मौत के बाद बैंक खाते का क्या होता है जानें पूरी बात

मौत के बाद का सवाल कोरोना के बाद और भी अहम हो गया है। महामारी ने पूरी दुनिया को आशंकित कर दिया है। लोग अब मौत के बाद अपनी चीजों के भविष्य के बारे में सोचने लगे हैं। बैंक को किसी भी इकोनॉमी के लिए सपोर्ट-सिस्टम के रूप में जाना जाता है। अपनी मेहनती की कमाई को सुरक्षित रखने के लिए लोग बैंक को सबसे बेहतर विकल्प के रूप में मानते हैं। इसी के साथ उन्हें अपनी जमा पर ब्याज भी मिलता है। ऐसे में अगर किसी बैंक अकाउंट होल्डर की मृत्यु हो जाए, तो उसके मौत के बाद खाते में जमा पैसों का क्या होता है. क्या आपने कभी सोचा है कि इन पैसों का मालिक कौन होगा। जानते हैं कि इसे लेकर आरबीआई के नियम क्या कहते हैं।

खाते के नॉमिनी का हक

जब भी आप बैंक में अपना खाता खुलवाते हैं, तो आपको अपने खाते के लिए एक नॉमिनी तय करना होता है। ऐसा इसलिए किया जाता है कि यदि किसी दुर्घटना या किसी अन्य कारण से खाताधारक की मृत्यु हो जाती है, तो मृत व्यक्ति के खाते पर नॉमिनी का अधिकार होगा। खाते में रखे पैसे भी इसी नॉमिनी को मिल जाएंगे।

बैंक अकाउंट होल्डर के नॉमिनी को जरूरी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद ही खाते से पैसे देता है। 

नॉमिनी मेंशन न होने पर

बैंक अकाउंट में यदि नॉमिनी मेंशन न हो तो बैंक अकाउंट होल्डर के कानूनी उत्तराधिकारी को अकाउंट का अधिकार देता है, लेकिन उसे सही डॉक्यूमेंट्स के जरिए खुद को अकाउंट होल्डर का लीगल वारिस साबित करना होता है। इसके लिए उसे कोई विल या उत्तराधिकार प्रमाण पत्र देना होगा। जिससे ये साबित होगा कि मरने वाले का पैसा उसे मिलना चाहिए। 

अगर ज्वाइंट अकाउंट हो तो

अगर बैंक में किसी ने ज्वाइंट खाता खुलवाया है, तो किसी एक खाताधारक की मृत्यु पर दूसरा खाताधारक आसानी से अकाउंट से पैसे निकाल सकता है। ऐसी स्थिति में मरने वाले व्यक्ति का नाम अकाउंट से हटाने के लिए उसके मृत्यु प्रमाण पत्र की एक कॉपी बैंक की ब्रांच में जमा करनी होगी। इसके बाद मृत व्यक्ति का नाम ज्वाइंट अकाउंट से हटा दिया जाएगा।  

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | समुद्री सुरक्षा को मिलेगी नई ताकत, CISF और भारतीय समुद्री विश्वविद्यालय के बीच हुआ बड़ा समझौता | BRICS NSA Meeting 2026: अजीत डोभाल की अध्यक्षता में भारत रच रहा साइबर सुरक्षा का नया इतिहास; जानें AI और Deepfake से निपटने का प्लान | Cyber Fraud Alert: बेरोजगार युवाओं के नाम पर खुल रहे बैंक खाते, दिल्ली पुलिस ने पकड़ा 50 लाख रुपये से जुड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क का राज | सनातन धर्म में अन्न का महत्व: क्यों कहा गया है अन्न को सबसे बड़ा धन? | WhatsApp Boss Scam Alert: CEO बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, I4C ने जारी की चेतावनी | सीआईएसएफ को मिला नया मुख्यालय, जानिए इसकी विशेषताएं | सपने में कुत्ता काटे तो क्या होता है? जानिए स्वप्न शास्त्र का संकेत | 1930 पर शिकायत की थी? अब घर बैठे वापस मिलेगा साइबर फ्रॉड का पैसा, MHA के नए पोर्टल से आसान हुआ रिफंड | सपने में शादी देखना कैसा होता है? जानें अपनी या किसी और की शादी देखने का मतलब | Kanwar Yatra 2026: कांवड़ यात्रा को लेकर दिल्ली-एनसीआर में तैयारियां तेज, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर बड़ा प्लान तैयार |
24-06-2026