वरिष्ठ नागरिकों का Heart Health कैसे रखें बेहतर? लखनऊ में GSCC और Max Hospital ने शुरू की नई सुविधा

लखनऊ में GSCC और Max Hospital ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए हृदय स्वास्थ्य जागरूकता और जांच कार्यक्रम आयोजित किया। डॉक्टरों ने Heart Care के तरीके बताए और GSCC–MAX Health Privilege Card की पहल शुरू हुई।
लखनऊ में GSCC और Max Hospital का वरिष्ठ नागरिक हृदय स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम

बढ़ती उम्र के साथ हृदय की नियमित जांच कितनी जरूरी है, किन संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और इलाज की जरूरत पड़ने पर वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाओं तक आसानी से कैसे पहुंचाया जाए, इन्हीं सवालों पर लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में चिकित्सकों ने जानकारी दी। विश्व हृदय दिवस के उपलक्ष्य में गोमती सीनियर सिटीजन्स क्लब (GSCC) और मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ ने हृदय स्वास्थ्य जागरूकता और स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम आयोजित किया।

और जानेंः मोबाइल रेडिएशन से कैंसर होता है ? जानिए सेहत पर इसके असर का सच

कार्यक्रम की एक महत्वपूर्ण पहल GSCC–MAX Health Privilege Card रही। इसके लिए दोनों संस्थाओं के बीच समझौता ज्ञापन हुआ है। इसके तहत GSCC के सदस्यों और उनके परिवारों को निर्धारित नियमों के अनुसार मैक्स हॉस्पिटल में विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं पर सुविधाएं और रियायतें मिलेंगी।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए नियमित Heart Check-up क्यों जरूरी

कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 12 बजे दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। गोमती सीनियर सिटीजन्स क्लब के Founder & President R.K. Singh ने स्वागत संबोधन में वरिष्ठ नागरिकों के लिए सक्रिय जीवनशैली, नियमित स्वास्थ्य जांच और समय पर चिकित्सकीय सलाह के महत्व पर बात की।

और जानेंः benefits of swimming-तैराकी से मिलेंगे सेहत को ये सारे लाभ

कार्यक्रम का मुख्य हिस्सा मैक्स हॉस्पिटल की कार्डियक साइंसेज टीम का Heart Care Awareness Session रहा। इसमें डॉक्टरों ने बताया कि बढ़ती उम्र में हृदय संबंधी जोखिमों पर समय रहते ध्यान देना आवश्यक है।

चिकित्सकों ने संतुलित भोजन, नियमित शारीरिक सक्रियता, तनाव पर नियंत्रण, जरूरी स्वास्थ्य जांच और डॉक्टर की सलाह के पालन को हृदय की देखभाल से जोड़ा।

तीन कार्डियोलॉजिस्ट ने बताए हृदय रोग से बचाव के तरीके

कार्यक्रम में मैक्स हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने वरिष्ठ नागरिकों और उनके परिवारों से सीधे संवाद किया।

डॉ. Danish Hasan Kazmi, Interventional Cardiology ने हृदय रोगों की रोकथाम, जोखिम के कारणों और समय पर उपचार के महत्व की जानकारी दी।

डॉ. Amit K. Soni, Interventional Cardiology ने नियमित जांच और जीवनशैली में जरूरी बदलावों पर चर्चा की। उन्होंने हृदय संबंधी समस्या होने पर समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने की जरूरत बताई।

डॉ. Prachi Rai, Cardiologist ने वरिष्ठ नागरिकों में हृदय स्वास्थ्य की देखभाल और बीमारी से बचाव के लिए जागरूकता की भूमिका समझाई।

सत्र के दौरान उपस्थित लोगों ने डॉक्टरों से हृदय स्वास्थ्य से जुड़े सवाल भी पूछे, जिनका चिकित्सकों ने जवाब दिया।

ECG से लेकर BMD तक कई स्वास्थ्य जांच

कार्यक्रम को हृदय स्वास्थ्य की जानकारी तक सीमित नहीं रखा गया। वरिष्ठ नागरिकों और उनके परिवारों के लिए कई जांच और परामर्श सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।

इनमें Cardiology Consultation, ECG, Eye Check-up, Dental Check-up और BMD सहित अन्य स्वास्थ्य जांच शामिल थीं। दोपहर के भोजन के बाद भी स्वास्थ्य जांच शिविर जारी रहा।

यह पहल उन वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपयोगी हो सकती है जो उम्र बढ़ने के साथ कई तरह की नियमित जांच की जरूरत महसूस करते हैं।

