हथियार तस्करों पर दिल्ली पुलिस कस रही शिकंजा, 6 माह में ढाई हजार गिरफ्तार

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल की पुलिस का टैग लिए दिल्ली पुलिस बदमाशों पर नकेल कसने के लिए बड़ी रणनीति पर काम कर रही है। बदमाशों को हथियार पहुंचाने वाले करीब ढाई हजार लोगों को अब तक हवालात भेजा जा चुका है। दिल्ली पुलिस ने हथियार सौदागरों पर शिकंजा कसने का अभियान 1 जून से शुरू किया था। दिल्ली पुलिस आयुक्त एस एन श्रीवास्तव के निर्देश पर ठोस कार्ययोजना के साथ हथियार सौदागरों पर शिकंजा कसने के अभियान ने 6 माह में असर दिखाना शुरू कर दिया है।

अवैध हथियारों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की कार्रवाई में अब तक 2040 केस दर्ज हुए हैं। दिल्ली पुलिस की विभिन्न यूनिट और पुलिस थानों ने अब तक 1702 अवैध हथियार जब्त किए हैं जिसमें 1493 देशी तमंचे, 195 रिवाल्वर और 14 बंदूक या राइफल शामिल हैं। इसके अलावा 3198 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

दिल्ली के विभिन्न थानों और स्पेशल सेल क्राइम ब्रांच आदि में अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Up transfer: यूपी में अब दो दर्जन और आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया गया | UP IAS Transfer: यूपी में 40 आईएएस अफसरों के तबादले, 15 जिलों के डीएम भी बदले | पश्चिम बंगाल चुनाव 2026ः ‘CAPF’ का ‘वन इलेक्शन फोर्स’ मॉडल, डीजी स्तर पर सुरक्षा ब्लू प्रिंट तैयार | चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया देंगे 22वां डीपी कोहली व्याख्यानः साइबर अपराध की चुनौतियों पर फोकस | डॉक्सिंग क्या है? क्या आप doxing से बच सकते हैं? | कहीं आपको नौकरी का ऑफर भेजने वाला फर्जी तो नहीं ! जानिए साइबर ठगी के इस नए तरीके को | झारखंड में आयोजित होगा राष्ट्रीय वन मेला 2026 | सपने में गोबर के उपले देखनाः धन लाभ या करियर में बदलाव के संकेत | भूतबंगला 2026ः अक्षय कुमार की बेस्ट फिल्म साबित होगी ? | सावधान! एआई बदल रहा है साइबर जालसाजी का चेहरा |
21-04-2026