Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal-केजरीवाल की गिरफ्तारी की ये हैं वजहें

Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal

Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal-दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल क्यों गिरफ्तार हुए। इसके पीछे कौन सी वजहें थीं। ईडी के पास क्या सबूत हैं और ईडी उनसे जानना क्या चाहती है। इन सब सवालों का जवाब ज्यादा मुश्किल नहीं है। अगर आप पूरे घटनाक्रम पर गौर फरमाएंगे तो अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के सारे राज सामने आ जाएंगे।

Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal-ये है वजहें

केजरीवाल ने एक-एक कर ईडी के नौ सम्मनों को उपेक्षित किया। निचले कोर्ट से जमानत मिलने के बाद वह हाई कोर्ट में भी गए यह याचिका लेकर कि ईडी उन्हें गिरफ्तार ना करे। लेकिन कोर्ट ने ईडी की फाइल देखने के बाद इस तरह के किसी भी राहत से मना कर दिया। उसी रात ईडी पूछताछ करने केजरीवाल के घर पहुंची और दो घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

के कविता की गिरफ्तारी और उनसे हुई पूछताछ के समय ही केजरीवाल के खिलाफ ईडी के सख्त रवैये का संकेत मिल गया था। ईडी ने आबकारी मामले में दाखिल अपनी चार्जशीटों में भी केजरीवाल का जिक्र किया था। कैबिनेट की मिटिंग से लेकर साउथ के कारोबारी समीर महेंद्रू की जांच के दौरान ईडी को कई ऐसी चीजें मिली थीं जो केजरीवाल के खिलाफ थीं।

केजरीवाल को पेश करते समय ईडी ने कोर्ट को बताया कि केजरीवाल नई आबकारी नीति को बनाने औऱ उसे लागू करने में सीधे तौर पर जुड़े हुए थे। ईडी की तरफ से पेश एएसजी एसवी राजू ने कोर्ट को बताया कि आबकारी मामले में गिरफ्तार अब तक के सभी आरोपियों से केजरीवाल सीधे तौर पर संपर्क में थे। ईडी ने दावा किया कि केजरीवाल ने फायदा पहुंचाने के बदले साउथ ग्रुप से रिश्वत मांगी।

ईडी हिरासत मे लेकर केजरीवाल से पूरे चेन को समझना चाहती है। ईडी का मानना है कि केजरीवाल ने अब तक जानकारी देने में सहयोग नहीं किया है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | आपकी भाषा में आपको मिले ऑफर तो हो जाएं सावधान ! जानिए कि ऑनलाइन लोन फ्रॉड से कैसे बचें? | Commonwealth Fencing Championships 2026: CISF की अन्नू प्रिया और श्रुति जोशी ने जीते दो कांस्य पदक | Aadhaar Virtual ID (VID): आधार नंबर शेयर किए बिना ऐसे बनाएं 16 अंकों की वर्चुअल आईडी | मुंबई एयरपोर्ट पर 1.31 किलो सोना बरामद, CISF ने तस्करी की कोशिश पकड़ी | अगरतला एयरपोर्ट पर 4 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक पकड़े गए, CISF ने फ्लाइट से उतारा | विश्व हाथी दिवस: 22,446 हाथी फिर भी खतरे में, आखिर इंसान और हाथी क्यों आमने-सामने? | साइबर ठगों के निशाने पर क्यों रहते हैं बुजुर्ग ? जानिए साइबर ठगी के ये तरीके, ऐसे करें बचाव | Meta पर भारत की सख्ती: पेड प्रमोशन, स्कैम विज्ञापन और CSAM पर उठे गंभीर सवाल | World Lion Day: गुजरात के गिर के शेरों की सफलता और आगे की चुनौती | फोन किल स्विच: मोबाइल चोरी या हैक होने पर डेटा बचाने का आसान साइबर सुरक्षा उपाय |
12-08-2026