NIA Action कैदियों को कट्टरपंथी बनाने के मामले में कई जगह छापेमारी, मिले कैश और कागजात

NIA Action -कैदियों को कट्टरपंथ बनाने की साजिश मामले में एनआईए की बड़ी कार्रवाई में कई डिजिटल सबूत हाथ लगे हैं।एजेंसी के हाथ कैश और कई कागजात भी हाथ लगे हैं। एनआईए ने सात राज्यों के 17 जगहों पर छापेमारी की थी। मामला लश्करे तोईबा कैदी कट्टरपंथी साजिश से जुड़ा है। इस मामले में कर्नाटका, तमिलनाड्डू, तेलांगना, पंजाब, गुजरात और पश्चिम बंगाल में छापेमारी की गई।

NIA Action update

एनआईए टीम ने इस कार्रवाई के दौरान 25 मोबाइल फोन, 6 लैपटाप और 4 स्टोरेज उपकरण जब्त किए हैं। इसके अलावा कई संवेदनशील कागजात और नकदी भी बरामद हुआ है। छापेमारी आरोपी नावेद, मयूर चक्रवर्ती, नवजोत सिंह, हार्दिक कुमार, मुश्ताक अहमद, साथीकली और मबीथ और हसन अली नामक आरोपियों के परिसर में की गई थी।

देश भर के जेलो में बंद कैदियों को कट्टरपंथ की राह पर धकेलने की साजिश के खिलाफ एनआईअए की कार्रवाई अक्टूबर 2023 से आरंभ की गई थी। इस मामले में एजेंसी ने 12 जनवरी 2024 को 8 लोगों के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल कर दी है। इस चार्जशीट में फरार आरोपी जुनैद और सलमान खान के भी नाम हैं। इन दोनो पर देश भर में लश्कर के प्रचार औऱ फंड पहुंचाने का नेक्सस बनाने का आरोप है।

NIA सूत्र के मुताबिक पांच कैदी सेंट्रल जेल, परप्पाना अग्रहारा, बेंगलुरु में कारावास के दौरान लश्कर सदस्य और आजीवन कारावास की सजा काट रहे टी. नजीर के संपर्क में आए थे। बेंगलुरू पुलिस ने इस सिलसिले में 7 पिस्टल औऱ चार हथगोलों के अलावा एक मैगजीन और 45 जिंदा कारतूस के साथ साथ चार वॉकी टॉकी भी बरामद किए थे।

जेल में कैदियों को कट्टरपंथी बनाने की साजिश बहुत बड़ी है। माना जा रहा है कि कैदियों को पहले से बंद आतंकियों के संपर्क में लाने और फिर उनके माध्यम से बाहर मौजूद उनके संपर्क को जेहाद के नाम पर तैयार करने के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | JEE main के लिए NTA का सिलेबस, ऐसे करें डाउनलोड | आपके नाम पर खुल सकता है म्यूल बैंक खाता, साइबर ठगी में फंसने से बचने के लिए जानें ये जरूरी बातें | WhatsApp चलाने का तरीका बदल सकता है! SIM Binding के नए नियम से किसे होगी परेशानी? | जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर भाग रहा था यात्री, CISF जवान अभिषेक वर्मा ने रोका, DG ने किया सम्मानित | सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक हो जाए तो क्या करें ? हाई कोर्ट के इस फैसले से समझिए अपने अधिकार | वर्दी में चैंपियन: एशियाई खेलों से पुलिस मैदान तक सीआईएसएफ के खिलाड़ियों की पदक गाथा, मिला डीजी का सम्मान | पैरोल जंपर का खेल: 60 करोड़ की हेरोइन, लखनऊ में फैक्ट्री और नक्सली कनेक्शन, दिल्ली पुलिस के खुलासे ने उड़ाए होश | साइबर ठगी के बाद शिकायत करने में देरी क्यों पड़ सकती है भारी? भोपाल के आंकड़ों से समझिए पूरी प्रक्रिया। | क्या आप जानते हैं स्टेशन मास्टर का काम,उसकी सैलरी ? | कर्तव्य निभाते हुए बिछड़ गए तीन पुलिसकर्मी, दिल्ली में 154 शहीदों को नम आंखों से नमन |
26-10-2026