खेल मंत्रालय के इस अभियान के पहले सप्ताह में 13 लाख लोगों ने हिस्सा लिया

द्वितीय फिट इंडिया साइक्लोथोन को देश भर से व्यापक समर्थन मिल रहा है। केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने हाल ही में सोशल मीडिया के माध्यम से इसका शुभारंभ किया था। इस मेगा साइकिलिंग इवेंट की शुरुआत 7 दिसम्बर, 2020 को हुई थी और देश भर के विभिन्न हिस्सों से प्रतिभागी इसमें हिस्सा ले रहे हैं। 15 दिसम्बर, 2020 तक इसमें कुल 12,69,695 लोगों ने हिस्सा लिया और 57,51,874 किलोमीटर की साइकिलिंग पूरी की। कुल प्रतिभागियों में 3,11,458 प्रतिभागी नेहरू युवा केंद्र संगठन (एनवाईकेएस) और 4,14,354 प्रतिभागी राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) से जुड़े थे जबकि 5,43,883 अन्य प्रतिभागी थे। फिट इंडिया साइक्लोथोन को सोशल मीडिया पर भी अच्छा समर्थन मिल रहा है। आम जनता के साथ-साथ सेलिब्रिटी भी साइकिलिंग से जुड़ी तस्वीरें और विडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं।

यह आयोजन 31 दिसम्बर, 2020 तक जारी रहेगा। नागरिक, फिट इंडिया की वेबसाइट (https://fitindia.gov.in/fit-india-cyclothon-2020/), पर पंजीकरण कराकर इस आयोजन में हिस्सा ले सकते हैं और स्वेच्छा से तय दूरी साइकिल से तय कर उससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियो @FitIndiaOff के ट्विटर हैंडल और हैश टैग #FitIndiaCyclothon और #NewIndiaFitIndia के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सकते हैं।

नागरिकों को इस मेगा इवेंट में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित करते हुए श्री रिजिजू ने हाल ही में एक ट्वीट में कहा था कि “स्वस्थ रहने और कार्बन फुटप्रिंट को कम करने के लिए साइकिलिंग एक अच्छा तरीका है। मैं आप सभी को 7 से 31 दिसम्बर के बीच आयोजित द्वितीय फिट इंडिया साइक्लोथोन में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित करता हूँ। आप अपने मित्रों और परिवार के साथ इसका हिस्सा बनिए। आइये प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘फिटनेस का डोज़, आधा घंटा रोज़’ के आह्वान केसहभागी बनें।

फिट इंडिया साइक्लोथोन के आरंभिक संस्करण का शुभारंभ खेल मंत्री द्वारा जनवरी, 2020 में पणजी, गोवा में किया गया था। इस कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य देश के लोगों को घर से बाहर की गतिविधियों में सहभागी बनाना और देश भर में साइकिल के इस्तेमाल को बढ़ावा देना था। इसमें देश भर से 35 लाख से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | AI से कैसे होती है साइबर ठगी? आपकी आवाज, बैंक खाते और शेयर निवेश पर मंडरा रहा खतरा | JEE main के लिए NTA का सिलेबस, ऐसे करें डाउनलोड | आपके नाम पर खुल सकता है म्यूल बैंक खाता, साइबर ठगी में फंसने से बचने के लिए जानें ये जरूरी बातें | WhatsApp चलाने का तरीका बदल सकता है! SIM Binding के नए नियम से किसे होगी परेशानी? | जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर भाग रहा था यात्री, CISF जवान अभिषेक वर्मा ने रोका, DG ने किया सम्मानित | सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक हो जाए तो क्या करें ? हाई कोर्ट के इस फैसले से समझिए अपने अधिकार | वर्दी में चैंपियन: एशियाई खेलों से पुलिस मैदान तक सीआईएसएफ के खिलाड़ियों की पदक गाथा, मिला डीजी का सम्मान | पैरोल जंपर का खेल: 60 करोड़ की हेरोइन, लखनऊ में फैक्ट्री और नक्सली कनेक्शन, दिल्ली पुलिस के खुलासे ने उड़ाए होश | साइबर ठगी के बाद शिकायत करने में देरी क्यों पड़ सकती है भारी? भोपाल के आंकड़ों से समझिए पूरी प्रक्रिया। | क्या आप जानते हैं स्टेशन मास्टर का काम,उसकी सैलरी ? |
26-10-2026