Ravi Shastri:जब रवि शास्त्री ने लगाया था 6 बॉल पर 6 छक्के, युवराज से पहले बना था ये रिकार्ड

Ravi Shastri

Ravi Shastri Birthday Special: पूर्व भारतीय ऑलराउंडर रवि शास्त्री कमेंट्री की दुनिया में धमाल मचा रहे हैं। कमेंट्री में अपनी आवाज का जादू चलाने वाले रवि शास्त्री ने क्रिकेट के अपने कैरियर में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। वह साल 1983 में भारतीय टीम का हिस्सा थे। इस टीम ने वर्ल्ड कप जीती थी। 27 मई को रवि शास्त्री का जन्म दिन होता है। उनके जन्म दिन पर आपको उनके कुछ खास रिकार्ड के बारे में बताते हैं।

Ravi Shastri ने जब बनाया ये रिकार्ड

ये बात बहुत कम लोग जानते हैं कि शास्त्री ने 6 बॉल पर 6 छक्के लगाए थे। 27 मई 1962 को महाराष्ट्र के मुंबई में जन्मे रवि शास्त्री की गिनती अपने समय के बेहतरीन ऑलराउंडर में होती है। जब भी 6 गेंदो में 6 छक्कों की बात आती है सभी के मन में टी-20 के दौरान 2007 में युवी के लगाए छक्कों की बात आती है। शास्त्री इसके पहले एक डोमेस्टिक मैच में ये कारनामा कर चुके हैं। 1985 में लगातार छक्का लगाकर उन्होंने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था।

शास्त्री ने मुंबई और बड़ौदा के बीच खेले जा रहे फस्ट क्लास मैच के दौरान लेफ्ट आर्म स्पिनर तिलकराज की गेंद पर 6 छक्के लगाए थे। 30 साल की उम्र में संन्यास लेने वाले शास्त्री टीम इंडिया के कोच भी रहे हैं। वह 2014 में टीम इंडिया के निदेशक बने थे। साल 2017 में अनिल कुंबले और विराट कोहली के बीच विवाद के बाद शास्त्री को भारतीय टीम का हेड कोच बनाया गया था। शास्त्री की कोचिंग में भारतीय टीम ने कई अहम उपलब्धियां हासिल कीं।

उस दौरान ऑस्ट्रेलिया को उसके ही घर में 2 बार हराकर बार्डर गावस्कर सीरिज अपने नाम की थी। विराट कोहली और रवि शास्त्री की जोड़ी को फैंस भी काफी पसंद करते थे। टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद रवि शास्त्री ने कोचिंग छोड़ दी। उन्होंने 80 टेस्ट मैचों में 11 शतकों की मदद से 3830 रन बनाए थे। इसके अलावा बॉलिंग में उन्होंने 151 विकेट भी अपने नाम किए हैं। 150 वन डे मैचों में उन्होंने 3108 रन बनाए और 129 विकेट हासिल किए।

पढ़ने योग्य

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सावधान! साइबर ठग बदल रहे हैं ठिकाना, बचना है तो जानिए ये उपाय | भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 में रिकॉर्ड कारोबार, 1.8 लाख लोग पहुंचे, ₹5,000 करोड़ के अवसर | सावन महोत्सव में दिखी बिहार की महिलाओं की नई तस्वीर, स्टॉल से सम्मान तक छाया उद्यमिता का रंग | ऑनलाइन प्रिडेटर से कैसे बचें ? साइबर स्टॉकिंग, फेक प्रोफाइल और ऑनलाइन उत्पीड़न से सुरक्षा के तरीके | पेंशन कार्ड वाले ऑफर से सावधान, जानिए बचने के उपाय | Rent a Boyfriend Scam: महिला हैं तो जरूर पढ़ लें, और रहिए सावधान | 14 ATM काटे, 13 साल तक बचता रहा! मेवात का ATM मशीन काटने वाला बदमाश भिवाड़ी से गिरफ्तार | CISF की श्रुति जोशी ने Commonwealth Fencing Championships में जीता टीम गोल्ड, व्यक्तिगत स्पर्धा में भी हासिल किया था कांस्य | पार्सल स्कैम क्या है? सोशल मीडिया दोस्ती से कस्टम अधिकारी तक, ऐसे होती है ऑनलाइन ठगी | मानव हाथी संघर्ष के कारण और उपाय: झारखंड में क्यों बढ़ रहा टकराव, क्या है वन विभाग की रणनीति? |
18-08-2026