Chhatisgarh News-जानिए इन परिवारों की कैसी है घर वापसी

Chhatisgarh News

Chhatisgarh News-धर्मातंरण खासकर जनजातीय लोगों के धर्मातंरण की बातें सभी जानते हैं। ऐसे धर्मांतरित लोगों की घर वापसी का अभियान स्वर्गीय पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप सिंह जूदेव ने शुरू किया था। इस समय इस आंदोलन की कमान उनके मध्य पुत्र प्रबल प्रताप सिंह जूदेव संभाल रहे हैं। हाल ही में उनकी अगुवाई में कोरवा जाति के 56 परिवार के 200 सदस्यों की घर वापसी हुई है।

Chhatisgarh News-समारोह में इस तरह हुइ घर वापसी

यह भी पढ़ें-Ghar Wapsi-घर वापसी का यह अभियान धर्मांतरण पर इस तरह पड़ रहा भारी

“जनजातीय समाज ने सदैव विदेशी साजिशों और आक्रांताओं से भारतीय संस्कृति की रक्षा की है l वे माँ भारती के असली योद्धा रहे हैं l इसीलिए उन्हें कमजोर करने के लिए सात समंदर पार से षड्यंत्रकारी ताकतों ने उन्हें धर्मांतरित करने की साजिश रची। उनकी घरवापसी राष्ट्र को मजबूत करने की एक अनुपम पहल है ” घर वापसी करा रहे समारोह में यह बातें प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कही। इसमें कोरवा समाज 56 परिवारों के पैर पखारकर कर सनातन धर्म में घर वापसी करवाई गई।

अपने पिताजी कुमार दिलीप सिंह जूदेव जी के घर वापसी अभियान को निरंतरता देते हुए 17 मार्च को ग्राम पंचायत कुमरता विकास खंड धरमजयगढ़ जिला रायगढ़ (छ. ग.) के आश्रित ग्राम बरघाट में पहाड़ी कोरवा जनजाति के 56 परिवार के लगभग 200 लोगों के पैर धो कर मंत्रोचार के साथ हवन करवाकर हिंदू कुल तिलक प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने घर वापसी करवाई।

इस कार्यक्रम में कापू सहित आस पास के ग्रामवासी भी उपस्थित रहे , प्रमुख रूप से शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, विनय पांडे, सतीस सिंह ,कपिल शास्त्री,जगजीत दास महंत,कमलेश राठिया,श्याम बिहारी शर्मा,तिलक राम सिदार और अनेक हिंदू कार्यकर्ता शामिल रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा “अब धर्मांतरण बर्दास्त नहीं उक्त कर्म में जो भी लिप्त पाया जाएगा उसे सजा भुगतने को तैयार रहना चाहिए। उनके ऊपर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी” धर्मांतरण को देश के लिए खतरा बताते हुए उन्होंने बताया “अगर इसे गंभीरता से नहीं लिया गया तो आगामी पीढियां हमें माफ नहीं करेंगी”।

उन्होंने कहा “देश की आजादी के बाद जितने भी लोग धर्मांतरित हुए हैं उनकी जांच होनी चाहिए और दोषियों को सजा मिलनी चाहिए”।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए | IND vs AFG Asian Games 2026: एक गेंद भी नहीं फेंकी गई, फिर भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचा? | WhatsApp Investment Scam से कैसे बचें: Fake Trading App और फर्जी निवेश वेबसाइट की पहचान | वरिष्ठ नागरिकों का Heart Health कैसे रखें बेहतर? लखनऊ में GSCC और Max Hospital ने शुरू की नई सुविधा | सोशल मीडिया का बच्चों पर असरः हिंसक reels को lika-share करना क्यों पड़ सकता है भारी | सपने में छिपकली दिख जाए तो क्या है इसका मतलब समझ लीजिए | Asian Games 2026: भारत की महिला कबड्डी टीम ने जीता Gold, CISF की ऋतु श्योराण ने फिर रचा इतिहास | फोन का Wi-Fi और Bluetooth कब बंद रखें? बाहर निकलते ही बदलें ये सेटिंग, वरना बढ़ सकता है प्राइवेसी का खतरा | CISF जवानों के तनाव और मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ा कदम, IHBAS से 3 साल का समझौता | CRPF Women Battalion: 1986 में बनी पहली महिला बटालियन, 40 साल में ऐसे बदली महिलाओं की भूमिका |
28-09-2026