रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने युवाओं से की यह अपील

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्‍ली में वर्चुअल लिंक के माध्‍यम से चौथे सैन्‍य साहित्‍य समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के नवाचारी आयोजन सामान्‍य लोगों और विशेषकर युवाओं को हमारे सशस्‍त्र बलों द्वारा लड़ी गई लड़ाइयों की जानकारी हासिल करने तथा सैनिकों के अनुभव से प्रेरित होने का अवसर प्रदान करते हैं। सैन्‍य इतिहास के महत्‍व पर बल देते हुए श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि रक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभालने के शीघ्र बाद उन्‍होंने देश की सीमा के इतिहास पर लेखन कार्य की प्रगति के लिए एक समिति गठित की। सीमा इतिहास लेखन का उद्देश्‍य आने वाली पीढि़यों को पढ़ने योग्‍य और सामान्‍य लोगों की समझ के लिए सुबोध भाषा में सीमाओं पर लड़ी गई लड़ाइयों पर फोकस करते हुए सीमा इतिहास तथा सैनिकों के बलिदान का इतिहास प्रस्‍तुत करना है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि लोगों और विशेषज्ञों के बीच खाई को पाटने के लिए सशस्‍त्र बलों के पुराने सैनिकों और शोधकर्ताओं द्वारा समय-समय पर पत्र-पत्रिकाओं का प्रकाशन किया गया है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि इस वर्ष का सैन्‍य साहित्‍य समारोह 1971 के युद्ध की 50वीं वर्षगांठ के स्‍वर्णिम विजय दिवस समारोह के साथ-साथ हो रहा है। 1971 के युद्ध के दौरान हमारे बहादुर सैनिकों का शौर्य आज भी बेहतरीन उदाहरण है। उन्‍होंने युवाओं से अपील की कि वे सैनिकों से बातचीत करने का कोई भी अवसर हाथ से न जाने दें और उनके अनुभवों की जानकारी हासिल करें। श्री राजनाथ सिंह ने साहित्‍य समारोह के दौरान विभिन्‍न आयोजनों और परिचर्चाओं की सराहना करते हुए कहा कि समारोह केवल सैन्‍य विषयों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें हमारे देश के सांस्‍कृतिक पहलुओं को भी शामिल किया गया है। उन्‍होंने कहा कि समय तथा विकसित टेक्‍नोलॉजी के साथ युद्ध की प्रकृति बदल रही है। हमें आधुनिक टेक्‍नोलॉजी से उत्‍पन्‍न नई सुरक्षा चुनौतियों के बारे में सतर्क रहने की जरूरत है। श्री राजनाथ सिंह ने आयोजकों से भविष्‍य में थीम आधारित आयोजन करने को कहा और सैन्‍य साहित्‍य समारोह की सफलता की कामना की।

समारोह को पंजाब के राज्‍यपाल विजेंद्र पाल सिंह बदनौर तथा पंजाब के मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिन्‍दर सिंह ने भी संबोधित किया।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | जॉर्जिया मेलोनी की नेट वर्थ कितनी है? जानिए इटली की प्रधानमंत्री की सैलरी, परिवार, उम्र और लाइफस्टाइल | सपने में खून देखना शुभ है या अशुभ? जानें स्वप्न शास्त्र में इसके अलग-अलग संकेत | सपने में गोबर के उपले देखना शुभ है या अशुभ? स्वप्न शास्त्र में जानें धन, तरक्की और भाग्य का संकेत | साइबर ठगी में बैंक अकाउंट फ्रीज कैसे होता है? पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई से समझिए पूरी प्रक्रिया | भारत में बाघ संरक्षण को मिली नई दिशा, सरिस्का मॉडल पर देशभर में बनेगी रणनीति | जुलाई 2026 व्रत-त्योहार कैलेंडर: देवशयनी एकादशी, जगन्नाथ रथयात्रा, गुरु पूर्णिमा समेत जानें पूरे महीने की तारीखें | खोया या चोरी हुआ मोबाइल अब मिलेगा जल्दी! CEIR पोर्टल के 2 नए फीचर से बढ़ेगी फोन रिकवरी, जानिए कैसे करेगा काम | E-Zero FIR System: साइबर अपराध पर सख्त हुए पीएम मोदी, डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड रोकने के लिए ई-जीरो एफआईआर लागू करने पर जोर | IGL Gas Connection Scam: गैस कनेक्शन कटने के फर्जी मैसेज से ₹2.64 लाख की ठगी, दिल्ली पुलिस ने चार साइबर ठग दबोचे | सपने में दांत टूटना क्या संकेत देता है? स्वप्न शास्त्र में जानें शुभ या अशुभ अर्थ |
30-06-2026