Bihar news-जानिए क्यों एक हजार महिलाओं ने सिर पर धारण किए कलश. सहरसा में अद्भुत राष्ट्र जागरण अभियान की शुरूआत

Bihar news

Bihar news-बिहार के सहरसा से एक अद्भुत राष्ट्र जागरण अभियान आरंभ हुआ। सहरसा स्थित 51 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ सराही में दीप प्रज्जवलित कर इस अनोखे राष्ट्र जागरण अभियान की शुरूआत हुई। गायत्री शक्तीपीठ सहरसा के डाक्टर अरुण कुमार जायसवाल ने कहा -भारतीय संस्कृति में किसी भी कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया जाता है।

Bihar News-यह है इस कलश यात्रा का महत्व

दीप प्रज्वलन में विशेष अतिथि सहरसा के महापौर बैन प्रिया,डाक्टर कल्याणी सिन्हा,प्राचार्या रेणु सिंह, स्वरांजली के भारती, सुदीप प्रसाद सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक प्रवक्ता,कैप्टेन गौतम सिंह,सरिता पासवान उपस्थित थे।विशिष्ट अतिथि का स्वागत ललन कुमार सिंह एवं अन्य परिजन के द्वारा मंत्र दुपट्टा एवं तिलक लगाकर किया गया।
डाक्टर अरुण कुमार जायसवाल ने कलश के संबंध में कहा-अभी यह कलश मात्र मिट्टी का घडा मात्र है। जब हम 33 कोटि देवताओं का आवाहन कर स्थापित करेंगे तो यह मिट्टी का घडा नहीं रहकर मंगल कलश हो जाएगा।उन्होंने कहा-सिर्फ महिलाए हीं कलश धारण करने की अधिकारिणी है। कलश यात्रा सिर्फ धार्मिक पूजन हीं नहीं वल्कि जन जागरण की संपूर्ण व्यवस्था है।

यह मंगल कलश जिस जिस क्षेत्र, गली,मोहल्ले से होकर गुजरता है वहां की नकारात्मकता स्वतः ही मिट जाती है। मंगल कलश यात्रा से क्षेत्र, मोहल्ला,शहर के साथ साथ संपूर्ण समाज,राष्ट्र एवं संपूर्ण पृथ्वी का उत्थान होता है। इस अवसर पर सम्मानित अतिथि डाक्टर कल्याणी सिन्हा ने कहा-श्री जायसवाल जी ने अपना सारा जीवन समाज को समर्पित कर दिया।हम जो सोचते हैं और करते हैं हमारे आनेवाली पीढ़ी वैसा हीं करती और सोचती है। उन्होंने खर्चीली शादी के संबंध मे समाज को जागरूक होना की बात कही।
सरिता पासवान ने यज्ञ में सामिल होने की खुशी जताई। महापौर बैन प्रिया ने कहा-ईश्वर हर जगह नहीं पहुंच सकता इसलिए मां को बनाया है। प्राचार्या रेणु सिंह ने कहा यह समय जागृति का समय है। इस मंगल कलश यात्रा में लगभग 1000 एक हजार से भी ज्यादा महिलाओं अपने सिर पर मंगल कलश धारण किए।
मंगल कलश के पूजन में गायत्री शक्तिपीठ की देव कान्या मनीषा,मधु,ज्योति,श्रुति,एवं प्रखर थे।
मंगल कलश यात्रा में विभिन्न प्रकार के झांकियां प्रस्तुत की गई जिसमें बाइक गायत्री मंत्र का बैनर,गुरुदेव गूरूसत्ता रथ। स्वरांजली और बालसंस्कार शाला के बच्चों द्वारा पर्यावरण, भगवान राम, सीता,शंकर आदि झांकी प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर यज्ञ समिति के अध्यक्ष संजय सराही,एवं सभी सदस्य तथा हजारों पुरुष एवं महिलाएं इसमें शामिल थे।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | कूनो में पांच चीता शावकों का जन्म, भारत में संख्या 60 हुई, पहली बार जुड़ी बोत्सवाना वंशावली | नौकरी चाहिए थी, फोन आया और फीस मांग ली, दिल्ली में ऐसे खुला जॉब स्कैम का खेल | निवेश ठगी से कैसे बचें? ठग लालच और भरोसे का कैसे फायदा उठाते हैं | ये ना करें नहीं तो, आप भी बन सकते हैं साइबर सिंडिकेट का हिस्सा, हो सकती है जेल | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच |
05-10-2026