तैरता पुल देखना और इसका मजा लेना चाहते हैं आप वह भी भारत में ही ? खासियत जानकर रह जायेगे दंग

तैरता पुल देखना और उसका मजा लेना चाहते हैं आप वह भी अपने ही देश में। अक्सर आप सोशल मीडिया या टीवी पर विदेशों की अद्भुत निर्माण शैली को देखकर आकर्षित हो जाते हैं और ऐसी किसी जगह पर जाना चाहते हैं। विदेशों में पहाड़ों पर बने ट्रांसपेरेंट ब्रिज, फ्लोटिंग ब्रिज आदि की तस्वीरें पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। लेकिन कई लोग विदेशों में बने इन शानदार निर्माण को प्रत्यक्ष तौर पर नहीं देख पाते। लेकिन भारत भी इस तरह के निर्माण कार्यों में पीछे नहीं रहा है। हाल ही में केरल के कोझिकोड में ऐसा ही एक नजारा आकर्षण का केंद्र बना है। यहां के बेपोट तट पर एक तैरता पुल है। यह पुल पानी के बहाव के हिसाब से खुद को ढाल लेता है और पर्यटकों को लहरों का अहसास कराता है। अगर आप समुद्र में तैरते पुल का लुत्फ लेना चाहते हैं तो केरल के इस नवनिर्मित पुल पर जाकर आप इसका

केरल में स्थित है तैरता पुल 

केरल के कोझिकोड जिले में बेपोट तट पर समुद्र पर पुल का निर्माण किया गया है। समुद्र के ऊपर बना पुल हवा की लहरों के साथ हिलता है। जब पानी की लहरें आगे बढ़ती हैं तो ब्रिज हवा के साथ झूलने लगता है। यह तैरता पुल लगभग 100 मीटर लंबा है।

लाइफ जैकेट पहनना है जरूरी

इस ब्रिज पर जाने के लिए यात्रियों को पहले लाइफ जैकेट पहननी पड़ती है। सुरक्षा कारणों से लाइफ जैकेट पहनने के बाद ही उन्हें इस पर चढ़ने की अनुमति मिलती है।

500 लोग जा सकते हैं साथ

समुद्र पर इस तैरते पुल की क्षमता की बात की जाए तो एक बार में ब्रिज पर 500 लोग जा सकते हैं। लेकिन लाइफ जैकेट पहनकर फिलहाल 50 लोगों को ही पुल पर जाने की इजाजत मिलती है।

किस समय जा सकते हैं

अगर आप तैरते पुल पर जाना चाहते हैं, किसी भी दिन सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक जा सकते हैं। यह 15 मीटर चौड़ा है, जिसके चारो तरफ घूम रहे पर्यटकों महसूस होता है कि वह पानी के ऊपर चल रहे हैं।

ब्रिज की खासियत

बात करें इस ब्रिज की खासियत की तो यह पुल 100 मीटर लंबा है, जिसे हाई डेंसिटी पॉलीइथाइलीन (एचडीपीई) ब्लॉक से तैयार किया गया है। समुद्र के बीच में बने इस पुल के लिए सात किलो वजन के 1300 एचडीपीई ब्लॉक का इस्तेमाल किया गया है। यह ब्रिक्स खोखली होती है, जो पानी पर आसानी से तैर सकती है। इसलिए जरूरत के मुताबिक इसे इधर-उधर भी ले जाया जा सकता है। तीन मीटर चौड़ा पुल अंत में 15 मीटर चौड़ाई का हो जाता है, जहां से समुद्र का बेहतरीन नजारा देखने को मिलता है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सावधान इस नए वाले ऑनलाइन फ्रॉड से, यूटिलिटी सर्विस के नाम कहीं जेब पर ना डाल दें डाका | साइबर धोखाधड़ी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, साइबर ठगों को नहीं मिलेगी आसानी से राह | मोबाइल हैक होने से कैसे बचाएं? फोन में ये 7 गलतियां आपको बना सकती हैं साइबर अपराधियों का निशाना | WhatsApp पर मोबाइल नंबर कैसे छिपाएं? आने वाला है नया प्राइवेसी फीचर, जानिए कैसे करेगा काम | त्योहार पर भी ड्यूटी निभाते हैं CISF जवान, DG प्रवीर रंजन ने मिठाई बांटकर बढ़ाया हौसला | CERT-In AI Security Guidelines: एआई से जुड़े साइबर हमले की 6 घंटे में देनी होगी सूचना | मकोका में सजा मिली उम्रकैद, दिल्ली पुलिस ने कैसे जीत ली क्रिमिनल जस्टिस की यह लड़ाई | हैक किए गए ईमेल अकाउंट्स का काला कारोबार: साइबर अपराधी कैसे करते हैं आपके ईमेल का इस्तेमाल? | ईमेल अकाउंट हैक कैसे होता है? AI फिशिंग और बैंकिंग साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके | CISF की नई सुरक्षा व्यवस्था: अब पावर प्लांट से बंदरगाह तक अलग-अलग कमांड संभालेंगे सुरक्षा |
15-11-2026