दिल्ली की इन जगहों पर उठा सकते हैं घूमने का आनंद

दिल्ली (Delhi) की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में अपने लिए कुछ समय निकाल पाना बेहद ही मुश्किल है। अगर आप भी दिल्ली शहर में नौकरी करते हैं और आपको एक ही दिन छुट्टी मिलती हैं, तो घबराएं नहीं हम आपके लिए कम बजट में दिल्ली घूमने का प्लेन लाएं हैं। जी हां दिल्ली की इन जगहों को आप एक ही दिन में आसानी से घूम सकते हैं। अगर आप घूमने के शौकीन हैं, तो इन जगहों पर आप दोस्तों, परिवार वालों के साथ जरूर जाएं। यह आपके लिए एक अनुभव होगा। आइए जानते हैं उन खास जगहों के बारे में जहां आप कम बजट में आसानी से घूम सकते हैं।

1. लाल किला

मुगल वास्तुकला द्वारा लाल बलुआ पत्थर से बना सुंदर किला, यात्रियों को आकर्षित करने वाला मुख्य स्थान है। यह बहुत-सी अलग-अलग तरह की जगह का संगम है। आपको इसमें संग्राहलय देखने को भी मिलेगा व पारंपरिक हस्तशिल्प और सजावटी सामान, कृत्रिम गहने आदि इसके मीना बाज़ार में जगमगाते हुए मिलेंगे। कारीगरों ने इतनी महीनता से इसका हर कोना उकेरा है कि तारीफ किए बिना आपसे रहा नहीं जाएगा। यहाँ आकर आप दिल्ली के फोटो लेकर एक सुंदर नज़ारा अपने कैमरे में कैद कर सकते हैं। शाम के वक्त यहाँ का लाईट व साउंड शो आपको बेहद पसंद आएगा। यह सबसे प्रसिद्ध दिल्ली पर्यटन स्थल है।

2.कुतुब मीनार

मीनार की कुल ऊंचाई लगभग 72.5 मीटर है और ये दिल्ली का दूसरा सबसे बड़ा इमारत है इस स्थान पर क़ुतुब मीनार के अलावा भी और भी एतिहासिक इमारते है जिसमे आयरन पिलर और अलाई दरवाज़ा बहुत सुंदर है इसे यूनेस्को के द्वारा ‘वर्ल्ड हेरिटेज साईट” का दर्जा भी दिया जाता है।

3. इंडिया गेट

राजपथ के युद्ध स्मारक को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। स्मारक दिल्ली के उन आकर्षणों में से एक है, जहां की सुंदरता को देखने के लोग विदेशों से भी आते हैं। इंडिया गेट दिन में तो खूबसूरत लगता ही है, लेकिन रात में स्पॉटलाइट और रंग बिरंगी लाइटों से इसकी महिमा और ज्यादा बढ़ जाती है। रात में इंडिया गेट के आसपास का पूरा इलाका देखने लायक होता है, वीकेंड पर तो आप यहां अच्छ खासी चहल पहल देख सकते हैं। आराम से सैर करते हुए आप यहां भेल पुरी, आइसक्रीम आदि का मजा ले सकते हैं।

4. लोटस टेम्पल

नई दिल्ली में स्थित, लोटस टेम्पल बहाई विश्वास को समर्पित है। इस इमारत की शानदार संरचना एक शानदार सफेद पंखुड़ी वाले कमल के रूप में की गई है और यह दुनिया के सबसे अधिक देखे जाने वाले प्रतिष्ठानों में से एक है। इस मंदिर के डिजाइन की अवधारणा कनाडाई वास्तुकार फारिबोरज़ साहबा ने बनाई थी और वर्ष 1986 में पूरी हुई थी। यह मंदिर सर्वशक्तिमान की एकता का प्रचार करना चाहता है और यह सभी की राष्ट्रीयता, धर्म, जाति या लिंग की परवाह किए बिनासभी के लिए खुला है। है। लोटस मंदिर यह दुनिया भर में मौजूद सात बहाई सभाओं में से एक है।

5. जंतर मंतरजंतर

मंतर भारत की राजधानी दिल्ली में स्तिथ एक सूंदर बोधशाला है। इसका निर्माण 1725 में जयपुर के राजा सवाई जयसिंह ने करवाया था। दिल्ली का जंतर मंतर जयपुर, वाराणसी, उज्जैन और मथुरा के बाद राजा जयसिंह द्वारा निर्मित 5वी एक जैसे जगहा है, यह जगह दिल्ली संसद मार्ग पैर स्थित है। यह स्थल बैज्ञानिक एवं ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | CISF जवानों के तनाव और मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ा कदम, IHBAS से 3 साल का समझौता | CRPF Women Battalion: 1986 में बनी पहली महिला बटालियन, 40 साल में ऐसे बदली महिलाओं की भूमिका | ऐप पर बढ़ता रहा मुनाफा, असली पैसा पहुंचा दुबई: जानिए Fake Trading App का नया जाल | एयरपोर्ट पर मदद के नाम पर ठगी: ₹11 हजार देने के बाद खुला राज, CISF को मिले तीन अलग नाम वाले पहचान पत्र | Tech Support Scam क्या है? कंप्यूटर पर Pop-Up दिखाकर कैसे होती है ठगी, IFSO केस से समझें पूरा तरीका | Property fraud: रिटायरमेंट के ₹1.75 करोड़ फंसे, जमीन खरीदने से पहले इन कागजात की जांच क्यों जरूरी, आप भी जान लें | RBI का नया प्रस्ताव: संदिग्ध बैंक ट्रांजैक्शन पर 60 दिन तक रोक, आपके खाते पर कब पड़ सकता है असर? | Flight Baggage Rules: विदेश जाते समय बैग में क्या नहीं ले जा सकते? दिल्ली एयरपोर्ट पर चंदन के 11 डिब्बे मिले | Train Cancelled October 2026: अक्टूबर में 40 से ज्यादा ट्रेनें रद्द, टिकट है तो पहले चेक करें अपनी ट्रेन | सट्टे का पैसा शेयर बाजार तक कैसे पहुंचता है? महादेव बेटिंग केस से समझिए पूरा खेल |
26-09-2026