WhatsApp-व्हाट्स एप्प पर आने वाले हैं ये सब कमाल के फीचर, पसंदीदा लोग, दिलचस्प बातचीत

WhatsApp

WhatsApp-व्हाट्स एप्प एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। मेटा के स्वामित्व वाले व्हाट्स एप्प पर जल्दी ही यूजर को एक खास फीचर की सुविधा मिलेगी। एंड्रायड के लिए चल रही इस टेस्टिंग के बाद चैट टैब से फेवरिट लिस्ट तक पहुंच आसान होगी। यह फीचर एप्प के भविष्य के अपडेट के लिए तैयार किया जा रहा है। आइए जानते हैं इस फीचर की खास बातों के बारे में।

WhatsApp update hindi

को अपने फेवरेट कांटैक्ट और ग्रुप के साथ चैट तक आसानी से पहुंचने और उन्हें प्राथमिकता देने की सुविधा मिलेगी। एक नया टूल अपने खास कांटैक्ट और ग्रुप को फेवरेट के तौर पर मार्क करने की सुविधा देगा। इससे प्राथमिकता देना और उन लोगों तक पहुंचना आसान हो जाएगा जिनसे वो अक्सर जुड़ते हैं। इस बीच कथित तौर पर व्हाट्स एप्प एक नए फीचर पर भी काम कर रहा है जो यूजर्स को एंड्रायड पर स्टेटस अपडेट कर तुरंत रिएक्शन देने की अनुमति देगा।

‘क्विक रिएक्शन फॉर स्टेटस अपडेट’ के साथ यूजर्स स्टेटस अपडेट पर तुरंत रिएक्शन दे सकेंगे। ये रिएक्शन कन्वर्सेशन थ्रेड की बजाय स्टेटस स्क्रीन पर होंगे।इन एप्प डायलर की भी टेस्टिंग की जा रही है। इससे मैसेजिंग एप्प से सीधे कॉल कर पाएंगे। इसके जरिए सभी कॉलिंग और मैसेजिंग जरूरतों के लिए एक ही जगह समाधान देने की कोशिश की जा रही है।

व्हाट्स एप्प के नए फीचर को ट्रैक करने वाली साइट WABetainfo के मुताबिक इन एप डायलर को अपने लैटेस्ट व्हाट्स एप्प वर्जन 2.24.9.28 अपडेट में पेश किया है। इस फीचर के आने के बाद बिना नंबर शेव किए ही किसी भी नंबर पर व्हाट्स एप्प कॉल करने की सुविधा मिल जाएगी। इस तरह व्हाट्स एप्प पर जल्दी ही कई सारे कमाल के फीचर आने वाले हैं।

पढ़ने योग्य

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | डायबिटीज में कौन सी दाल खानी चाहिए? क्या दाल खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है, जानिए विशेषज्ञ क्या कहते हैं | साइबर अपराध में जमानत मिलती है या नहीं? जानिए आईटी एक्ट क्या कहता है और सुप्रीम कोर्ट ने क्या स्पष्ट किया | क्या बच्चों के लिए सोशल मीडिया सुरक्षित है? फ्रांस के नए कानून से समझिए क्यों बढ़ रही है डिजिटल सुरक्षा की चिंता | CISF की खिलाड़ी निधि ने 10वीं एशियाई पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में जीता रजत पदक, भारत का बढ़ाया गौरव | आपकी कार का डेटा चोरी हो रहा है? स्मार्ट इलेक्ट्रिक वाहन का सच जानिए | Dhanushkodi Ghost Village: भारत की आखिरी सड़क पर बसा ‘भूतिया गांव’, शाम ढलते ही क्यों लग जाता है कर्फ्यू? | क्रिप्टो Conduits और USDT मनी लॉन्ड्रिंग: साइबर ठग कैसे छिपाते हैं धोखाधड़ी की रकम, जानिए बचाव और कार्रवाई का पूरा मॉडल | पेंशन अदालत क्या है? पेंशनभोगियों की शिकायतों के समाधान की पूरी जानकारी | अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस: क्यों मनाया जाता है और हर नागरिक के लिए इसका क्या महत्व है? | CKYC नंबर है या नहीं? अभी जानें, एक नंबर से आसान होगी बैंकिंग और बढ़ेगी साइबर सुरक्षा |
25-07-2026