NIA action-देश के इन 10 दुश्मनों को पहचानने में एनआईए को आपकी मदद चाहिए

NIA action

NIA action- राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने अमेरिका (America) के सैन फ्रांसिस्को (San Francisco) में भारतीय वाणिज्य दूतावास (Indian Consulate) पर हुए हमले के मामले में 10 आरोपियों की तस्वीर जारी की है। एजेंसी को इन आरोपियों की पहचान में आम जनता की मदद चाहिए। वांटेड आरोपियों के लिए तीन अलग-अलग जारी किए गए नोटिसों में एजेंसी ने कुछ जरूरी जानकारी मांगी है ताकि आरोपियों की गिरफ्तारी संभव हो सके।

NIA action in Detail

एनआईए ने जारी दो नोटिसों में दो-दो आरोपियों की तस्वीरें जारी की हैं जबकि तीसरे नोटिस में 6 आरोपियों की तस्वीरें हैं। एजेंसी ने किसी भी तरह की जानकारी देने वाले शख्स की पहचान को गुप्त रखने का वादा किया है।

यह भी पढ़ें-

यह था मामला

18-19 मार्च की मध्य रात्रि सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हमले के बाद मामला दर्ज किया गया था। खलिस्तानी समर्थकों ने दूतावास में घुसकर उसे जलाने की कोशिश की थी। इन्होंने खलिस्तान समर्थक नारे लगाते हुए पुलिस के बैरिकेड तोड़ दिए थे और दूतावास में खलिस्तानी झंडे भी लगा दिए थे। इस दौरान इमारत को भी नुकसान पहुंचाया गया और पुलिस पर भी हमले किए गए थे। केस की जांच के सिलसिले में एनआईए की टीम सैन फ्रांसिस्को का दौरा भी कर चुकी है। आरोपियों की पहचान बताने के लिए एजेंसी ने कुछ नंबर भी जारी किए हैं-

एजेंसी ने इनसे संबंधित सूचना के लिए टेलीफोन नंबर 011-24368800 व्हाट्सएप्प और टेलीग्राम पर जानकारी देने के लिए +91-8585931100 ईमेल पर जानकारी देने के लिए do.nia@gov.in तथा चंडीगढ़ ब्रांच में जानकारी देने के लिए 0172-2682900, 2682901, व्हाट्स एप्प टेलीग्राम के लिए 7743002947 और आमेल पर जानकारी देने के लिए info-chd.nia@gov.in जारी किया है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | कूनो में पांच चीता शावकों का जन्म, भारत में संख्या 60 हुई, पहली बार जुड़ी बोत्सवाना वंशावली | नौकरी चाहिए थी, फोन आया और फीस मांग ली, दिल्ली में ऐसे खुला जॉब स्कैम का खेल | निवेश ठगी से कैसे बचें? ठग लालच और भरोसे का कैसे फायदा उठाते हैं | ये ना करें नहीं तो, आप भी बन सकते हैं साइबर सिंडिकेट का हिस्सा, हो सकती है जेल | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच |
05-10-2026