नींद में मिलेगा आपके मुश्किल सवाल का जवाब जानिए कैसे

कई बार जिन सवालों का जवाब दिनभर सोचने पर नहीं मिलता, वह नींद में अचानक साफ हो जाता है। क्या यह संयोग है या दिमाग की कोई खास प्रक्रिया?
नींद में मुश्किल सवाल का जवाब मिलने की अवधारणा को दर्शाती प्रतीकात्मक तस्वीर

क्या आपका सामना मुश्किल सवालों से हो रहा है ? अगर हां तो नींद लीजिए क्योंकि नींद आपके मुश्किल सवालों का जवाब तलास कर दे देती है। दैनिक हिंदुस्तान में एजेंसी के हवाले छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक अध्ययन में यह साबित हुआ है कि मुश्किल सवालों का हल निकालने में यह मददगार होता है।

क्या नींद में सच में जवाब मिल सकते हैं?

अमेरिका स्थित नार्थ वेस्टर्न विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों ने अपने अनोखे अध्ययन में यह साबित किया है कि सपने देखना कल्पना नहीं, बल्कि परेशानियों को दूर करने का तरीका भी हो सकता है। विशेषज्ञों ने पाया है कि जब हम सोते हैं तो दिमाग तार्किक पाबंदियों से आजाद हो जाता है। नींद में दिमाग एक ऐसी रचनात्मक प्रक्रिया जोड़ता है जो होश में सोच ही नहीं पाते हैं।

सपनों और आइडिया के बीच क्या संबंध है?

विशेषज्ञों ने हजार से ज्यादा ऐसे लोगों पर अध्ययन किया जिन्हें ल्यूसिक ड्रीम आते थे। यानि वह स्थिति जिसमें सपने में पता होता है कि सपना देख रहे हैं। इन लोगों को कुछ मुश्किल पहेलियां दीं गईं। हर पहेली को सुलझाते समय बैकग्राउंड में एक खास धुन बजाई गई जिससे लोग गहरी नींद में सो गए। गहरी नींद में जाने के बाद वैज्ञानिकों ने फिर से वही धुन बजाई।

यह एक संकेत की तरह था जिसने सोते हुए दिमाग को उस पहेली पर वापस काम करने के लिए उकसाया। जिन लोगों ने उन धुनों को सुनकर पहेली के बारे में सपने देखे उनका पहेली सुलझाने की संभावना 40 फीसदी बढ़ गई।

आजादी लीक से हटकर सोचने की

विशेषज्ञ मानते हैं कि जागते समय हम लॉजिक में फंसे रहते हैं। सपने हमें लीक से हटकर सोचने की आजादी देते हैं। खास आवाजों के लिए दिमाग को सोते समय किसी खास समस्या पर काम करने के लिए टारगेट किया जा सकता है।

सोने से पहले सवाल सोचने की तकनीक

विशेषज्ञों के मुताबिक सिर्फ अच्छी नींद काफी नहीं है बल्कि उस समस्या से जुड़ा सपना देखना हल निकालने के लिए ज्यादा जरूरी है। जब दिमाग सपने में उस चुनौती पर काम करता है, तो अगली सुबह जवाब आसान लगने लगता है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच | क्या आप जानते हैं कि गूगल का डिजीकवच कैसे आपको फ्रॉड से बचाता है | PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए | IND vs AFG Asian Games 2026: एक गेंद भी नहीं फेंकी गई, फिर भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचा? | WhatsApp Investment Scam से कैसे बचें: Fake Trading App और फर्जी निवेश वेबसाइट की पहचान | वरिष्ठ नागरिकों का Heart Health कैसे रखें बेहतर? लखनऊ में GSCC और Max Hospital ने शुरू की नई सुविधा | सोशल मीडिया का बच्चों पर असरः हिंसक reels को lika-share करना क्यों पड़ सकता है भारी |
01-10-2026