world cup- विश्व कप क्रिकेट के बारे में जान लीजिए रिकार्ड की ये बातें

world cup

world cup-विश्व कप क्रिकेट (world cup cricket) के बारे में कई बातें ऐसी हैं जिन्हें बहुत कम लोग जानते हैं। हमारी कोशिश है कि वर्ल्ड कप का बुखार शूरू होने से पहले आपको वो जानकारीयां दे दी जाएं कि जब क्रिकेट शुरू हो तो आपका आनंद दुगुना हो जाएगा।

क्रिकेट वर्ल्ड कप के रिकार्ड world cup Records

सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप क्रिकेट खेलने का रिकार्ड क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले भारतीय खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन के 6 विश्व कप खेले हैं। क्रिकेट विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने का रिकार्ड भी सचिन के पास ही है। उन्होंने 2278 रन बनाए हैं। यह रन संख्या कुल 6 विश्व कप खेलने के दौरान बनाए। एक ही विश्व कप में सर्वाधिक व्यक्तिगत रन बनाने का रिकार्ड भी सचिन के पास ही है। साल 2003 में सचिन ने सर्वाधिक 673 रन ठोक डाले थे।

यह भी पढ़ें-https://indiavistar.com/world-cup-do-know-these-facts-of-world-cricket-cup/

क्रिकेट विश्व कप में किसी एक मैच में सबसे अधिक रन बनाने का रिकार्ड न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल के नाम दर्ज है। यह कारनामा उन्होंने 2015 विश्व कप में वेस्ड इंडीज के खिलाफ खेले गए एक मैच में 237 रन बनाकर किया था। एक ही विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक रोहित शर्मा ने बनाया है। यह रिकार्ड उन्होंने 2019 विश्व कप में बनाया था जो इंगलैंड में खेला गया था। सर्वाधिक विकेट लेने का रिकार्ड आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ग्लेन मैग्राथ के नाम दर्ज है। 2003 विश्व कप में नामीबिया के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने 7 विकेट चटकाए थे। विश्व कप में सर्वाधिक स्टंपिंग का रिकार्ड श्रीलंका के विकेट कीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा के नाम दर्ज है। उन्होंने 54 स्टंपिंग कर विश्व रिकार्ड बनाया है। सबसे अधिक कैच आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिंकी पोंटिंग ने लिए हैं इन्होंने 28 कैच लिए हैं।

अब तक खेले गए विश्व कप में किसी टीम द्वारा उच्चतम स्कोर का रिकार्ड आस्ट्रेलिया के नाम दर्ज है। उसने 2015 विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलते हुए 417 रन बना डाले थे। अगर सबसे कम स्कोर की बात किया जाए तो कनाडा की टीम 2003 विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए मात्र 36 रन पर ऑल आउट हो गई थी। हैट्रिक विश्व कप जीतने का रिकार्ड आस्ट्रेलिया के नाम दर्ज है। वह 1999, 2003 और 2007 में जीतकर हैट्रिक वीनर बन चुकी है। सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप जीतने का रिकार्ड भी आस्ट्रेलिया के नाम ही दर्ज है वह 5 बार विश्व कप जीत चुकी है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | वर्दी वालों को हनी ट्रैप में फंसाकर कैसे होती है जासूसी? SSB ने साइबर खतरों से किया सतर्क | यूपी में बीसी सखी योजना से घर बैठे हो सकती है आपकी कमाई, जानें कैसे | कॉकरोच जनता पार्टी के इन नेताओं पर पुलिस कार्रवाई, ये है पूरी डिटेल्स | ऐसे समझें किसान को कैसे मिलती है सोलर पंप सब्सिडी | ऑनलाइन रोमांस में सावधान ! सीमाहीन साइबर ठगों के जाल में ना फंस जाएं | Delhi crime: ऐसे पकड़ा गया कोविड पैरोल जंप कर फरार हुआ सजायाफ्ता गांजा तस्कर | साइबर ठगी से बचना है तो इन लालच से दूर रहें, जानिए कैसे बनते हैं शिकार | साइबर सुरक्षा प्रतियोगिता में CISF के अक्षय बडोला को दूसरा स्थान, c0c0n 2026 में मिली उपलब्धि | Anthropic का मुफ्त OSS Scanner क्या है, आम मोबाइल उपयोगकर्ताओं को कैसे होगा फायदा? | साइबर ठगी में समय पर शिकायत के बाद भी क्यों नहीं मिलता पैसा ? बैंको की जवाबदेही पर सवाल |
20-10-2026