E-RUPEE: आपमें से बहुत कम लोग ही ई-रुपया (e-rupee) के बारे में जानकारी रखते होंगे। अगर आप इसके बारे में नहीं जानते तो यह खबर आपके लिए है। इस खबर में आपको ई-रुपया (E-Rupee) से जुड़ी हर जानकारी मिलने वाली है। E-RUPEE क्या है? यह कैसे काम करता है, और इसके लाभ क्या हैं?
E-RUPEE क्या है?
ई-रुपया वह डिजिट कोड है जिसे जेब में रखे नोट की तरह मोबाइल फोन में रखा जाता है। यह भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा जारी किया गया डिजिटल टोकन है। यह नोट और सिक्के का ही डिजिटल रूप है। अब आपको बताते हैं कि यह काम कैसे करता है ?
ई-रुपया कैसे करता है काम ?
ई-रुपया को ब्लॉकचेन या फिर डिस्ट्रीब्यूटेड लेजर तकनीक से तैयार किया जाता है। इसके इस्तेमाल के लिए आपको सबसे पहले बैंक द्वारा दिए गए डिजिटल वॉलेट ऐप को डाउनलोड करना होगा, वहां आप अपने बैंक खाते से पैसे निकालकर उसे ई-रुपया में आसानी से बदल सकते हैं।
भुगतान करते समय आप QR कोड का इस्तेमाल करने के साथ साथ सामने वाले के मोबाइल नंबर पर डिजिटल टोकन को भी आसानी से भेज सकते हैं। ई-रुपया आपको लेनदेन करते समय किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। असल में इसमें ‘वॉलेट-टू-वॉलेट’ ट्रांसफर किया जाता है, ताकि बैंक की मध्यस्थता की जरूरत ना पड़े।
ई-रुपया के फायदे
ई-रुपया को रखने के लिए आपको किसी बैंक खाते की जरुरत नहीं पड़ती है। इसे छोटी कीमत वाले नोट जैसे 10, 20, 50 रुपये के टोकन में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह डिजिटल वॉलेट और क्रिप्टो करेंसी की तुलना में ज्यादा सुरक्षित होता है। खास बात ये कि इसमें ट्रांजैक्शन फेल होने की संभावना बहुत कम होती है। यह ऑफलाइन में काम करता है।
यूपीआई से अंतर
यूपीआई एक पेमेंट माध्यम है जो आपके बैंक खाते से सीधा पैसा किसी और खाते में बिना किसी दिक्कत के ट्रांसफर करता है। ई-रुपया खुद एक करेंसी है। यूपीआई में बैंक का सर्वर डाउन होने पर पेमेंट पूरी तरह से रूक जाता है। ई-रुपया में बिना इंटरनेट के भी आप पैसे को आसानी से ना केवल ट्रांसफर कर सकते हैं बल्कि आसानी से ट्रांजैक्शन भी कर सकते हैं।


