alsi khane ke fayde-कोलेस्ट्रॉल सहित ये फायदे भी हैं अलसी खाने के

alsi khane ke fayde

alsi khane ke fayde-अलसी खाने से शरीर को मिलने वाले बहुत सारे फायदों के बारे में तो हम सभी जानते ही हैं। खासकर भूनी हुई अलसी खाने से शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद मिल सकती है। वैसे अलसी को कई तरह से डाइट में शामिल किया जा सकता है। तेल के रूप में, भूनी अलसी को सलाद, सब्जी और ओट्स के साथ लिया जा सकता है। आइए जानते हैं अलसी के अनगिनत फायदो में से कुछेक अहम लाभ को।

alsi khane ke fayde Hindi

अलसी में फाइबर, प्रोटीन, कॉपर और जिंक जैसे पोषक तत्व होते हैं। इसे पोषक तत्वों का भंडार कहा जाता है। जो शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचा सकते हैं। भुनी अलसी को खाने से हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिल सकती है। इससे एनर्जी लेबल को बढ़ाने में भी मदद मिलती है। कोलेसट्रॉल के लिए भुनी हुई अलसी का सेवन किया जा सकता है। रोजाना सुबह भुनी हुई अलसी खाने से हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है।

डाइट में अलसी को शामिल करने से वजन को कम करने में भी मदद मिल सकती है। इसके बीजो में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। इसे खाने से कब्ज को ठीक करने में मदद मिल सकती है। पाचन और गैस में भी इसे खाने से मदद मिलेगी। अलसी में ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड की मात्रा होती है। ब्रेकफास्ट में भुनी अलसी को शामिल करने पर ब्रेन को बूस्ट करने में मदद मिल सकती है।

अलसी के बीज बालों और त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ई होता है। अलसी के तेल को सीधे खोपड़ी में लगाने से बालों को मजबूती देता है। इसमें मौजूद घुलनशील फाइबर्स प्राकृतिक रूप से शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को नियंत्रित करता है। इससे दिल की धमनियो में जमा कोलेस्ट्रॉल घटने लगता है जिससे दिल की बीमारी में भी लाभ पहुंचता है।

पढ़ने योग्य

अस्वीकरण-सलाह सहित यह लेख केवल जानकारी के लिए है। https://indiavistar.com लेख में छपी किसी भी जानकारी के सही होने की पुष्टि नहीं करता है। )

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | ऐसे समझें किसान को कैसे मिलती है सोलर पंप सब्सिडी | ऑनलाइन रोमांस में सावधान ! सीमाहीन साइबर ठगों के जाल में ना फंस जाएं | Delhi crime: ऐसे पकड़ा गया कोविड पैरोल जंप कर फरार हुआ सजायाफ्ता गांजा तस्कर | साइबर ठगी से बचना है तो इन लालच से दूर रहें, जानिए कैसे बनते हैं शिकार | साइबर सुरक्षा प्रतियोगिता में CISF के अक्षय बडोला को दूसरा स्थान, c0c0n 2026 में मिली उपलब्धि | Anthropic का मुफ्त OSS Scanner क्या है, आम मोबाइल उपयोगकर्ताओं को कैसे होगा फायदा? | साइबर ठगी में समय पर शिकायत के बाद भी क्यों नहीं मिलता पैसा ? बैंको की जवाबदेही पर सवाल | सुबह का सपना और दिख जाएं ये पांच चीजें, तो क्या होता है मतलब समझ लीजिए | सीआईएसएफ साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण क्या है, जवानों को साइबर हमले से निपटने के लिए क्या सिखाया जाता है? | सिक्योरिटी पैच क्या है? FBI डेटा ब्रीच से समझिए एक अपडेट की चूक का खतरा |
14-10-2026