Gold on Akshaya tritiya-हिंदू धर्म के अनुसार एक ऐसी तिथि जिस दिन मांगलिक कार्यों को करना शुभ माना जाता है। इस बार अक्षय तृतीया 10 मई 2024 को है। हिंदू दार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इस दिन किए गए कार्य का अक्षय फल प्राप्त होता है। अक्षय तृतीया को सोना खरीदने की परंपरा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन सोना खरीदना क्यों जरूरी होता है, आइए जानते हैं।
Gold on Akshaya tritiya-मां लक्ष्मी को समर्पित है यह खास दिन
हिंदू धर्म का मान्यताओं के मुताबिक अक्षय तृतीया का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा विधि विधान से की जाती है। पूजा के दौरान हर कोई मां लक्ष्मी से प्रार्थना करता है कि सुख, शांति, संपत्ति और समृद्धि का कभी क्षय ना हो। इस दिन पूरे समय अबूझ मुर्हूत रहता है। इसलिए इस दिन कोई भी मांगलिक कार्य करने के लिए पंचांग देखने की जरूरत नहीं पड़ती है।
अक्षय तृतीया के दिन सोना, मकान, वाहन आदि खरीदने की परंपरा है। इस दिन सोने के गहनों की जमकर खरीदारी होती है। कई लोग इस दिन चांदी के गहने भी खरीदते हैं। माना जाता है कि अक्षय तृतीया के दिन सोना और चांदी दोनों की खरादारी शुभ है। पौराणिक कथा के मुताबिक समुन्द्र मंथन के समय सोना भी निकला था जिसे भगवान विष्णु ने धारण किया था। इसलिए सोने को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है।
सोना खरीदकर घर लाने पर मान्यता है कि साथ में मां लक्ष्मी भी आती हैं। इस दिन खरीदा गया सामान हमेशा साथ रहता है। हालांकि कुछ लोग चांदी भी खरीदते हैं। चांदी का संबंध शुक्र ग्रह और चंद्रमा से होता है। चांदी पहनने से लोगों के ये दोनों ग्रह मजबूत बनते हैं। चंद्रमा जहां मानसिक शांति के प्रदाता हैं वहीं शुक्र की वजह से भौतिक सुख सुविधाओं की प्राप्ती होती है।
यह भी पढ़े-
- BRICS NSA Meeting 2026: अजीत डोभाल की अध्यक्षता में भारत रच रहा साइबर सुरक्षा का नया इतिहास; जानें AI और Deepfake से निपटने का प्लान
- Cyber Fraud Alert: बेरोजगार युवाओं के नाम पर खुल रहे बैंक खाते, दिल्ली पुलिस ने पकड़ा 50 लाख रुपये से जुड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क का राज
- सनातन धर्म में अन्न का महत्व: क्यों कहा गया है अन्न को सबसे बड़ा धन?
- WhatsApp Boss Scam Alert: CEO बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, I4C ने जारी की चेतावनी
- सीआईएसएफ को मिला नया मुख्यालय, जानिए इसकी विशेषताएं


