Digital Police Portal: अब घर बैठे दर्ज करें e-FIR, पाएं पुलिस वेरिफिकेशन और NOC | पूरी गाइड

Digital Police Portal के जरिए अब नागरिक घर बैठे e-FIR, पुलिस वेरिफिकेशन, वाहन NOC और अन्य सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। जानिए कैसे यह प्लेटफॉर्म पुलिस सेवाओं को आसान और तेज बना रहा है।
Digital Police Portal India online police services e-FIR verification interface

क्या आप जानते हैं कि एफआईआर दर्ज करवाने, उसकी प्रति पाने या पुलिस वेरीफिकेशन जैसी सेवाएं अब घर बैठे ले सकते हैं। पुलिस की इन सेवाओं के लिए थाने का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। भारत सरार ने एक ऐसा डिजिटल प्लेटफार्म तैयार किया है जिससे इन सेवाओं का लाभ घर बैठे लिया जा सकता है।

digital police portal नाम के इस प्लेटफार्म से आप कई सेवाओं का लाभ ऑनलाइन ले सकते हैं।

digital police portal क्या है और कैसे काम करता है

यह पोर्टल https://www.mha.gov.in/en के अंतर्गत संचालित crime and criminal tracking & system का हिस्सा है। इस पोर्टल का मकसद देश भर में दी जा रही पुलिस सेवाओं को एक प्लेटफार्म पर लाना है। यह सिस्टम भारत में फैले पुलिस स्टेशनों और अपराध डेटा को जोड़ता है, जिससे शिकायत दर्ज करने से लेकर सत्यापन तक की प्रक्रिया डिजिटल हो जाती है।

कौन कौन सी सेवाएं मिलती हैं ऑनलाइन

इस पोर्टल पर आम आदमी कई जरूरी सेवाओं को सीधे एक्सेस कर सकते हैं। आप ऑनलाइन अपराध रिपोर्ट दर्ज कर सकते हैं, अपने कर्मचारी या किरायेदार का पुलिस वेरिफिकेशन करा सकते हैं, और अपने पूर्ववृत्त का प्रमाणपत्र भी प्राप्त कर सकते हैं।

साइबर अपराध के बढ़ते मामले-ज्यादा जानें भारत में साइबर अपराध क्यों बढ़ रहे हैं? जानें कारण, आंकड़े और बचाव के तरीके | 2026 रिपोर्ट

वाहन से जुड़े मामलों में NOC भी अब ऑनलाइन उपलब्ध है। इसके अलावा, लापता व्यक्तियों और चोरी हुई संपत्ति से जुड़ा डेटा भी यहां देखा जा सकता है।

क्या हुआ बदलाव

सरकार ने इस पोर्टल को और ज्यादा उपयोगी बनाने के लिए कई बड़े अपडेट किए हैं। अब वाहन NOC और antecedent verification जैसी सेवाएं बिना किसी शुल्क के उपलब्ध हैं। नागरिकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे किसी भी प्रकार का भुगतान डाक या अन्य माध्यम से न भेजें।

डेटाबेस को भी पहले से ज्यादा मजबूत और केंद्रीकृत बनाया गया है, जिससे पुलिस और संस्थानों को अपराध पैटर्न समझने में मदद मिलती है।

नागरिकों को क्या फायदा मिल रहा है

इस डिजिटल व्यवस्था का सबसे बड़ा लाभ यह है कि सेवाएं अब 24 घंटे उपलब्ध हैं। आपको लाइन में खड़े होने या बिचौलियों से निपटने की जरूरत नहीं पड़ती।

काम तेजी से होता है, प्रक्रिया पारदर्शी रहती है और ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों के लोग समान रूप से इसका लाभ उठा सकते हैं। खास बात यह है कि कई सेवाएं अब पूरी तरह मुफ्त हो चुकी हैं।

पुलिस और संस्थानों के लिए क्यों अहम है यह प्लेटफॉर्म

यह सिस्टम केवल नागरिकों के लिए ही नहीं, बल्कि पुलिस विभाग के लिए भी बेहद उपयोगी साबित हो रहा है। इससे डेटा एक जगह इकट्ठा होता है, जिससे जांच में तेजी आती है और निर्णय लेने में मदद मिलती है।

कागजी प्रक्रिया कम होने से समय की बचत होती है और काम अधिक व्यवस्थित तरीके से हो पाता है। इससे पुलिस और जनता के बीच भरोसा भी मजबूत होता है।

महत्वपूर्ण सलाह आपको जाननी चाहिए

सरकार ने साफ किया है कि इस पोर्टल से जुड़ी सेवाओं के लिए किसी भी प्रकार का भुगतान ऑफलाइन माध्यम से नहीं करना चाहिए। किसी एजेंट या तीसरे पक्ष के जरिए आवेदन करने से बचें और केवल आधिकारिक पोर्टल का ही उपयोग करें।

Support India Vistar
Picture of inspector raman kumar
inspector raman kumar
इंस्पेक्टर रमण कुमार सिंह,दिल्ली पुलिस में बतौर इंस्पेक्टर तैनात है । वे दिल्ली के कई पुलिस थानों के साथ साथ साइबर पुलिस स्टेशन के थानाध्यक्ष रहे है । वे साइबर जागरूकता के लिए साइबर सेफ व्हाट्सएप्प ग्रुप और बी द पुलिस नाम से फेसबुक पेज और फेसबुक ग्रुप के संचालक है ।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | RBI का नया प्रस्ताव: संदिग्ध बैंक ट्रांजैक्शन पर 60 दिन तक रोक, आपके खाते पर कब पड़ सकता है असर? | Flight Baggage Rules: विदेश जाते समय बैग में क्या नहीं ले जा सकते? दिल्ली एयरपोर्ट पर चंदन के 11 डिब्बे मिले | Train Cancelled October 2026: अक्टूबर में 40 से ज्यादा ट्रेनें रद्द, टिकट है तो पहले चेक करें अपनी ट्रेन | सट्टे का पैसा शेयर बाजार तक कैसे पहुंचता है? महादेव बेटिंग केस से समझिए पूरा खेल | आपके नाम पर कोई और SIM तो नहीं चला रहा? घर बैठे ऐसे करें जांच | AI का भविष्य: नकली आवाज और डीपफेक के दौर में भारत कैसे रहेगा सुरक्षित? | LPG eKYC कैसे करें? 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए नया नियम, घर बैठे ऐसे पूरा करें BAA | Digital Arrest Scam: फोन पर ऐसा क्या हुआ कि 68 साल के बुजुर्ग ने तोड़ दी FD और गंवा दिए ₹1.12 करोड़? | Online Shopping Fraud: ऑनलाइन खरीदारी और बैंकिंग में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, पेमेंट से पहले जांचें ये 10 बातें | Shahzad Bhatti Network पर UAPA प्रतिबंध: कौन है शहजाद भट्टी और अब क्या बदल जाएगा? |
24-09-2026