Chhatisgarh news-लोकसभा के प्रथम चरण के लिए बस्तर में यूं हो रही है तैयारी

chhatisgarh news

Chhatisgarh news-लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण मतदान के लिए छतीसगढ़ के बस्तर में विशेष तैयारी की जा रही है। गौरतलब है कि बस्तर क्सल प्रभावित क्षेत्र माना जाता है। यहां हमेशा से सुरक्षा को लेकर चुनौती रही है। खासकर नक्सल के खिलाफ वर्तमान में चल रहा सुरक्षा बलों के ऑपरेशन को देखते हुए पहले चरण के मतदान के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं।

Chhatisgarh news-हेलीकाप्टर का हो रहा इस्तेमाल

छतीसगढ़ में सुरक्षा बलों ने कई नक्सलियों को मार गिराया है। इसके मद्देनजर संभावित खतरे को भांपते हुए सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में लोकसभा निर्वाचन-2024 के अंतर्गत प्रथम चरण के मतदान के लिए बस्तर लोकसभा क्षेत्र में आज मतदान दलों को हेलीकाप्टर से मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया।

बस्तर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत जिला बीजापुर, सुकमा एवं नारायणपुर में आज 56 मतदान दलों को हेलीकाप्टर से रवाना किया गया। 17 अप्रैल को जिला बीजापुर, सुकमा, कोंडागांव, दंतेवाड़ा एवम नारायणपुर में 100 मतदान दलों को हेलीकाप्टर के माध्यम से रवाना किया जाएगा। छतीसगढ़ निर्वाचन आयोग ने इस इलाके में मतदाताओं में जागरूकता के लिए भी कई तरह का अभियान चलाया है।

उल्लेखनीय है कि लोकसभा निर्वाचन 2024 के प्रथम चरण अंतर्गत बस्तर लोकसभा क्षेत्र में मतदान की तिथि 19 अप्रैल 2024 और मतगणना तिथि 4 जून 2024 है। सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ विशेष अभियान भी छेड़ा है। इस ऑपरेशन में कई नक्सली तो मारे ही गए तीन जवानों के भी घायल होने की खबर है। इस माहौल में छतीसगढ़ निर्वाचन आयोग के लिए चुनाव में सुरक्षा बड़ी चुनौती है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | आपकी भाषा में आपको मिले ऑफर तो हो जाएं सावधान ! जानिए कि ऑनलाइन लोन फ्रॉड से कैसे बचें? | Commonwealth Fencing Championships 2026: CISF की अन्नू प्रिया और श्रुति जोशी ने जीते दो कांस्य पदक | Aadhaar Virtual ID (VID): आधार नंबर शेयर किए बिना ऐसे बनाएं 16 अंकों की वर्चुअल आईडी | मुंबई एयरपोर्ट पर 1.31 किलो सोना बरामद, CISF ने तस्करी की कोशिश पकड़ी | अगरतला एयरपोर्ट पर 4 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक पकड़े गए, CISF ने फ्लाइट से उतारा | विश्व हाथी दिवस: 22,446 हाथी फिर भी खतरे में, आखिर इंसान और हाथी क्यों आमने-सामने? | साइबर ठगों के निशाने पर क्यों रहते हैं बुजुर्ग ? जानिए साइबर ठगी के ये तरीके, ऐसे करें बचाव | Meta पर भारत की सख्ती: पेड प्रमोशन, स्कैम विज्ञापन और CSAM पर उठे गंभीर सवाल | World Lion Day: गुजरात के गिर के शेरों की सफलता और आगे की चुनौती | फोन किल स्विच: मोबाइल चोरी या हैक होने पर डेटा बचाने का आसान साइबर सुरक्षा उपाय |
12-08-2026