गूगल ने बनाया डूडल दिए खास संदेश, पृथ्वी दिवस की सारी बातें जानिए विस्तार से

गूगल ने डूडल बनाकर विश्व पृथ्वी दिवस (World Earth Day) के विशेष संदेश दिए हैं। हर साल 22 अप्रैल को पूरे विश्व में पृथ्वी दिवस यानि अर्थ डे

गूगल (Google) ने डूडल बनाकर विश्व पृथ्वी दिवस (World Earth Day) के विशेष संदेश दिए हैं। हर साल 22 अप्रैल को पूरे विश्व में पृथ्वी दिवस यानि अर्थ डे मनाया जाता है। ऐसे तो हर दिन सभी को पृथ्वी का खयाल रखना चाहिए, लेकिन इस खास दिन पर अपने आस-पास के लोगों को पृथ्वी और वातावरण को संरक्षित करने के लिए जागरूक करने का काम किया जाता है। आज के इस स्पेशल दिन पर गूगल (Google) ने भी खास डूडल बनाया है।

गूगल का डूडल
गूगल ने एक डूडल पेश किया है। इसके जरिए गूगल ने कई संदेश दिए हैं। साथ ही विश्व पृथ्वी पर हो रहे बदलावों को भी दर्शाया गया है। गूगल ने डूडल पर पृथ्वी के चारों ओर चार अलग-अलग जगहों पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को दिखाने के लिए चार अलग-अलग स्थानों के एनिमेशन की एक सीरीज बनाई है। जिसे रीयल टाइम-लैप्स इमेजरी कहा गया है. हर एक जगह की इमेजरी एक बार में कई घंटों के लिए सर्च इंजन के होम पेज पर शो की जाएगी।
इतिहास

पृथ्वी दिवस मनाने की शुरुआत सबसे पहले सन् 1970 में हुई थी। अमेरिकी सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन ने पर्यावरण की शिक्षा के लिए इस खास दिन की शुरुआत की थी। ये एक ऐसा दिन होता है, जब करोड़ों लोग मिलकर पृथ्वी से जुड़ी चीजें के प्रति लोगों को और खासकर आने वाले पीढ़ियों को जागरूक करते हैं। इसमें क्लाइमेट चेंज, ग्लोबल वार्मिंग, वातावरण, प्रदूषण और जैवविविधता संरक्षण जैसी तमाम चीजें शामिल हैं।
थीम
हर साल अर्थ डे के मौके पर एक थीम रखी जाती है। इस बार पृथ्वी दिवस 2022 का विषय “हमारे पृथ्वी में निवेश करें” है, यानी कि हर व्यक्ति जो भी पृथ्वी के लिए निवेश कर सकता है, उसे वो काम जरूर करना चाहिए, क्योंकि पृथ्वी सुरक्षित है, तो हम सब भी सुरिक्षत हैं।

सोशल मीडिया पर जागरूकता

अर्थ डे के खास दिन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने जहां लोगों से पृथ्वी की सेवा करने की अपील की। वहीं विश्व भर की मशहूर हस्तियां अर्थ डे पर लोगों से पृथ्वी का खास खयाल रखने की अपील कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर अर्थ डे के विभिन्न संदेश भरा हुआ है।

https://twitter.com/DalaiLama/status/1517337451525971969?s=20&t=78hDxwTsluKqQTmYprC23g

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Aadhaar VID कैसे बनाएं? मोबाइल से 6 चरणों में निकालें 16 अंकों की Virtual ID | पश्चिम बंगाल साइबर फ्रॉड रैकेट कैसे काम करता था, ऑपरेशन साइबर प्रहार से समझिए ठगी का पूरा नेटवर्क | रक्षाबंधन पर देशभर के बाजारों में रौनक, जानिए कौन सी राखियों की मांग | नक्सलवाद से ISI नेटवर्क तक, अमित शाह की रणनीति का असर ? आंकड़े बताते हैं आंतरिक सुरक्षा की बदली तस्वीर | I4C साइबर अपराध पर कैसे भारी पड़ रहा है? जानिए पुलिस और आम लोगों के लिए कैसे काम करता है यह सिस्टम | Cyber Fraud का नया मॉडल: AI कैसे बदल रहा है ऑनलाइन ठगी का तरीका | मोबाइल कनेक्शन का नया नियम क्या है? मोबाइल कनेक्शन की सीमा क्या है और अपने नाम पर कितने SIM हैं, यह जानना क्यों जरूरी है? | तो आखिर पुलिस क्या करे? प्रदर्शन, लाठीचार्ज और पुलिस की जिम्मेदारी का सवाल | CISF का खस रोपण अभियान: यमुना किनारे मिट्टी के कटाव से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक | Meta पर मुकदमा क्यों हुआ? Facebook और Instagram पर बच्चों को लेकर क्या आरोप हैं |
26-08-2026