wall clock-दीवार घड़ी हर घर की जान होती है। दफ्तर, स्कूल, हर चीज इससे जुड़ा होता है। दीवार घड़ी अक्सर लोग अपने घर के सभी कमरे या एक दो कमरे में जरूर लगाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दीवार घड़ी लगाने का तरीका आपके रोजमर्रा के जीवन को भी काफी प्रभावित करता है। माना जाता है कि दीवार घड़ी लगाने का सही तरीका और सही जगह आपकी किस्मत बदलने में भी मददगार हो सकती है। आइए जानते हैं कि दीवार घड़ी की सही दिशा और सही जगह क्या होनी चाहिए।
wall clock लगाने का सही तरीका
हमारे जीवन में घड़ी को काफी महत्व प्राप्त है। लेकिन कई बार इसको लगाने का तरीका विपरीत परिणाम भी देने लगता है। वास्तु के अनुसार पूर्व और उत्तर दिशा में सकारात्मक उर्जा का भरपूर संचार होता है। इस दिशा में घड़ी को लगाना आमतौर पर शुभ माना गया है। माना जाता है कि त्रिकोण और आयताकार लाल रंग की घड़ी को उत्तर पूर्व दिशा में लगाने से घर में धन दौलत में वृद्धि होती है।
घर के उत्तर-पूर्व दिशा में घड़ी लगाने से घर से सदस्यों को नाम और शोहरत मिलेगा ऐसी मान्यता है। इस दिशा में घड़ी लगाने से समय पर सारे काम भी होते हैं। माना जाता है कि यदि आप गोल और दिल के आकार की सफेद घड़ी लगा रहे हैं तो इसे उत्तर दिशा में लगाने से घर में खुशी का माहौल होगा। अंडाकार और अर्द्धवृताकार और चौरस आकार वाले हरे रंग की घड़ी को उत्तर दिशा में लगाते हैं। माना जाता है कि इस दिशा में घड़ी लगाने से रूके हुए काम बनने लगेंगे।
यह भी पढ़ें-
- सिक्योरिटी पैच क्या है? FBI डेटा ब्रीच से समझिए एक अपडेट की चूक का खतरा
- निवेश धोखाधड़ी से बचने के लिए SEBI की पहल, निवेश से पहले ऐसे करें जांच
- कूनो में पांच चीता शावकों का जन्म, भारत में संख्या 60 हुई, पहली बार जुड़ी बोत्सवाना वंशावली
- नौकरी चाहिए थी, फोन आया और फीस मांग ली, दिल्ली में ऐसे खुला जॉब स्कैम का खेल
- निवेश ठगी से कैसे बचें? ठग लालच और भरोसे का कैसे फायदा उठाते हैं
दक्षिण दिशा में घड़ी लगाने से नकारात्मक उर्जा का संचार होता है। माना जाता है कि दक्षिण दिशा में घड़ी नहीं लगाना चाहिए। घर में दरवाजे के उपर भी घड़ी नहीं लगाना चाहिए। माना जाता है कि इससे घर के लोगों पर नकारात्मक उर्जा का प्रभाव पड़ता है। घर की बालकनी और बरामदे में भी घड़ी नहीं लगाने की सलाह दी जाती है। मान्यता है कि इससे नकारात्मक उर्जा का संचार बढ़ जाता है।
अस्वीकरण-यह लेख विभिन्न माध्यमों से मिली सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। https://indiavistar.com लेख में छपी किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। इस्तेमाल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी है।













