अलवर में क्यों मची सनसनी देखें वीडियोे

एक दो नहीं तीन मासूम औऱ एक नाबालिग सहित पांच लोगों की हत्या ने एक गांव में हीं नहीं राजस्थान के पूरे अलवर जिले में सनसनी फैला दी। मामला अलवर के शिवाजी पार्क का है। मारे जाने वाले लोग अलवर के कठूमर तहसील के गारू गांव के मूल निवासी थे।
मारे जाने वालों में 50 साल के बनवारी लाल, इनके 17 साल के बेटे अमन, 10 साल के बेटे अज्जु, 12 साल के बेटे हैप्पी और बनवारी के भाई मुकेश का 9 साल का बेटा निक्की शामिल है। अलवर हत्याकांड के कई सारे वीडियो देखें indiavistar के youtube चैनल पर )
ये परिवार शिवाजी पार्क में किराए के मकान में रहता था। इस मकान के दो गेट है और बताया जा रहा है कि गैलरी वाला दरवाजा खुला हुआ था।  मारे गए पांचों लोग मकान के नीचले हिस्से में सो रहे थे जबकि परिवार के अन्य लोग उपरी हिस्से में। इस सामूहिक हत्याकांड के बाद पूरे जिले में सनसनी मच गई। परिवार वालों का दावा है कि किसी से उनकी दुश्मनी नहीं है।
बताते हैं कि सीसीटीवी में रात 12 से 130 के बीच एक बाइक देखी गई है। पुलिस को शक है कि हमलावरों की संख्या 1 से अधिक रही होगी। पुलिस को परिचित का हाथ होने का शक है।
पवन सिंह परमार की रिपोर्ट
Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | साइबर ठगी में समय पर शिकायत के बाद भी क्यों नहीं मिलता पैसा ? बैंको की जवाबदेही पर सवाल | सुबह का सपना और दिख जाएं ये पांच चीजें, तो क्या होता है मतलब समझ लीजिए | सीआईएसएफ साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण क्या है, जवानों को साइबर हमले से निपटने के लिए क्या सिखाया जाता है? | सिक्योरिटी पैच क्या है? FBI डेटा ब्रीच से समझिए एक अपडेट की चूक का खतरा | निवेश धोखाधड़ी से बचने के लिए SEBI की पहल, निवेश से पहले ऐसे करें जांच | कूनो में पांच चीता शावकों का जन्म, भारत में संख्या 60 हुई, पहली बार जुड़ी बोत्सवाना वंशावली | नौकरी चाहिए थी, फोन आया और फीस मांग ली, दिल्ली में ऐसे खुला जॉब स्कैम का खेल | निवेश ठगी से कैसे बचें? ठग लालच और भरोसे का कैसे फायदा उठाते हैं | ये ना करें नहीं तो, आप भी बन सकते हैं साइबर सिंडिकेट का हिस्सा, हो सकती है जेल | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर |
09-10-2026