Salman Khan- सलमान खान फायरिंग केस में ये खुलासे जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Salman Khan

Salman Khan-अभिनेता सलमान खान के घर 14 अप्रैल को हुई फायरिंग की साजिश के तार कई राज्यों से जुड़े हुए नजर आ रहे हैं। कई राज्यों में सघन जांच कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि किस किस राज्य से लोग इस साजिश में जुड़े थे। ताजा अपडेट यह है कि मुंबई क्राइम ब्रांच ने सलमान के शूटरों को हथियार देने के आरोप में पंजाब के जालंधर से दो हथियार सप्लायरों को गिरफ्तार किया है।

Salman Khan– परत दर परत खुल रही साजिश

बताया जा रहा है कि 15 मार्च को सुभाष चंद्र और अनुज थापन ने शूटरों को हथियार मुहैया कराए थे। सुभाष और अनुज 15 मार्च को दो देशी पिस्तौल और 38 कारतूस सौंपने के लिए जालंधर से पनवेल आए थे। ये दोनों गोलीबारी करने वाले विक्की और सागरपाल के साथ तीन घंटे तक पनवेल में रूके थे। इस दौरान उन्होंने हथियारों की जांच के लिए अपने पास मौजूद 40 राउंड में से दो गोली की फायरिंग भी की थी।

यह भी पढ़ें-सलमान के घर फायरिंग करने वाले मिले इन बातों का भी हुआ खुलासा https://indiavistar.com/salman-khan-when-the-people-who-fired-at-salmans-house-were-found-these-things-were-also-revealed/

पुलिस को अब तक 17 जिंदा कारतूस मिल चुके हैं जबकि 5 गोलियां सलमान के घर चलाई गईं थीं। बाकि गोलियों की तलाश अभी जारी है। यह भी पता चला है कि फायरिंग करने के बाद दोनो आरोपियों ने तीन बार कपड़े भी बदले थे। ताकि जल्दी से उन्हें कोई पहचान ना सके। इस सिलसिले में पुलिस बिहार के पश्चिमी चंपारण में भी लगातार दबिश दे रही है। विक्की और सगर पाल के कई रिश्तेदारों और परिजनों से भी सघन पूछताछ की गई है।

पुलिस अभी यह जानने की कोशिश कर रही है कि फायरिंग के समय शूटर्स को उपर से कौन आदेश दे रहा था। दूसरे राज्यों में छापेमारी कर यह भी जानने की कोशिश की जा रही है कि उनके संपर्क में कौन कौन से लोग थे।फायरिंग करने वाले आरोपियों के पास दो मोबाइल भी थे। पुलिस के इसमें से एक मोबाइल मिल चुका है जिसे तोड़कर इन्होंने फेंक दिया था।

दूसरे मोबाइल की तलाश की जा रही है। दोनों आरोपी जिस वाइ फाइ और इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे थे उसका पता लगाने की कोशिश भी का जा रही है।सलमान फायरिंग केस में एनआईए भी सक्रिय है। बताया जा रहा है कि एजेंसी ने शूटर्स से पूछताछ भी की है। बेतिया पहुंची पुलिस ने भी विक्की और सागरपाल के बैकग्राउंड की सघन जांच कर रही है।    

पढ़ने योग्य-

Support India Vistar
Picture of Alok Verma
Alok Verma
a senior journalist with a 30 years experience of print, electronics and digital. worked with dainik jagran, news18india, R,bharat, zee news

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | आपके नाम पर कोई और SIM तो नहीं चला रहा? घर बैठे ऐसे करें जांच | AI का भविष्य: नकली आवाज और डीपफेक के दौर में भारत कैसे रहेगा सुरक्षित? | LPG eKYC कैसे करें? 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए नया नियम, घर बैठे ऐसे पूरा करें BAA | Digital Arrest Scam: फोन पर ऐसा क्या हुआ कि 68 साल के बुजुर्ग ने तोड़ दी FD और गंवा दिए ₹1.12 करोड़? | Online Shopping Fraud: ऑनलाइन खरीदारी और बैंकिंग में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, पेमेंट से पहले जांचें ये 10 बातें | Shahzad Bhatti Network पर UAPA प्रतिबंध: कौन है शहजाद भट्टी और अब क्या बदल जाएगा? | कोयला चोरी कैसे रोक रही CISF? झारखंड-बंगाल की खदानों में ‘Zero Coal Leakage’ पर जोर | Cyber Crime FIR: ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायत के बाद क्यों जरूरी हैं शुरुआती घंटे, कर्नाटक ने बदला जांच का तरीका | ₹12.84 करोड़ गए कहां? 317 ट्रांजैक्शन, 34 खाते और फिर USDT | UPI पेमेंट पर क्या है नया नियम: ₹2,000 से ज्यादा यूपीआई पेमेंट पर क्या आपके खाते से पैसे कटेंगे ? समझिए विस्तार से |
22-09-2026