benefits of drinking-पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से आपको होंगे ये सारे फायदे

benefits of drinking water

benefits of drinking water-शरीर में पानी (water) की कमी होने से कई समस्याएं पैदा होने लगती हैं। इसलिए पानी खूब पीना चाहिए। लेकिन विशेषज्ञ बताते हैं कि बिना प्यास के पानी पीने के नुकसान भी हो सकते हैं। शरीर के लिए सबसे जरूरी तत्व पानी ही है। यह खनिज, विटामिन, अमीनो एसिड और ग्लूकोज को अवशोषित करने में शरीर की मदद करता है। पानी से शरीर के वेस्टेज प्रोडक्ट और टॉक्सिक को बाहर निकालने में भी मदद मिलती है।

benefits of drinking water in Hindi

विशेषज्ञों की माने तो गर्मी के दिनो में रोजाना 2-3 लीटर पानी पीना चाहिए। इससे शरीर हाइड्रेटेड रहता है और भी कई खतरे दूर होते हैं। आमतौर पर जब हमारे शरीर को पानी की जरूरत होती है तो वह प्यास के जरिए संकेत देता है। बिना प्यास पानी पीने का कोई फायदा नहीं होता है। अगर जबरदस्ती पानी पीते हैं तो शरीर को इसका कोई लाभ नहीं होता है बल्कि इसका नुकसान जरूर हो जाता है। इसलिए प्यास लगने पर ही पानी पीना चाहिए।

यह भी पढ़ें-

कम पानी पीने का नुकसान सिर्फ डिहाइड्रेशन नहीं बल्कि इससे किडनी स्टोन भी हो सकता है। अगर किसी को किडनी स्टोन की परेशानी है तो उसे कम से कम 3 लीटर पानी पीना चाहिए। इससे यूरिन के जरिए स्टोन बाहर आ सकता है। डॉक्टरों के मुताबिक करीब 80 प्रतिशत लोगों का किडनी स्टोन मूत्र और फ्लूड के जरिए बाहर आ जाता है।

गर्मियों में पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर एक्टिव और फ्रेश रहता है। पानी ब्रेन फंक्शन को मेंटेन करता है और सिरदर्द को दूर रखने में सहायक होता है। पानी पीने से कब्ज जैसी समस्या से छुटकारा मिलता है। पानी पीना शारीरिक औऱ मानसिक दोनों की सेहत के लिए बेहतर है।

अस्वीकरण-लेख में दी गई जानकारी के सही और गलत होने की संभावना है इसलिए किसी भी तरह का इस्तेमाल डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह लेकर ही करें।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सिक्योरिटी पैच क्या है? FBI डेटा ब्रीच से समझिए एक अपडेट की चूक का खतरा | निवेश धोखाधड़ी से बचने के लिए SEBI की पहल, निवेश से पहले ऐसे करें जांच | कूनो में पांच चीता शावकों का जन्म, भारत में संख्या 60 हुई, पहली बार जुड़ी बोत्सवाना वंशावली | नौकरी चाहिए थी, फोन आया और फीस मांग ली, दिल्ली में ऐसे खुला जॉब स्कैम का खेल | निवेश ठगी से कैसे बचें? ठग लालच और भरोसे का कैसे फायदा उठाते हैं | ये ना करें नहीं तो, आप भी बन सकते हैं साइबर सिंडिकेट का हिस्सा, हो सकती है जेल | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? |
07-10-2026