क्या आप जानते हैं,आपका मोबाइल कैसे हैक हो सकता है ? जानिए हैकिंग से कैसे बचें

मोबाइल हैकिंग से बचने के लिए जरूरी सुरक्षा उपाय जानें। फ़िशिंग से सतर्क रहें, 2FA और बायोमेट्रिक लॉक अपनाएं और अपने डेटा को सुरक्षित रखें।
मोबाइल हैकिंग से बचाव के उपाय दिखाता स्मार्टफोन सुरक्षा कॉन्सेप्ट

वैसे तो आजकल के आधुनिक सभी फोन चाहे वह android पर चले या IOS पर। ये मोबाइल बनाए ही जाते हैं साइबर हमलों से बचाव को ध्यान में रखते हुए। सामान्य स्थिति में इनको हैक करना मुश्किल है। लेकिन आपको यह जानना बहुत जरूरी है कि मोबाइल हैकिंग से कैसे बचें।

यह भी पढ़ेंः साइबर फ्रॉड रिपोर्ट करें: Suspect Repository और GAC गाइड

सबसे बड़ा खतरा है फिशिंग

आधुनिक स्मार्टफोन ज्यादा सुरक्षित हैं यह बात आपको निशाना बनाने वाले साइबर बदमाश भी जानते हैं। इसलिए वह सिस्टम को नहीं इंसान को निशाना बनाते हैं। वे ऐसे तरीके अपनाते हैं जो दिखने में असली लगे। इसीलिए यह मोबाइल हैकिंग से कैसे बचे बड़ा सवाल बन कर सामने आता है।

असली लगने वाले तरीके का मतलब है जैसे बैंक या सेवा प्रदाता के नकली ईमेल, असली जैसी दिखने वाली वेबसाइटें और आकर्षक लिंक या ऑफर का सहारा लेकर शिकार को जाल में फांसा जाता है। जैसे ही उपयोगकर्ता बिना जांच किए क्लिक करता है, उसकी निजी जानकारी खतरे में आ जाती है।

भारत में शुरुआती साइबर धोखाधड़ी भी इसी तरह के फ़िशिंग ईमेल से शुरू हुई थी, जहां लोगों को बैंक के नाम पर भ्रमित किया गया।

याद रखें ये “गोल्डेन रूल”

मोबाइल फोन हैकिंग से बचना है तो सबसे पहले नीचे दिए गए दो नियम सदा याद रखेंः

👉 किसी भी लिंक या अटैचमेंट पर क्लिक करने से पहले रुकें और जांच करें।
👉 ईमेल भेजने वाले का पता और वेबसाइट का URL ध्यान से देखें।

यह हैं सुरक्षा की अतिरिक्त परतें

यदि पासवर्ड किसी कारण से लीक भी हो जाए, तब भी ये उपाय सुरक्षा बनाए रखते हैं:

  • दो स्तरीय प्रमाणीकरण (2FA): लॉगिन के लिए OTP या ऑथेंटिकेटर ऐप का अतिरिक्त चरण
  • बायोमेट्रिक लॉक: फिंगरप्रिंट या फेस रिकग्निशन से सुरक्षित प्रवेश
  • पासकी: पारंपरिक पासवर्ड से अधिक सुरक्षित विकल्प

अपडेटेड मोबाइल डिवाइस अपने आप में काफी सुरक्षित होते हैं। वास्तविक खतरा फ़िशिंग और उपयोगकर्ता की असावधानी से पैदा होता है।

👉 इसलिए याद रखें:

  • बिना सोचे क्लिक न करें
  • संदिग्ध ईमेल और लिंक से दूरी बनाए रखें
  • 2FA और बायोमेट्रिक सुरक्षा हमेशा सक्रिय रखें

आपकी थोड़ी सी सावधानी, बड़े नुकसान से बचा सकती है।

Support India Vistar
Picture of inspector raman kumar
inspector raman kumar
इंस्पेक्टर रमण कुमार सिंह,दिल्ली पुलिस में बतौर इंस्पेक्टर तैनात है । वे दिल्ली के कई पुलिस थानों के साथ साथ साइबर पुलिस स्टेशन के थानाध्यक्ष रहे है । वे साइबर जागरूकता के लिए साइबर सेफ व्हाट्सएप्प ग्रुप और बी द पुलिस नाम से फेसबुक पेज और फेसबुक ग्रुप के संचालक है ।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | गंगा में ऊदबिलाव के लिए कहां बचा ठिकाना? 22 नदियों के सर्वे में सामने आई चिंताजनक तस्वीर | डिजिटल अरेस्ट का पैसा कहां जाता है? म्यूल खातों से विदेश तक समझिए ठगी की रकम खपाने का पूरा खेल | क्या आप जानते हैं भारत का सबसे पुराना एयरपोर्ट कौन सा है ? जानिए सब कुछ | पुराने ट्रक-बस बदलने पर टैक्स, ब्याज और ईंधन में छूट, जानें परिवर्तन योजना के लाभ | 3 घंटे में हटेगी सोशल मीडिया पोस्ट? भारत में 2.98 लाख URL पर कार्रवाई का पूरा सच | कंटेनर तक गया, लौटा नहीं: CCTV कैमरों ने खोला गुल हसन हत्याकांड का राज | CyMAC क्या है: साइबर हमले पर पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां कैसे करेंगी साझा कार्रवाई | दिल्ली मेट्रो सुरक्षा व्यवस्था कैसे काम करती है, DG CISF ने जांचीं तैयारियां | 15 मीटर स्लीपर बस में क्या है खास, 42 बर्थ के साथ लंबी यात्रा होगी अधिक आरामदायक | Aadhaar VID कैसे बनाएं? मोबाइल से 6 चरणों में निकालें 16 अंकों की Virtual ID |
31-08-2026