GSCC–MAX Health Privilege Card में क्या मिलेगा

गोमती सीनियर सिटीजन्स क्लब और मैक्स हॉस्पिटल के बीच हुए समझौते के तहत GSCC–MAX Health Privilege Card शुरू करने की पहल की गई है।

इसके माध्यम से क्लब के सदस्यों और उनके परिवारों को निर्धारित नियम और शर्तों के अनुसार अस्पताल की विभिन्न सेवाओं पर लाभ देने की बात कही गई है।

इनमें:

  • Consultation
  • Diagnostics
  • Procedures
  • IPD Services

जैसी स्वास्थ्य सेवाएं शामिल हैं।

हालांकि किसी भी सेवा पर मिलने वाली वास्तविक रियायत या लाभ संबंधित नियमों और शर्तों पर निर्भर करेगा। इलाज कराने से पहले कार्ड की लागू शर्तों की जानकारी लेना उपयोगी रहेगा।

स्वास्थ्य के साथ जागरूकता और सांस्कृतिक कार्यक्रम

कार्यक्रम में Ganesh Vandana, हृदय स्वास्थ्य पर आधारित नाटिका, Talent Showcase और Balloon Release Ceremony भी आयोजित की गई।

GSCC के Program Coordinator Anoop Kumar, Ex-GM, NABARD ने अतिथियों, चिकित्सकों, सहयोगी संस्थाओं और प्रतिभागियों का धन्यवाद किया।

ICICI Bank ने भी की सहभागिता

कार्यक्रम में ICICI Bank की टीम भी शामिल हुई। बैंक की ओर से प्रतिभागियों को Sling Bags दिए गए।

बैंक प्रतिनिधियों ने GSCC के सदस्यों को वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपलब्ध बैंकिंग योजनाओं और सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी।

Ashish Sharma की भूमिका

GSCC और मैक्स हॉस्पिटल के बीच संपर्क और कार्यक्रम के समन्वय में Ashish Sharma, Marketing Head, Max Hospital की भूमिका भी रही।

GSCC की ओर से बताया गया कि Ashish Sharma ने दोनों संस्थाओं के बीच संपर्क स्थापित करने, कार्यक्रम की तैयारी और Health Privilege Card की पहल को आगे बढ़ाने में सहयोग किया।

क्लब ने उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।

वरिष्ठ नागरिकों तक स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच बढ़ाने का उद्देश्य

R.K. Singh, Founder & President, Gomti Senior Citizens Club, Lucknow ने कहा कि क्लब का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों और उनके परिवारों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी, समय पर चिकित्सकीय परामर्श और स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुंच उपलब्ध कराना है।

उन्होंने मैक्स हॉस्पिटल, Ashish Sharma, ICICI Bank, कार्डियोलॉजी टीम और कार्यक्रम से जुड़े चिकित्सकों व सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

R.K. Singh के अनुसार मैक्स हॉस्पिटल के साथ हुआ यह सहयोग GSCC सदस्यों और उनके परिवारों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच बढ़ाने में उपयोगी साबित हो सकता है।

कार्यक्रम में GSCC के सदस्यों और उनके परिवारों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | वर्दी वालों को हनी ट्रैप में फंसाकर कैसे होती है जासूसी? SSB ने साइबर खतरों से किया सतर्क | यूपी में बीसी सखी योजना से घर बैठे हो सकती है आपकी कमाई, जानें कैसे | कॉकरोच जनता पार्टी के इन नेताओं पर पुलिस कार्रवाई, ये है पूरी डिटेल्स | ऐसे समझें किसान को कैसे मिलती है सोलर पंप सब्सिडी | ऑनलाइन रोमांस में सावधान ! सीमाहीन साइबर ठगों के जाल में ना फंस जाएं | Delhi crime: ऐसे पकड़ा गया कोविड पैरोल जंप कर फरार हुआ सजायाफ्ता गांजा तस्कर | साइबर ठगी से बचना है तो इन लालच से दूर रहें, जानिए कैसे बनते हैं शिकार | साइबर सुरक्षा प्रतियोगिता में CISF के अक्षय बडोला को दूसरा स्थान, c0c0n 2026 में मिली उपलब्धि | Anthropic का मुफ्त OSS Scanner क्या है, आम मोबाइल उपयोगकर्ताओं को कैसे होगा फायदा? | साइबर ठगी में समय पर शिकायत के बाद भी क्यों नहीं मिलता पैसा ? बैंको की जवाबदेही पर सवाल |
20-10-2026