ayurved diwas पर झारखंड में क्यों हुई यह खास बैठक

ayurved diwas

ayurved diwas पर झारखंड में खास बैठक का आयोजन किया गया। “10 वी आयुर्वेद दिवस” के उपलक्ष में “स्वास्थ्य के लिए छोटे कदम : छात्रों के लिए आयुर्वेद जागरूकता और पोधो के लिए आयुर्वेद” विषय पर विशेष बैठक की गई। झारखण्ड जैव विविधता पर्षद के प्रधान मुख्य वन संरक्षक सह सदस्य सचिव, संजीव कुमार ने वैद्यों एवं किसानों के साथ खास बैठक की ।

ayurved diwas पर बैठक का उद्देश्य

बैठक में आयुर्वेद का लोगो के जीवन में महत्व पर चर्चा हुई साथ ही आज कल के जीवन शैली में स्वस्थ जीवन हेतु आयुर्वेद का उपयोग पर ज़ोर दिया गया| जिसमे उपस्थित लोगो ने विभिन्न जानकरी के साथ उसके लाभ और उपयोग को बताया| साथ ही इसपर भी चर्चा हुई की रोज की दिनचर्या में थोडा सा बदलाव स्वस्थ जीवन का आधार है|


श्री कुमार ने सभी विशेषज्ञों से जैव विविधता एवं औषधियों को संरक्षित उपयोग एवं उनकी उपयोगिता की पारंपरिक ज्ञान की आवश्यकता हेतु ग्रामीणों को जागरूक करना एवं विभिन्न प्रजातियों का पौधारोपण कर राज्य को विकसित करने पर विस्तृत चर्चा करते हुए सभी को धन्यवाद दिया साथ में भविष्य में इस विषय पर कार्यक्रम का ग्राम पंचायत में भी आयोजन करे का आग्रह किए।

सभी उपस्थित वैद्य एवं किसानों ने संजीव कुमार PCCF सह सदस्य सचिव के इस तरह के उद्वेश्य की सराहना किया एवं पर्षद के कार्यशाला इत्यादि में शामिल हो कर लोगों को भी पुरानी आयुर्वेद से जोड़ने का प्रयास करने का आश्वासन दिया।
वैध बंधन सिंह खेरवार, श्री खिलेश्वर सिंह खेरवार, श्रीमती अमिता कुमारी, श्री बलभद्र साय, श्री सोमारा मुण्डा, श्री बलदेव साहु, श्री जयकरण खेरवार, श्री शिवलोचन सिंह खेरवार, श्री दिनेश कर्मयोगी, श्री अरुण प्रसाद सोनी एवं किसान श्री बिरसा उराव, श्रीमती संगीता देवी, श्री बोधन उराईन, श्रीमती मंजू कच्छप, श्रीमती भागमनी तिर्की श्री कृष्ण उराव, श्री सुनील कच्छप उपस्थित थे| ayurved diwas पर आयोजित इस बैठक का मकसद इसे जन जन तक पहुंचाना था।

यह भी पढ़ेंः

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | CISF की नई सुरक्षा व्यवस्था: अब पावर प्लांट से बंदरगाह तक अलग-अलग कमांड संभालेंगे सुरक्षा | दिल्ली-एनसीआर में कोकीन तस्करी का नेटवर्क बेनकाब, युवाओं तक कैसे पहुंच रहा था ड्रग्स का कारोबार? | पेन ड्राइव के साथ साथ ये चीजें भी आपको बना सकती हैं साइबर क्राइम का शिकार | फर्जी लोन और स्कॉलरशिप के नाम पर कैसे होती है ऑनलाइन ठगी? बैंक अकाउंट और फर्जी कॉल के इस खेल को समझें | कार हैकिंग क्या है? Tesla FSD मामला बताता है कि सॉफ्टवेयर से छेड़छाड़ कैसे बन सकती है जानलेवा खतरा | CISF में खेल सुविधाएं: जवानों की फिटनेस के लिए नोएडा में नया मल्टी-स्पोर्ट एरिना | साइबर सुरक्षा के 10 जरूरी नियम: पासवर्ड, डेटा बैकअप और ऑनलाइन ठगी से ऐसे बचें | सीआईएसएफ महिला तीरंदाजी टीम बनी चैंपियन, बल ने 16 पदक जीते | मोबाइल पर बिना लॉगिन किए ही आ रहा है OTP या Approval request ? अकाउंट हैक होने से पहले कर लें यह काम | CISF जवान की मौत पर परिवार को कितना पैसा मिलता है? बीमा, पेंशन और सरकारी सहायता की पूरी जानकारी |
02-11-2026