दिल्ली पुलिस ने बरामद किए 12 करोड़ की हेरोईन-इंटरनेशनल ड्रग तस्करी का खुलासा

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पंजाब बेस्ड दो ऐसे ड्रग्स त्सकर गिरफ्तार किए हैं जिनका नेटवर्क नाईजीरिया से लेकर अफगानिस्तान तक फैला हुआ था। पुलिस ने इनके कब्जे से साढ़े तीन किलो हाई क्वालिटी हेरोइन बरामद किया है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 12 करोड़ से ज्यादा है।

बरामद हेरोईन

पुलिस के मुताबिक इन्हें  महावीर नगर से  गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान 50 साल के रविशंकर और 30 साल के विकास के रूप में हुई है। रवि और विकास पंजाब के होशियार पुर के रहने वाले है। पुलिस के मुताबिक ये एक इंटरनेशनल सिंडिकेट है।  ये ड्रग्स अफगानिस्तान और पाकिस्तान होते हुए इंडिया लाते थे फिर उससे पंजाब के अलग अलग शहरों में भेजते थे। लिंक क्लिक कर आरोपियों को देखें-

https://youtu.be/q7NHOQy0PZc

पुलिस की माने तो विकास पर कुल 19 मामले दर्ज है। तीन मामले ड्रग तस्करी के है और 16 मामले एक्साइज एक्ट के है। एनडीपीएस यानि नारकोटिक्स ड्रग तस्करी के दो मामले में विकास 10 साल की सज़ा काट चुका है। जेल से रिहा होने के बाद एक बार फिर 2015 से ये ड्रग्स रैकेट में शामिल हो गया। पिछले एक साल के अंदर रविशंकर 50 किलो से ज्यादा हेरोइन की तस्करी कर चुका है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि रविशंकर दो बार  सज़ा काट चुका है। यह तीसरी बार गिरफ्तारी है लिहाजा पुलिस आरोपी के लिए फांसी की सज़ा की मांग कर सकती है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच | क्या आप जानते हैं कि गूगल का डिजीकवच कैसे आपको फ्रॉड से बचाता है | PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए | IND vs AFG Asian Games 2026: एक गेंद भी नहीं फेंकी गई, फिर भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचा? | WhatsApp Investment Scam से कैसे बचें: Fake Trading App और फर्जी निवेश वेबसाइट की पहचान | वरिष्ठ नागरिकों का Heart Health कैसे रखें बेहतर? लखनऊ में GSCC और Max Hospital ने शुरू की नई सुविधा | सोशल मीडिया का बच्चों पर असरः हिंसक reels को lika-share करना क्यों पड़ सकता है भारी |
01-10-2026