जासूसी मामले में एनआईए ने किया एक शख्स को गिरफ्तार

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। विसाखापट्टनम जासूसी मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जासूसी मामले में गिटेली इमरान (Giteli imran ) नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जासूसी मामले में यह गिरफ्तारी गुजरात के गोधरा इलाके से की गई है।

एनआईए के अधिकारियों के मुताबिक गिरफ्तार शख्स पाक खुफिया एजेंसी आएसआई के संपर्क में था। उस पर जासूसी के जरिए भारत की कई महत्वपूर्ण सूचनाओं और भारतीय नेवी के शिप /सबमरीन से सम्बंधित महत्वपूर्ण मूवमेंट की जानकारी लीक करने का आरोप है।

बताया जा रहा है कि जासूसी मामले में गिरफ्तार गिटेली इमरान सोशल मीडिया के मार्फत कई पाकिस्तान के जासूसों के संपर्क में था।  सोशल मीडिया और व्हाट्सएप के मार्फत ही जासूसी की सूचनाएं भेजी जाती थीं। गौरतलब है कि जासूसी मामले में हाल में ही एनआईए की टीम ने आरोपपत्र दाखिल किया था। जासूसी की इस चार्जशीट में 14 लोगों को आरोपी बनाया गया है।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | E-RUPEE: ई-रुपया क्या है? क्या है इसका फायदा और कैसे करता है काम ? आपके काम की जानकारी | शुक्र ग्रह को कमजोर कर सकती हैं आपकी ये फैशन आदतें! रिश्तों और पैसों पर भी पड़ता है असर | अरुणाचल में औषधीय पौधों और आयुर्वेद को वन विभाग का साथ, इटानगर में बना “चरक कॉन्फ्रेंस हॉल” | whatsapp पर सुरक्षित कैसे रहें ? बुजुर्गों को जरुर जाननी चाहिए ये पांच सुरक्षा सुविधाएं | छत्तीसगढ़ में 50 परिवारों की सनातन धर्म में वापसी | सावधान हो जाइए gift card scam से, जानिए साइबर क्रिमिनल क्यों करते हैं पसंद | भजन, प्रार्थना, हवन और रूद्राभिषेक से मिलता है सुखः सहरसा गायत्री पीठ का संदेश | NEET MBBS Admission Scam 2026: दिल्ली में फर्जी एडमिशन रैकेट का पर्दाफाश | Bank Insider Fraud: जब बैंक के अंदर से होता है साइबर फ्रॉड, जानिए पूरा खेल | दिल्ली में इन बच्चों की प्रस्तुति क्यों बन गई खास |
08-05-2026