Delhi Crime-दिल्ली क्राइम ब्रांच हेरोइन बनाने-सप्लाई करने के इस बड़े नेक्सस का खुलासा

Delhi Crime

Delhi Crime-दिल्ली क्राइम ब्रांच ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई में सफलता हासिल की है। चार माह तक चले ऑपरेशन में हेरोइन बनाने और सप्लाई करने के बड़े नेक्सस का खुलासा किया गया है। इस सिलसिले में पांच लोग गिरफ्तार किए गए हैं। इनकी निशानदेही पर करोड़ो रुपये की हेरोइन और हेरोइन बनाने वाला सामान जब्त किया गया है। क्राइम ब्रांच के डीसीपी अमित गोयल से पूरी बात दिए गए वीडियो को क्लिक करके जान सकते हैं।

Delhi Crime-ये था नेक्सस

दिल्ली क्राइम ब्रांच के डीसीपी अमित गोयल के मुताबिक बरामद हेरोइन और उसे बनाने के समान की कीमत करीब 5 करोड़ रुपये हैं। उनके मुताबिक कार्रवाई के दौरान बरेली और हजारीबाग में स्थित हेरोइन बनाने के लैब भी पकड़े गए हैं। उन्होंने बताया कि क्राइम ब्रांच एटीएनएफ की कार्रवाई में सबसे पहले पुरानी दिल्ली से बरेली निवासी अतीफ को पकड़ा गया था। उसके पास से 1 किलो हेरोइन बरामद की गई। डीसीपी गोयल के मुताबिक ये सारी कार्रवाई एएनटीएफ के एसीपी प्रभात सिन्हा और एआरएससी के एसीपी अरविंद कुमार की देखरेख और इंस्पेक्टर राकेश दुहान के नेतृत्व में एसआई विशन कुमार, विकासदीप, एएसआई संजय, राजेन्द्र औऱ सुनील, हेडकांस्टेबल राजबीर सिंह, कपिल, गुलशन, अमित, नरेश, संजीव, विक्रांत दहिया और विक्रांत की टीम ने की है।

पूछताछ के दौरान उसने बताया कि यह खेप उसे बरेली में अशरफ ने दिल्ली के नरेला अनाज मंडी में एक व्यक्ति को देने के लिए दिया था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बरेली में छापेमारी की मगर अशरफ लापता था। काफी मशक्कत के बाद पता लगा कि अशरफ अस्पताल में भर्ती है। पुलिस टीम ने उसे बरेली के ध्रुव अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया। जांच में उसके किराए के घर से 490 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

पूछताछ में अशरफ ने इस नेक्सस में शामिल बरेली के राजू, आरिफ और दिल्ली के जहांगीर पुरी के इस्लाम और बवाना के अरमान के नाम बताए। पुलिस ने आरिफ को भी बरेली से गिरफ्तार कर लिया। उससे हेरोइन की खेप के साथ-साथ उसे बनाने का सामान भी बरामद हुआ। उससे पूछताछ और जांच के बाद पुलिस ने लखनऊ से रूखसर अली उर्फ राजू को गिरफ्तार किया।

उसके पास से पुलिस को 200 ग्राम हेरोइन और 1किलो मिक्सिंग और अन्य सामान बरामद हुए। पुलिस पूछताछ के दौरान झारखंड के हजारीबाग में छापेमारी कर मुख्तार अंसारी नामक शख्स को गिरफ्तार कर हेरोइन बनाने का सामान आदि बरामद किया गया।

  1. बरामद समान
  2. कुल 2.269 किलोग्राम हेरोइन
  3. 1.053 ग्राम कच्चा सामान जिससे 5 किलो हेरोइन बनाया जा सकता है
  4. 50 किलो सोडा
  5. 3.201 किलो केमिकल
  6. 500 ग्राम केमिकल और कलर
  7. स्कार्पियो कार
  8. मोबाइल फोन

पढ़ने योग्य

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | क्या आप जानते हैं स्टेशन मास्टर का काम,उसकी सैलरी ? | कर्तव्य निभाते हुए बिछड़ गए तीन पुलिसकर्मी, दिल्ली में 154 शहीदों को नम आंखों से नमन | एसबीआई के नाम पर फोन आए तो सावधान! डेटा लीक का यह दावा आपके लिए भी बन सकता है खतरा | सनी लियोनी और MTV Webbed: कैसे साइबर जागरूकता को युवाओं के लिए बनाया दिलचस्प? | वर्दी वालों को हनी ट्रैप में फंसाकर कैसे होती है जासूसी? SSB ने साइबर खतरों से किया सतर्क | यूपी में बीसी सखी योजना से घर बैठे हो सकती है आपकी कमाई, जानें कैसे | कॉकरोच जनता पार्टी के इन नेताओं पर पुलिस कार्रवाई, ये है पूरी डिटेल्स | ऐसे समझें किसान को कैसे मिलती है सोलर पंप सब्सिडी | ऑनलाइन रोमांस में सावधान ! सीमाहीन साइबर ठगों के जाल में ना फंस जाएं | Delhi crime: ऐसे पकड़ा गया कोविड पैरोल जंप कर फरार हुआ सजायाफ्ता गांजा तस्कर |
22-10-2026