गर्मियों में पुदीना सेहत के लिए हैं लाभकारी, स्किन की बीमारियों  से भी दिलाता है राहत

पुदीना (Mint) एक ऐसा नेचुरल हर्ब है जो हमारे शरीर को कई समस्याओं से राहत दिला सकता है। पुदीने की पत्तियों की खुशबू लाजवाब होती है, जो तन-मन को तरों-ताजा कर देती है। इनमें भरपूर मात्रा में विटामिन ए, सी और बी-कॉम्पलेक्स होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ त्वचा को भी निखारती हैं। गर्मी ने भी अपनी असर दिखाना शुरू कर दिया है और ऐसे में सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए आप चटनी, जूस या किसी भी रूप में पुदीना का सेवन कर सकते हैं क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है जो गर्मी में होने वाली समस्याओं से बचाता है।

पुदीना के फायदे

बाल झड़ना रोकने में फायदेमंद

पुदीना अपने वातशामक गुण के कारण बालों के रूखेपन को कम करने में सहयोग देता है । ऐसा होने से बालों की रूसी एवं उनका बेजान होकर झड़ना या टूटना कम होता है, जिससे बाल प्राकृतिक रूप से बढ़ने लगते हैं।

सिरदर्द से दिलाये राहत

पुदीने की चाय अक्सर देखा गया है की पाचन शक्ति ख़राब होने के कारण सर में दर्द होता है । पुदीने की चाय ऐसे में बहुत फायदेमंद सिद्ध हो सकती है, क्योंकि यह अपने दीपन – पाचन गुण के कारण खाने को अच्छी प्रकार से हजम करने में मदद करती है, जिससे आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है ।

मुंह के छाले की परेशानी करे कम

पुदीना का पत्तामुंह के छाले की परेशानी में पुदीने के पत्ते का काढ़ा बना लें। इससे गरारा करने से मुंह के छाले की समस्या ठीक होती है।

दांतों के दर्द में पुदीना के फायदे

दाँत दर्द की समस्या किसे नहीं होती।  पुदीने के पत्ते का चूर्ण बनाकर दांत को मांजने से दर्द कम होता है। पुदीने के औषधीय गुण दाँत दर्द को कम करने में मदद करते हैं। पुदीना के लाभ दर्द से राहत दिलाने में बहुत मदद करता है।

स्किन के लिए है बेहतर

इसमें मौजूद एंटी इन्फ्लामेंट्री और एंटी बैक्टीरियल गुण से स्किन को कई फायदे होते हैं। ये स्किन और पिंपल्स से लड़ने में भी काफी मददगार होता है। इसकी पत्तियों को पीसकर उसका लेप स्किन पर लगाने से दाग, धब्बे, झाइयां आदि दूर हो सकते हैं।

Disclaimer- उपयोक्त आलेख विभिन्न माध्यमों से मिली जानकारी के आधार पर लिखा गया है। indiavistar.com इसके सत्यता की पुष्टि नहीं करता।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | CISF की नई सुरक्षा व्यवस्था: अब पावर प्लांट से बंदरगाह तक अलग-अलग कमांड संभालेंगे सुरक्षा | दिल्ली-एनसीआर में कोकीन तस्करी का नेटवर्क बेनकाब, युवाओं तक कैसे पहुंच रहा था ड्रग्स का कारोबार? | पेन ड्राइव के साथ साथ ये चीजें भी आपको बना सकती हैं साइबर क्राइम का शिकार | फर्जी लोन और स्कॉलरशिप के नाम पर कैसे होती है ऑनलाइन ठगी? बैंक अकाउंट और फर्जी कॉल के इस खेल को समझें | कार हैकिंग क्या है? Tesla FSD मामला बताता है कि सॉफ्टवेयर से छेड़छाड़ कैसे बन सकती है जानलेवा खतरा | CISF में खेल सुविधाएं: जवानों की फिटनेस के लिए नोएडा में नया मल्टी-स्पोर्ट एरिना | साइबर सुरक्षा के 10 जरूरी नियम: पासवर्ड, डेटा बैकअप और ऑनलाइन ठगी से ऐसे बचें | सीआईएसएफ महिला तीरंदाजी टीम बनी चैंपियन, बल ने 16 पदक जीते | मोबाइल पर बिना लॉगिन किए ही आ रहा है OTP या Approval request ? अकाउंट हैक होने से पहले कर लें यह काम | CISF जवान की मौत पर परिवार को कितना पैसा मिलता है? बीमा, पेंशन और सरकारी सहायता की पूरी जानकारी |
02-11-2026