Uttam Nagar Double Murder: फरार Akash @ Akki राजस्थान से गिरफ्तार, ऐसे पहुंची पुलिस

उत्तम नगर डबल मर्डर केस में फरार आरोपी आकाश उर्फ अक्की को आखिरकार राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया गया, जिससे जांच में अहम प्रगति हुई है।
उत्तम नगर डबल मर्डर केस में आरोपी आकाश अक्की

Uttam Nagar Double Murder Case: चार माह से फरार डबर मर्डर के आरोपी को द्वारका पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इस मामले में निजामुद्दीन और मोहम्मद समीर पर सुमित, निखिल और आकाश उर्फ अक्की द्वारा हमला किया गया। घटनास्थल पर ही निजामुद्दीन की मौत हो गई, जबकि समीर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

जांच में पुलिस ने सुमित और निखिल को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन तीसरा आरोपी आकाश उर्फ अक्की लगातार फरार चल रहा था। कोर्ट ने उसे घोषित अपराधी घोषित कर दिया था, जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश और तेज कर दी।

Uttam Nagar Double Murder Case: ऐसे हुई गिरफ्तारी

द्वारका डीसीपी कुशल पाल सिंह के मुताबिक फरार आरोपी कि गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अदालत ने आकाश उर्फ अक्की को फरार घोषितकर दिया था।

यह भी पढ़ेंः जानिए दाउद का साथी सलीम कैसे लाया जा सका भारत, अमित शाह ने क्या कहा

एसीपी आपरेशन सुभाष मलिक की निगरानी में स्पेशल स्टाफ के इंस्पेक्टर कमलेश के नेतृत्व में एसआई जयबीर, एएसआई करतार, हेडकांस्टेबल कुलदीप, प्रवीण और कांस्टेबल हेमराज की टीम को एक अहम सूचना मिली कि आरोपी राजस्थान में छिपा हुआ है।

ब्यावर पहुंचकर पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की और आकाश उर्फ अक्की को पकड़ लिया।

पूछताछ में उसने बताया कि निजी रंजिश के चलते उसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस हत्या को अंजाम दिया। वारदात के बाद वह दिल्ली छोड़कर राजस्थान चला गया था और अपने दोस्त पुनीत के साथ रह रहा था।

पुलिस से बचने के लिए वह अलग-अलग मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल करता था ताकि उसकी लोकेशन ट्रैक न हो सके।

आकाश उर्फ अक्की, उम्र 24 वर्ष, उत्तम नगर के कृष्णा कॉलोनी का रहने वाला है। उसने पांचवीं कक्षा तक पढ़ाई की है और पहले दिल्ली आबकारी अधिनियम के एक मामले में शामिल रह चुका है।

Support India Vistar
Picture of Alok Verma
Alok Verma
a senior journalist with a 30 years experience of print, electronics and digital. worked with dainik jagran, news18india, R,bharat, zee news

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | ऑनलाइन रोमांस में सावधान ! सीमाहीन साइबर ठगों के जाल में ना फंस जाएं | Delhi crime: ऐसे पकड़ा गया कोविड पैरोल जंप कर फरार हुआ सजायाफ्ता गांजा तस्कर | साइबर ठगी से बचना है तो इन लालच से दूर रहें, जानिए कैसे बनते हैं शिकार | साइबर सुरक्षा प्रतियोगिता में CISF के अक्षय बडोला को दूसरा स्थान, c0c0n 2026 में मिली उपलब्धि | Anthropic का मुफ्त OSS Scanner क्या है, आम मोबाइल उपयोगकर्ताओं को कैसे होगा फायदा? | साइबर ठगी में समय पर शिकायत के बाद भी क्यों नहीं मिलता पैसा ? बैंको की जवाबदेही पर सवाल | सुबह का सपना और दिख जाएं ये पांच चीजें, तो क्या होता है मतलब समझ लीजिए | सीआईएसएफ साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण क्या है, जवानों को साइबर हमले से निपटने के लिए क्या सिखाया जाता है? | सिक्योरिटी पैच क्या है? FBI डेटा ब्रीच से समझिए एक अपडेट की चूक का खतरा | निवेश धोखाधड़ी से बचने के लिए SEBI की पहल, निवेश से पहले ऐसे करें जांच |
13-10-2026