Salman khan-सलमान के घर फायरिंग करने वाले मिले तो इन बातों का भी हुआ खुलासा

Salman khan-अभिनेता सलमान खान के घर फायरिंग करने वाले आखिरकार धर लिए गए। गुजरात के भुज से पकड़े गए शूटर विक्की गुप्ता और सागर पाल बिहार के पश्चिमी चंपारण के रहने वाले हैं। गुजरात क्राइम ब्रांच की मदद से मुंबई पुलिस ने उन्हें दबोचने में कामयाबी हासिल कर ली है। इनसे पूछताछ में गैंगस्टरों के कई राजों का खुलासा हो रहा है।

Salman khan-फायरिंग की जिम्मेवारी लेने वाला सर्वर पुर्तगाल में

सलमान खान के घर फायरिंग करने वालों से प्रारंभिक पूछताछ में कई बातों की जानकारी मिली है। पता चला है कि इन्हें गैंग ने फायरिंग के लिए किराए पर बुलाया था। वारदात के समय विक्की गुप्ता गैंगस्टरों के संपर्क में था। गोली उसके साथी सागर पाल ने चलाई थी। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उन्हें कितने रुपये मिले थे। यह भी पता लगाया जा रहा है कि गैंगस्टरों का कौन सा साथी उनके संपर्क में था।

जांच के दौरान यह भी पता लगा है कि वारदात की जिम्मेवारी लेने वाला आईपी एड्रेस कहीं और का था। गौरतलब है कि सलमान के घर फायरिंग के बाद गैंगस्टर लारेंस विश्नोई के भाई अनमोल विश्नोई ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इस फायरिंग की जिम्मेवारी ली थी। पुलिस ने जांच की तो पता लगा कि जिस आईपी एड्रेस से यह पोस्ट किया गया था वह पुर्तगाल में है। गौरतलब है कि अनमोल के अमरीका में होने की बात कही जाती रही है।

जांच में यह भी पता लगा है कि फायरिंग में इस्तेमाल किया गया पिस्तौल उन्होंने सूरत की नदी में फेंक दी थी। इन्होने मुंबई में सलमा के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 14 अप्रैल की सुबह 5 बजे फायरिंग की थी। फायरिंग में इस्तेमाल की गई बाइक थोड़ी दूर पर पुलिस को पहले ही मिल गई थी। बाइक कई बार बेची जा चुकी थी। इससे साफ पता लगता है सलमा के घर फायरिंग करे के लिए गहरी साजिश रची गई थी।

पढ़ने योग्य

Support India Vistar
Picture of Alok Verma
Alok Verma
a senior journalist with a 30 years experience of print, electronics and digital. worked with dainik jagran, news18india, R,bharat, zee news

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | आपके नाम पर कोई और SIM तो नहीं चला रहा? घर बैठे ऐसे करें जांच | AI का भविष्य: नकली आवाज और डीपफेक के दौर में भारत कैसे रहेगा सुरक्षित? | LPG eKYC कैसे करें? 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए नया नियम, घर बैठे ऐसे पूरा करें BAA | Digital Arrest Scam: फोन पर ऐसा क्या हुआ कि 68 साल के बुजुर्ग ने तोड़ दी FD और गंवा दिए ₹1.12 करोड़? | Online Shopping Fraud: ऑनलाइन खरीदारी और बैंकिंग में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, पेमेंट से पहले जांचें ये 10 बातें | Shahzad Bhatti Network पर UAPA प्रतिबंध: कौन है शहजाद भट्टी और अब क्या बदल जाएगा? | कोयला चोरी कैसे रोक रही CISF? झारखंड-बंगाल की खदानों में ‘Zero Coal Leakage’ पर जोर | Cyber Crime FIR: ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायत के बाद क्यों जरूरी हैं शुरुआती घंटे, कर्नाटक ने बदला जांच का तरीका | ₹12.84 करोड़ गए कहां? 317 ट्रांजैक्शन, 34 खाते और फिर USDT | UPI पेमेंट पर क्या है नया नियम: ₹2,000 से ज्यादा यूपीआई पेमेंट पर क्या आपके खाते से पैसे कटेंगे ? समझिए विस्तार से |
22-09-2026