bhoot bangla akshay kumar: 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली अक्षय कुमार की इस फिल्म के गाने से लेकर ट्रेलर तक दर्शकों को काफी पसंद आई रहे हैं। कैसा रहेगा इस फिल्म का कलेक्शन,आइए जानते हैं फिल्म के बारे में सब कुछ।
धुरंधर 2 के नक्शे कदम पर bhoot bangla 2026
“जॉली एलएलबी 3” के बाद हर कोई अक्षय कुमार को कामेडी जोनर में देखने के लिए बेताब है। एक्सपर्ट मानते हैं कि मूवी 8-10 करोड़ के आसपास की एपनिंग कर सकती है। जहां तक अक्षय कुमार की बात है उनके लिए इस मूवी का हिट होना बहुत जरूरी है।
यह भी पढ़ेंःमिथुन चक्रवर्ती: एक अभिनेता की अनोखी कहानी
अक्षय कुमार की बीती कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाई नहीं कर पाईं हैं। इस मूवी को दर्शकों का कितना प्यार मिलेगा यह तो बॉक्स ऑफिस को देखने के बाद ही पता लगेगा।
भूत बंगला का बजट
अक्षय कुमार और प्रियदर्शन कई साल बाद भूत बंगला में साथ नजर आएंगे। निर्माताओं ने इस मूवी को बनाने में 120 करोड़ रुपये का खर्च किया है। अक्षय के अलावा फिल्म में वामिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव और आसरानी सहित कई कलाकार अहम रोल में दिखाई देने वाले हैं।
आप भी इस मूवी पर अपना राय देने से पीछे मत हटिएगा।
भूत बंगला 2026 पहले रिव्यू में क्या
वैसे विभिन्न माध्यमों के जरिए आए पहले रिव्यू में बताया जा रहा है कि यह कई लेयर वाली सुपरनेचुरल कहानी के रुप में सामने आती है। इस फिल्म की बड़ी बात यह है कि यह इंसान और भूत के बीच अनोखे रिश्ते को दिखाती है। डर औऱ कमेडी का यह मेल दर्शकों को बांधे रख सकता है।
माना जा रहा है कि अक्षय कुमार ने इस मूवी में अपना बेस्ट परफार्मेंस दिया है। एक्सपर्ट रमेश बाला के हवाले से बताया गया है कि इंटरवल का प्वाइंट रोंगटे खड़े कर देता है। इसके बाद फिल्म धीरे-धीरे मिस्ट्री से पर्दा उठाती है।









