सीपी ने दिया दिल्ली पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन बनाने का प्रस्ताव

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली पुलिस आयुक्त एस एन श्रीवास्तव ने दिल्ली पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन बनाने का सुझाव दिया है। इस कॉरपोरेशन के जिम्मे पुलिस कालोनी और विभिन्न पुलिस इकाइयों के लिए समयबद्ध तरीक़े से निर्माण और रख रखाव का काम होगा। दिल्ली पुलिस आयुक्त ने यह सुझाव दिल्ली पुलिस की सुरक्षा (Security) इकाई मुख्यालय के उद्घाटन अवसर पर दिया । अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यह मुख्यालय चाणक्य पुरी के बापू धाम में निर्मित हुआ है । दिल्ली पुलिस की यह इकाई अभी तक विनय मार्ग पर आवंटित एक अस्थाई प्लॉट से संचालित हो रही थी ।

दिल्ली पुलिस सुरक्षा इकाई मुख्य़ालय अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। अब तक सुरक्षा इकाई विनय मार्ग पर स्थित सिक्योरिटी लाइन से संचालित हो रही थी। इस अवसर पर ट्रैफिक के स्पेशल सीपी ताज हसन, स्पेशल सीपी मुख्यालय़ सुंदरी नंदा, स्पेशल सीपी सिक्योरिटी एस के गौतम और साउथ जोन के स्पेशल सीपी सतीश गोलचा के अलावा कई ज्वांयट सीपी और एनबीसीसी के मुख्य प्रबंध निदेशक पी के गुप्ता भी मौजूद थे।

गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस की सिक्टोरिटी यूनिट गृह मंत्रालय द्वारा प्रदत्त दिल्ली में रहने वाले 500 लोगों को सुरक्षा मुहैया कराने के अलावा भारत के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, कैबिनेट मंत्री, सुप्रीम कोर्ड व दिल्ली हाई कोर्ट के जज और विदेशी मेहमानों की सुरक्षा में तैनात होती है। सुरक्षा की वर्तमान चुनौतियों के मद्देनजर 5 एकड़ जमीन सिक्योरिटी मुख्यालय के लिए आबंटित की गई थी। इलसके निर्माण का जिम्मा एनबीसीसी के पास था। मुख्यालय पूरी तरह से सीसीटीवी और अन्य आधुनिक सुरक्षा उपकरणो से लैस है। इसमें प्रशिक्षण, आडिटोरियम, बैरक(654 बेड), कैंटीन, जिम, स्मार्ट क्लास रूम आदि सब कुछ मौजूद है।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | फेक न्यूज़ और सोशल मीडिया नैरेटिव: डिजिटल युग में सक्रिय सूचना प्रबंधन क्यों बन गया है सबसे बड़ी जरूरत | ऑल इंडिया पुलिस जूडो चैंपियनशिप 2026: SSB ने जीती चैंपियन ट्रॉफी, जानिए मेडल टैली और सभी विजेताओं की पूरी जानकारी | CISF ने महिला जूडो में जीती रनर्स-अप ट्रॉफी, ऑल इंडिया पुलिस जूडो क्लस्टर चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन | वाइब हैकिंग क्या है? सोशल मीडिया पर आपकी सोच को प्रभावित करने वाला नया डिजिटल खतरा, जानिए भारत के कानून क्या कहते हैं | डायबिटीज में कौन सी दाल खानी चाहिए? क्या दाल खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है, जानिए विशेषज्ञ क्या कहते हैं | साइबर अपराध में जमानत मिलती है या नहीं? जानिए आईटी एक्ट क्या कहता है और सुप्रीम कोर्ट ने क्या स्पष्ट किया | क्या बच्चों के लिए सोशल मीडिया सुरक्षित है? फ्रांस के नए कानून से समझिए क्यों बढ़ रही है डिजिटल सुरक्षा की चिंता | CISF की खिलाड़ी निधि ने 10वीं एशियाई पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में जीता रजत पदक, भारत का बढ़ाया गौरव | आपकी कार का डेटा चोरी हो रहा है? स्मार्ट इलेक्ट्रिक वाहन का सच जानिए | Dhanushkodi Ghost Village: भारत की आखिरी सड़क पर बसा ‘भूतिया गांव’, शाम ढलते ही क्यों लग जाता है कर्फ्यू? |
26-07-2026