अभय चैटबॉटः डिजिटल अरेस्ट से बचा सकता है सीबीआई का यह AI टूल

CBI का नया AI चैटबॉट ‘अभय’ नागरिकों को डिजिटल गिरफ्तारी घोटालों से बचाने के लिए लॉन्च किया गया है, जिससे संदिग्ध नोटिस की तुरंत जांच की जा सकती है।
CBI डीपी कोहली व्याख्यानमाला में अभय AI चैटबॉट को मुख्य न्यायाधीश ने लांच किया

केंद्रीय जांच ब्यूरो सीबीआई ने एक ऐसा एआई चैटबॉट लांच किया है जो आपको डिजिटल अरेस्ट जैसे स्कैम से बचा सकता है। अब उन ठगों को आसानी से पहचाना जा सकेगा जो खुद को सीबीआई अधिकारी बता फर्जी नोटिस का जाल फेंकते हैं। डिजिटल अरेस्ट स्कैम में मोटी रकम की उगाही होती है।

कब और कहां लांच हुआ सीबीआई का एआई चैटबॉट

सीबीआई के 22 वें डीपी कोहली व्याख्यान में देश मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने अभय को लांॉ किया। व्याख्यान में इस बार मुख्साय विषय साइबर अपराध की चुनौतियां-पुलिस और न्यायपालिका की भूमिका थी।

यह भी पढ़ेंः चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया देंगे 22वां डीपी कोहली व्याख्यानः साइबर अपराध की चुनौतियों पर फोकस

ऐसे काम करेगा सीबीआई का अभय

सीबीआई के एआई चैटबॉट अभय का उद्देश्य है डिजिटल गिरफ्तारी से जुड़े जालसाजी के मामलों पर रोक के साथ साथ सीबीआई नोटिस का तुरंत सत्यापान। ताकि आम आदमी सीबीआई नोटिस के मनोवैज्ञानिक भय से मुक्त हो सके।

अभय संदिग्ध दस्तावेज़ों को CBI के आधिकारिक रिकॉर्ड से मिलान कर रीयल टाइम में नोटिस की प्रामाणिकता की जांच करता है और नकली धमकियों से मानसिक दबाव कम करने का काम करता है।

जिस तरह से डिजिटल अरेस्ट के मामले बढ़ रहे हैं उसके मद्देनजर लोगों में इस भरोसे को कायम करना जरूरी है कि किसी भी नकली चीज की पुष्टि तुरंत हो सकती है।

डीपी कोहली व्याख्यान में साइबर अपराध के बदलते तरीकों पर जोर पुलिस और न्यायपालिका के बीच बेहतर समन्वय की जरूरत डिजिटल साक्ष्य को स्वीकार करने और तेज न्याय प्रक्रिया पर बल दिया गया।

डर और जोखिम भी है

नकली वेबसाइट या फर्जी ऐप के जरिए भ्रम फैलाया जा सकता है। केवल आधिकारिक चैनलों से ही अभय का उपयोग करें,किसी को भी बैंक या निजी जानकारी साझा न करें और संदिग्ध कॉल या मैसेज पर तुरंत प्रतिक्रिया न दें।

याद रखिए सिर्फ सावधानी ही बचाव है। किसी भी तरह के फ्रॉड होने पर 1930 को कॉल करें या https://cyberpolice.nic.in/ पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें।

Support India Vistar
Picture of inspector raman kumar
inspector raman kumar
इंस्पेक्टर रमण कुमार सिंह,दिल्ली पुलिस में बतौर इंस्पेक्टर तैनात है । वे दिल्ली के कई पुलिस थानों के साथ साथ साइबर पुलिस स्टेशन के थानाध्यक्ष रहे है । वे साइबर जागरूकता के लिए साइबर सेफ व्हाट्सएप्प ग्रुप और बी द पुलिस नाम से फेसबुक पेज और फेसबुक ग्रुप के संचालक है ।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Commonwealth Fencing Championships 2026: CISF की अन्नू प्रिया और श्रुति जोशी ने जीते दो कांस्य पदक | Aadhaar Virtual ID (VID): आधार नंबर शेयर किए बिना ऐसे बनाएं 16 अंकों की वर्चुअल आईडी | मुंबई एयरपोर्ट पर 1.31 किलो सोना बरामद, CISF ने तस्करी की कोशिश पकड़ी | अगरतला एयरपोर्ट पर 4 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक पकड़े गए, CISF ने फ्लाइट से उतारा | विश्व हाथी दिवस: 22,446 हाथी फिर भी खतरे में, आखिर इंसान और हाथी क्यों आमने-सामने? | साइबर ठगों के निशाने पर क्यों रहते हैं बुजुर्ग ? जानिए साइबर ठगी के ये तरीके, ऐसे करें बचाव | Meta पर भारत की सख्ती: पेड प्रमोशन, स्कैम विज्ञापन और CSAM पर उठे गंभीर सवाल | World Lion Day: गुजरात के गिर के शेरों की सफलता और आगे की चुनौती | फोन किल स्विच: मोबाइल चोरी या हैक होने पर डेटा बचाने का आसान साइबर सुरक्षा उपाय | NEET पेपर लीक मामले में सीबीआई की चार्जशीट में क्या है? जानिए पूरी कहानी |
11-08-2026