Shilajit ke fayede-शिलाजीत का नाम सुनते ही लोग इसके मर्दानगी बढ़ाने से जोड़ देते हैं। मगर विभिन्न विशेषज्ञों का मानना है कि शिलाजीत के कई फायदे हैं। ये पुरूषों को ही नहीं महिलाओं को भी सेहत के कई लाभ देता है। यह स्किन का ख्याल भी अच्छी तरह रखता है। महिलाओं मे फर्टिलिटी बेहतर करने में भी ये काम आता है। आइए जानते हैं शिलाजीत के फायदे। आयुर्वेद के मुताबिक शिलाजीत में कई ऐसे तत्व हैं जो शरीर के कई हिस्सों को लाभ देते हैं।
Shilajit ke fayede Hindi
शिलाजीत ना तो केवल पौधा है और ना ही मिट्टी। पहाड़ की चट्टानों के बीच कुछ पेड़ पौधे उगते हैं जो भयंकर गर्मी पड़ने पर सूख जाते हैं। सूखने के बाद ये पिघल कर टपकने लगते हैं। शिलाजीत बहुत सालों तक पहाड़ की गुफाओं में मौजूद धातुओं और पौधों के घटक से मिलकर बनती है। इसे एक निश्चित समय पर निकाल लिया जाता है और फिर गर्म कर बनाया जाता है।
शिलाजीत में 39 तरीके के तत्व बताए जाते हैं। इसमें अमिनो एसिड, आयरन, लिथियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम, कॉपर, सोडियम और जिंक जैसे कई तत्व होते हैं। इसलिए ये फायदेमंद तो है ही लेकिन इसके सेवन में सावधानी के लिए भी कहा जाता है। चरक संहिता में शिलाजीत के कई फायदों का जिक्र है। पित्त, कफ-पित्त, वात जैसे रोगों में तो यह सीधा फायदा करता है।
इसके अलावा भी यह पेट, हार्ट, पथरी औऱ फर्जा बढ़ाने में भी मददगार है। डायबिटिज, स्ट्रेस, अलसर आदि में भी ये लाभकारी माना गया है। आमतौर पर शिलाजीत को दूध में घोरकर लेने की सलाह दी जाती है। यह खून में प्रेशर बढ़ाने का काम करती है इसलिए इसको लेने से पहले योग्य चिकित्सक से सलाह जरूर लेना चाहिए।
यह भी पढ़ें-
- सनी लियोनी और MTV Webbed: कैसे साइबर जागरूकता को युवाओं के लिए बनाया दिलचस्प?
- वर्दी वालों को हनी ट्रैप में फंसाकर कैसे होती है जासूसी? SSB ने साइबर खतरों से किया सतर्क
- यूपी में बीसी सखी योजना से घर बैठे हो सकती है आपकी कमाई, जानें कैसे
- कॉकरोच जनता पार्टी के इन नेताओं पर पुलिस कार्रवाई, ये है पूरी डिटेल्स
- ऐसे समझें किसान को कैसे मिलती है सोलर पंप सब्सिडी
(अस्वीकरण-लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। https://indiavistar.com किसी भी विधि का इस्तेमाल करने से पहले डाक्टर की सलाह लेने की सिफारिश करता है।)











