केन्द्र सरकार नेशनल सिक्युरिटी गार्ड के रीजनल हब को बनाएगी और मजबूत

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। देशकी विशिष्ट फोर्स एनएसजी.. नेशनल सिक्योरिटी गार्ड के रीजनल हब को और मजबूत बनाया जाएगा। रीजनल हब यानि एनएसजी के स्थानीय कमांड सेंटर जो देश के अलग अलग हिस्सों में मौजूद हैं।.फिलहाल एनएसजी मुख्यालय के अलावा देशभर में एनएसजी के पांच रीजनल हब हैं। ये रीजनल हब चेन्नई,कोलकाता,हैदराबाद, मुंबई और हाल ही में बनाए गए गांधीनगर में हैं..यहां एनएसजी मुख्यालय की तरह ही सारी सुविधा, उपकरण और फोर्स के जवान मौजूद रहते हैं..रीजनल हब को मजबूत बनाने का मकसद है कि अगर उन हब के आसपास के इलाकों में आतंकी वारदात हो तो तुरंत एनएसजी जरूरत पड़ने पर पहुंच उन शहरों में पहुंच सके.. इस मौके पर मौजूद गृह मंत्री राजनाथ सिंह का कहना था कि बदलते हालात में आतंकवादियों की रणनीति के मुताबिक एनएसजी भी अपने आप को बदल रही है और आतंकवादियों के हौसले पस्त कर रही है..मुंबई हमले और पठानकोट हमले में एनएसजी जी की भूमिका को गृह मंत्री ने सराहा।

दरअसल 2008 में मुंबई हमलों के बाद सरकार ने नेशनल सिक्युरिटी गार्ड के रीजनल हब को देश के अलग अलग हिस्सों में विकसित करने का फैसला लिया था..और सरकार की इसी योजना के तहत इन हब को विकसित किया गया..एनएसजी डीजी सुदीप लखटकिया ने इन हब को और ज्यादा बड़ी भूमिका की बात कही..न केवल आतंकवाद विरोधी आपरेशन में एनएसजी फोर्स को इस्तेमाल किया जाएगा बल्कि प्रदेश पुलिस को भी ये फोर्स ट्रेनिंग देगी कि आतंकवाद से निपटने के लिए एनएसजी की तरह की प्रदेश की विशेष फोर्स भी विकसित हो..हरियाणा सरकार की कवच फोर्स को एनएसजी की मदद से उसी तर्ज पर विकसित किया  गया है।

इसके अलावा इन्ही रीजनल हब की मदद से एनएसजी ने क्लोज्ड प्रोटेक्शन ग्रुप फोर्स का गठन किया है जो अति विशिष्ठ श्रेणी के लोगों की सुरक्षा करती है..एनएसजी की ये फोर्स फिलहाल गृहमंत्री और चार प्रदेश के सीएम को सुरक्षा मुहैया करवा रही है..एनएसजी के गठन के 34 सालों में अब तक इस फोर्स ने 115 एंटी टेरेरिस्ट आपरेशन चलाए हैं जिसमें 60 आतंकवादियों को मार गिराया गया है..सरकार ये भी मानती है कि एनएसजी रीजनल हब को मजबूत बनाने से इस विशिष्ट फोर्स की कार्यप्रणाली को और धार मिलेगी।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | समुद्री सुरक्षा को मिलेगी नई ताकत, CISF और भारतीय समुद्री विश्वविद्यालय के बीच हुआ बड़ा समझौता | BRICS NSA Meeting 2026: अजीत डोभाल की अध्यक्षता में भारत रच रहा साइबर सुरक्षा का नया इतिहास; जानें AI और Deepfake से निपटने का प्लान | Cyber Fraud Alert: बेरोजगार युवाओं के नाम पर खुल रहे बैंक खाते, दिल्ली पुलिस ने पकड़ा 50 लाख रुपये से जुड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क का राज | सनातन धर्म में अन्न का महत्व: क्यों कहा गया है अन्न को सबसे बड़ा धन? | WhatsApp Boss Scam Alert: CEO बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, I4C ने जारी की चेतावनी | सीआईएसएफ को मिला नया मुख्यालय, जानिए इसकी विशेषताएं | सपने में कुत्ता काटे तो क्या होता है? जानिए स्वप्न शास्त्र का संकेत | 1930 पर शिकायत की थी? अब घर बैठे वापस मिलेगा साइबर फ्रॉड का पैसा, MHA के नए पोर्टल से आसान हुआ रिफंड | सपने में शादी देखना कैसा होता है? जानें अपनी या किसी और की शादी देखने का मतलब | Kanwar Yatra 2026: कांवड़ यात्रा को लेकर दिल्ली-एनसीआर में तैयारियां तेज, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर बड़ा प्लान तैयार |
23-06-2026