क्या आप जानते हैं,आपका मोबाइल कैसे हैक हो सकता है ? जानिए हैकिंग से कैसे बचें

मोबाइल हैकिंग से बचने के लिए जरूरी सुरक्षा उपाय जानें। फ़िशिंग से सतर्क रहें, 2FA और बायोमेट्रिक लॉक अपनाएं और अपने डेटा को सुरक्षित रखें।
मोबाइल हैकिंग से बचाव के उपाय दिखाता स्मार्टफोन सुरक्षा कॉन्सेप्ट

वैसे तो आजकल के आधुनिक सभी फोन चाहे वह android पर चले या IOS पर। ये मोबाइल बनाए ही जाते हैं साइबर हमलों से बचाव को ध्यान में रखते हुए। सामान्य स्थिति में इनको हैक करना मुश्किल है। लेकिन आपको यह जानना बहुत जरूरी है कि मोबाइल हैकिंग से कैसे बचें।

यह भी पढ़ेंः साइबर फ्रॉड रिपोर्ट करें: Suspect Repository और GAC गाइड

सबसे बड़ा खतरा है फिशिंग

आधुनिक स्मार्टफोन ज्यादा सुरक्षित हैं यह बात आपको निशाना बनाने वाले साइबर बदमाश भी जानते हैं। इसलिए वह सिस्टम को नहीं इंसान को निशाना बनाते हैं। वे ऐसे तरीके अपनाते हैं जो दिखने में असली लगे। इसीलिए यह मोबाइल हैकिंग से कैसे बचे बड़ा सवाल बन कर सामने आता है।

असली लगने वाले तरीके का मतलब है जैसे बैंक या सेवा प्रदाता के नकली ईमेल, असली जैसी दिखने वाली वेबसाइटें और आकर्षक लिंक या ऑफर का सहारा लेकर शिकार को जाल में फांसा जाता है। जैसे ही उपयोगकर्ता बिना जांच किए क्लिक करता है, उसकी निजी जानकारी खतरे में आ जाती है।

भारत में शुरुआती साइबर धोखाधड़ी भी इसी तरह के फ़िशिंग ईमेल से शुरू हुई थी, जहां लोगों को बैंक के नाम पर भ्रमित किया गया।

याद रखें ये “गोल्डेन रूल”

मोबाइल फोन हैकिंग से बचना है तो सबसे पहले नीचे दिए गए दो नियम सदा याद रखेंः

👉 किसी भी लिंक या अटैचमेंट पर क्लिक करने से पहले रुकें और जांच करें।
👉 ईमेल भेजने वाले का पता और वेबसाइट का URL ध्यान से देखें।

यह हैं सुरक्षा की अतिरिक्त परतें

यदि पासवर्ड किसी कारण से लीक भी हो जाए, तब भी ये उपाय सुरक्षा बनाए रखते हैं:

  • दो स्तरीय प्रमाणीकरण (2FA): लॉगिन के लिए OTP या ऑथेंटिकेटर ऐप का अतिरिक्त चरण
  • बायोमेट्रिक लॉक: फिंगरप्रिंट या फेस रिकग्निशन से सुरक्षित प्रवेश
  • पासकी: पारंपरिक पासवर्ड से अधिक सुरक्षित विकल्प

अपडेटेड मोबाइल डिवाइस अपने आप में काफी सुरक्षित होते हैं। वास्तविक खतरा फ़िशिंग और उपयोगकर्ता की असावधानी से पैदा होता है।

👉 इसलिए याद रखें:

  • बिना सोचे क्लिक न करें
  • संदिग्ध ईमेल और लिंक से दूरी बनाए रखें
  • 2FA और बायोमेट्रिक सुरक्षा हमेशा सक्रिय रखें

आपकी थोड़ी सी सावधानी, बड़े नुकसान से बचा सकती है।

Support India Vistar
Picture of inspector raman kumar
inspector raman kumar
इंस्पेक्टर रमण कुमार सिंह,दिल्ली पुलिस में बतौर इंस्पेक्टर तैनात है । वे दिल्ली के कई पुलिस थानों के साथ साथ साइबर पुलिस स्टेशन के थानाध्यक्ष रहे है । वे साइबर जागरूकता के लिए साइबर सेफ व्हाट्सएप्प ग्रुप और बी द पुलिस नाम से फेसबुक पेज और फेसबुक ग्रुप के संचालक है ।

Latest Posts

यह भी पढ़ें

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | एआई से लिखे शोध में फर्जी कानूनी फैसलों का खतरा, छात्रों और शोधकर्ताओं को क्यों सतर्क रहने की जरूरत? | साइबर फ्रॉड में नुकसान होने पर मिल सकता है ₹5 करोड़ तक का मुआवजा, जानिए झारखंड की नई व्यवस्था में कैसे करें दावा | CISF महिला ब्रास बैंड: कैसे सामान्य ड्यूटी की महिला जवानों ने राष्ट्रीय स्तर पर बनाई अपनी पहचान | मेटा की ‘स्कैम से बचो’ माइक्रोड्रामा श्रृंखला: साइबर धोखाधड़ी के विरुद्ध जागरूकता की एक अभिनव पहल | UPI PIN चोरी करने वाला Android Overlay Scam क्या है? मोबाइल की एक परमिशन से कैसे खाली हो सकता है बैंक खाता | हेल्थ डेटा चोरी से मेडिकल फ्रॉड तक, फर्जी डॉक्टर बनकर कैसे ठग रहे हैं साइबर अपराधी? | Microsoft 365, Outlook और Teams अचानक काम करना बंद कर दें तो क्या होगा? जानिए क्लाउड सर्वर की खराबी के पीछे की वजह | CISF जवानों के लिए आधुनिक बैरक: दिल्ली के साकेत में 288 जवानों को मिलेगी नई आवास सुविधा | Gootloader Malware क्या है? एक वेबसाइट पर क्लिक से कैसे हैक हो सकता है आपका कंप्यूटर | साइबर ब्लैकमेल में कैसे फंसाते हैं ठग? तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर होती है लाखों की उगाही |
23-11-2026