भजन, प्रार्थना, हवन और रूद्राभिषेक से मिलता है सुखः सहरसा गायत्री पीठ का संदेश

सहरसा के गायत्री शक्तिपीठ में हुए कार्यक्रम में भजन, प्रार्थना, हवन और रुद्राभिषेक के माध्यम से सुख और शांति पाने का संदेश दिया गया।
गायत्री शक्तिपीठ सहरसा में हवन और आध्यात्मिक कार्यक्रम में भजन, प्रार्थना का महत्व बताते अरूण जायसवाल

भजन, प्रार्थना, हवन और रद्राभिषेक जीवन में सुख लाने का सबसे बड़ा माध्यम है। बिहार के सहरसा स्थित गायत्री शक्तिपीठ से यह आध्यात्मिक संदेश दिया गया। अवसर था गायत्री शक्तिपीठ में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के सफल छात्रों के बीच प्रमाण पत्र और पुरस्कार वितरण का।

इस कार्यक्रम में भजन प्रार्थना हवन रुद्राभिषेक से लाभ पर विस्तार से चर्चा की गई।

भजन प्रार्थना हवन रुद्राभिषेक से लाभ

बिहार के सहरसा में स्थित गायत्री शक्तिपीठ में कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्जवलन से हुआ। पूर्व एडिटर राजेश कुमार टाइम्स आफ इन्डिया,इंडिया टुडे दिल्ली, पूर्व डायरेक्टर,रॉ राकेश कुमार, निशा पाठक,मुम्बई से आए प्रोफेसर डाक्टर शिल्पा ठाकुर एवम मेजर गौतम कुमार ( BNMU,मधेपुरा सिंडिकेट सदस्य )दीप प्रज्वलित कर कार्यकर्म का शुभारंभ किया।

यह भी पढ़ेंः motivational speech in hindi: सहरसा के गायत्री पीठ में ऐसे बताया गया स्वच्छता का मतलब

इन्हें सर्वप्रथम मंत्र दुपट्टा तथा तिलक लगाकर सम्मानित किया गया।

अरूण जायसवाल ने बताया भजन प्रार्थना हवन रुद्राभिषेक से लाभ

इस अवसर पर डाक्टर अरुण कुमार जायसवाल ने कहा- आप भजन करें,प्रार्थना करें,हवन करें,रुद्राभिषेक करें और ध्यान करें तो आपके अंदर का पापबल हटेगा और पुण्य बल बढ़ेगा यानी निगेटिव इनर्जी हटेगी और आपके अंदर पोजिटिव इनर्जी बढ़ेगी।दुख हटेगा और सुख बढ़ेगा,सफलता मिलेगी।

इस भाव से जब आप प्रार्थना करते हैं तो बात बनेगी। जब आपके अंदर पोजिटिव इनर्जी आयेगी तो आप इसका उपयोग कैसे करेंगे? इस संबंध में उन्‍होंने कहा-जीवन को उत्कृष्ट बनाने के लिए 24 घंटे में आप एक घंटा ऐसा काम करें जिसमें आपका प्रत्यक्ष लाभ नहीं होता हो।

उन्होंने इसका रास्ता भी बताया। डा. जायसावल ने कहा कि इसके लिए आप सेवा काम कीजिए, बच्चे को पढ़ाईये, साफ-सफाई कीजिए। इसका समान लाभ मिलता है।

इस अवसर पर जिले से आए विभिन्न स्कूल के शिक्षक को मंत्र दुपट्टा प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया गया एवं भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा जिलास्तरीय प्रथम,द्वितीय, तृतीय, प्रखंड स्तरीय, प्रथम,द्वितीय, तृतीय, स्कूल स्तरीय,प्रथम,द्वितीय, तृतीय, प्रणाम पत्र एवं मोमेंटो एवं मैडल दे कर पुरिस्कृत किया गया। इस अवसर पर शक्तिपीठ के सभी परिजन उपस्थित थे।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | IND vs AFG Asian Games 2026: एक गेंद भी नहीं फेंकी गई, फिर भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचा? | WhatsApp Investment Scam से कैसे बचें: Fake Trading App और फर्जी निवेश वेबसाइट की पहचान | वरिष्ठ नागरिकों का Heart Health कैसे रखें बेहतर? लखनऊ में GSCC और Max Hospital ने शुरू की नई सुविधा | सोशल मीडिया का बच्चों पर असरः हिंसक reels को lika-share करना क्यों पड़ सकता है भारी | सपने में छिपकली दिख जाए तो क्या है इसका मतलब समझ लीजिए | Asian Games 2026: भारत की महिला कबड्डी टीम ने जीता Gold, CISF की ऋतु श्योराण ने फिर रचा इतिहास | फोन का Wi-Fi और Bluetooth कब बंद रखें? बाहर निकलते ही बदलें ये सेटिंग, वरना बढ़ सकता है प्राइवेसी का खतरा | CISF जवानों के तनाव और मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ा कदम, IHBAS से 3 साल का समझौता | CRPF Women Battalion: 1986 में बनी पहली महिला बटालियन, 40 साल में ऐसे बदली महिलाओं की भूमिका | ऐप पर बढ़ता रहा मुनाफा, असली पैसा पहुंचा दुबई: जानिए Fake Trading App का नया जाल |
28-09-2026