महादेव बेटिंग ऐप 2026 में फिर वापस-नया नाम पुराना जाल

बैन होने के बावजूद महादेव बेटिंग ऐप "महाadev" नाम से फिर सक्रिय। जानें पूरा सच, कानूनी स्थिति और बचाव के तरीके।
महादेव बेटिंग ऐप 2026 वापसी दिखाता हुआ स्मार्टफोन, क्रिकेट बेटिंग इंटरफेस, पैसे, कार्ड और चिप्स के साथ डिजिटल इलस्ट्रेशन

महादेव ऐप एक बार पिर चर्चा में है। इस बार यह “mahaadev” नाम से सामने आया है। अप्रैल 2026 में यह ऐप फिर चर्चा में है। IPL 2026 और विधानसभा चुनावों के मद्देनजर इसका दोबारा आना महज संयोग नहीं है।

सावधान रहने की बारी आपकी है। अगर कोई इस ऐप का लिंक भेज रहा है, या तेज कमाई का वादा कर रहा है, तो यह लेख आपके लिए है।

महादेव ऐप क्या है?

महादेव ऐप एक ऑनलाइन सट्टेबाजी फ्लेटफार्म था जिसे भारत सरकार ने बैन कर दिया था। यह ऐप क्रिकेट मैच, चुनावी नतीजों और अन्य आयोजनों पर सट्टा लगवाता था। इसके पीछे सौरभ चंद्राकर जैसे नाम जांच एजेंसियों के राडार पर रहे हैं।

यह भाी पढ़ेंः साइबर क्राइम से कैसे बचें

अब यही प्लेटफार्म “mahaadev” नाम से प्राक्सी लिंक और रीब्रांडेड वेबसाइट के जरिए चलने लगा है।

क्यों हुई वापसी, क्या ये कानूनी है ?

साफ है कि साल 2026 में इसकी वापसी का मकसद मौका देखना है। IPL 2026 आरंभ हो चुका है। करोड़ो लोग मैच देख रहे हैं। कई राज्यों में चुनावी प्रक्रिया भी चल रही है। यानि यह ऐसा समय है जब लोग थोड़े पैसे लगाकर ज्यादा कमाने के चक्कर में जल्दी फंस जाते हैं।

यह ऐप पूरी तरह से गैरकानूनी है। भारत में “ऑनलाइन मनी गेम्स और बेटिंग” दोनों गैरकानूनी हैं। इस बात को तो आप भी जानते ही हैं कि नाम बदलने से कानून नहीं बदलता। इस ऐप पर पैसे लगाने से आप अपनी मेहनत की कमाई तो गंवा ही सकते हैं किसी कानूनी परेशानी में भी पड़ने के पूरे चांस हैं।

इस ऐप से क्या-क्या नुकसान हो सकता है?

पहला नुकसान — आर्थिक। एक बार पैसे गए तो वापस नहीं आते। ये प्लेटफ़ॉर्म जीत दिखाकर पहले विश्वास जीतते हैं, फिर बड़ी रकम लगवाकर गायब हो जाते हैं। दूसरा नुकसान — डेटा चोरी। आपका बैंक अकाउंट नंबर, आधार और फोन नंबर इनके पास जा सकता है।

तीसरा नुकसान — लत। बेटिंग एक मनोवैज्ञानिक लत है जो धीरे-धीरे पूरी ज़िंदगी तबाह कर देती है। चौथा नुकसान — मनी लॉन्ड्रिंग केस। अगर आपका खाता इस्तेमाल हुआ तो आप जांच के दायरे में आ सकते हैं।

यह ऐप पकड़ में क्यों नहीं आता?

यह प्लेटफ़ॉर्म प्रॉक्सी सर्वर और बदलते डोमेन नामों से काम करता है। पहले यह 55 से ज़्यादा देशों में सक्रिय था। इसे बंद करने के लिए राज्य पुलिस, साइबर सेल और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों को मिलकर काम करना पड़ता है।

इसके अलावा ये लोग AI टूल्स से पहचान छुपाते हैं और बार-बार नए नाम से उभर आते हैं।

आप खुद को कैसे बचाएं?

अगर कोई आपको महाadev या किसी भी बेटिंग ऐप का लिंक भेजे तो उस पर क्लिक न करें। कोई भी ऐप जो “100% जीत की गारंटी” या “IPL में पक्का मुनाफा” का वादा करे, वह धोखाधड़ी है। संदिग्ध लिंक मिले तो http://cybercrime.gov.in पर शिकायत करें। अपने परिवार और दोस्तों को भी बताएं, खासकर उन्हें जो IPL देखते हैं।

यह भी पढ़ेंः ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायत

अगर फँस गए तो क्या करें?

तुरंत अपने बैंक को कॉल करें और ट्रांज़ैक्शन रोकने को कहें। फिर नज़दीकी साइबर क्राइम थाने में FIR दर्ज करें। राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी कॉल कर सकते हैं। देर करने से पैसे वापस आने की संभावना कम होती जाती है।

Support India Vistar
Picture of inspector raman kumar
inspector raman kumar
इंस्पेक्टर रमण कुमार सिंह,दिल्ली पुलिस में बतौर इंस्पेक्टर तैनात है । वे दिल्ली के कई पुलिस थानों के साथ साथ साइबर पुलिस स्टेशन के थानाध्यक्ष रहे है । वे साइबर जागरूकता के लिए साइबर सेफ व्हाट्सएप्प ग्रुप और बी द पुलिस नाम से फेसबुक पेज और फेसबुक ग्रुप के संचालक है ।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच | क्या आप जानते हैं कि गूगल का डिजीकवच कैसे आपको फ्रॉड से बचाता है | PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए | IND vs AFG Asian Games 2026: एक गेंद भी नहीं फेंकी गई, फिर भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचा? | WhatsApp Investment Scam से कैसे बचें: Fake Trading App और फर्जी निवेश वेबसाइट की पहचान | वरिष्ठ नागरिकों का Heart Health कैसे रखें बेहतर? लखनऊ में GSCC और Max Hospital ने शुरू की नई सुविधा | सोशल मीडिया का बच्चों पर असरः हिंसक reels को lika-share करना क्यों पड़ सकता है भारी |
01-10-2026