोबाइल नंबर कैसे छिपाएं? आने वाला है नया प्राइवेसी फीचर, जानिए कैसे करेगा काम | त्योहार पर भी ड्यूटी निभाते हैं CISF जवान, DG प्रवीर रंजन ने मिठाई बांटकर बढ़ाया हौसला | CERT-In AI Security Guidelines: एआई से जुड़े साइबर हमले की 6 घंटे में देनी होगी सूचना | मकोका में सजा मिली उम्रकैद, दिल्ली पुलिस ने कैसे जीत ली क्रिमिनल जस्टिस की यह लड़ाई | हैक किए गए ईमेल अकाउंट्स का काला कारोबार: साइबर अपराधी कैसे करते हैं आपके ईमेल का इस्तेमाल? | ईमेल अकाउंट हैक कैसे होता है? AI फिशिंग और बैंकिंग साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके |
15-11-2026