11वीं अखिल भारतीय पुलिस जूडो क्लस्टर 2026: SSB बनी ओवरऑल चैंपियन, CISF और ITBP ने भी जमाया कब्जा

हैदराबाद के गाचीबौली इंडोर स्टेडियम में 11वीं अखिल भारतीय पुलिस जूडो क्लस्टर चैम्पियनशिप–2026 का भव्य समापन हुआ। 203 अंकों के साथ सशस्त्र सीमा बल (SSB) ओवरऑल चैंपियन बनी, जबकि CISF उपविजेता रही।
हैदराबाद के जीएमसी बालयोगी स्टेडियम में 11वीं अखिल भारतीय पुलिस जूडो क्लस्टर चैम्पियनशिप 2026 की विजेता SSB टीम और अन्य पुलिस पदक विजेता अपनी ट्रॉफियों के साथ।

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के जीएमसी बालयोगी इंडोर स्टेडियम, गाचीबौली में 23 से 30 जुलाई तक आयोजित ’11वीं अखिल भारतीय पुलिस जूडो क्लस्टर चैम्पियनशिप–2026′ का गुरुवार को भव्य समापन हुआ। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) द्वारा आयोजित इस 8 दिवसीय खेल महाकुंभ में सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर ओवरऑल चैम्पियनशिप की ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।

SSB का दबदबा: 203 अंकों के साथ बनी नंबर-1 टीम

अखिल भारतीय पुलिस खेल नियंत्रण बोर्ड (AIPSCB) के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता की अंक प्रणाली में सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने बाजी मारी। SSB ने 24 स्वर्ण, 20 रजत और 23 कांस्य पदक सहित कुल 203 अंक हासिल कर ‘समग्र चैंपियन’ (Overall Champion) बनने का गौरव प्राप्त किया

यह भी पढ़ेंः ऑल इंडिया पुलिस जूडो चैंपियनशिप 2026: SSB ने जीती चैंपियन ट्रॉफी, जानिए मेडल टैली और सभी विजेताओं की पूरी जानकारी

मेजबान CISF ने भी कड़ा मुकाबला दिया और मात्र 5 अंकों के अंतर से 25 स्वर्ण, 16 रजत और 25 कांस्य पदक (कुल 198 अंक) के साथ उपविजेता का स्थान हासिल किया। वहीं भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने 10 स्वर्ण, 21 रजत और 26 कांस्य (कुल 139 अंक) के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया

36 पुलिस संगठनों के 1,600 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

इस मेगा इवेंट में देश भर के 36 केंद्रीय और राज्य पुलिस संगठनों से लगभग 1,600 खिलाड़ियों एवं अधिकारियों ने हिस्सा लिया। पाँच प्रमुख खेल विधाओं—जूडो, वुशु, ताइक्वांडो, पेंचक सिलाट और कराटे में कुल 470 पदक (119 स्वर्ण, 119 रजत और 232 कांस्य) प्रदान किए गए। इनमें से 28 टीमों ने कम से कम एक पदक जीतकर अपना खाता खोला

यह भी पढ़ेंः CISF की खिलाड़ी निधि ने 10वीं एशियाई पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में जीता रजत पदक, भारत का बढ़ाया गौरव

विभिन्न खेलों के परिणाम:

  • जूडो: विजेता – SSB | उपविजेता – BSF | तृतीय – उत्तर प्रदेश पुलिस
  • वुशु: विजेता – SSB | उपविजेता – CRPF | तृतीय – ITBP
  • ताइक्वांडो (पुरुष): विजेता – CISF | उपविजेता – BSF | तृतीय – उत्तर प्रदेश पुलिस
  • ताइक्वांडो (महिला): विजेता – उत्तर प्रदेश पुलिस | उपविजेता – CISF | तृतीय – असम राइफल्स
  • पेंचक सिलाट: विजेता – CISF | उपविजेता – SSB | तृतीय – महाराष्ट्र पुलिस
  • कराटे: विजेता – असम राइफल्स | उपविजेता – ITBP | तृतीय – CISF

2029 में अहमदाबाद करेगा ‘विश्व पुलिस एवं फायर गेम्स’ की मेजबानी

समापन समारोह के मुख्य अतिथि तेलंगाना पुलिस महानिदेशक (HoPF) श्री सी. वी. आनंद (IPS) थे। समारोह में डीआईबी प्रतिनिधि श्री सम्बंदन एस. (IPS) ने एक बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि भारत वर्ष 2029 के ‘विश्व पुलिस एवं फायर गेम्स’ की मेजबानी अहमदाबाद, गुजरात में करेगा। उन्होंने पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले 11 पुलिस खिलाड़ियों और वर्ष 2025 विश्व पुलिस गेम्स में भारत द्वारा जीते गए 613 पदकों का भी जिक्र किया

CISF की ऐतिहासिक खेल भर्ती और हाई परफॉर्मेंस प्रोग्राम

CISF के अपर महानिदेशक (मुख्यालय) श्री विजय प्रकाश (IPS) ने स्वागत भाषण में खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की। उन्होंने बताया कि CISF ने अपने इतिहास की सबसे बड़ी खेल भर्ती के तहत 332 खिलाड़ियों को भर्ती किया है, जिनमें 179 महिलाएँ शामिल हैं। उन्होंने कहा, “देश की सुरक्षा करने वाले यही हाथ अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर भारत के लिए स्वर्ण पदक भी जीत सकते हैं।”

मुख्य अतिथि श्री सी. वी. आनंद ने विजेता टीमों को ट्रॉफियाँ प्रदान कीं और ध्वज अवतरण व मार्च-पास्ट के साथ 11वीं अखिल भारतीय पुलिस जूडो क्लस्टर चैम्पियनशिप–2026 के सफल समापन की घोषणा की

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Aadhaar Update: आधार में क्या बदल सकते हैं घर बैठे, फोटो और मोबाइल नंबर बदलने का क्या है तरीका | सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन से ठगी का नया ट्रेंड; भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शिकायत का तरीका | PM Kisan 24th Installment: अगली ₹2000 की किस्त कब आएगी? किस्त रुकी है तो ऐसे करें जांच | Cyber Fraud: पैसा ट्रांसफर होने से पहले कैसे रुक सकती है साइबर ठगी, ₹5,043 करोड़ बचाने वाले सिस्टम को समझिए | बाबलू डेयरी में किसने चलवाई गोलियां? डिजिटल निगरानी से खुली गांजा, वसूली और बदले की कहानी | Online Fraud: नौकरी और निवेश के नाम पर ₹641 करोड़ की ठगी, आखिर कहां गया पैसा? | सात्विक भोजन क्या है, शरीर को स्वस्थ रखने में इसकी क्या भूमिका? डॉ. अरुण कुमार जायसवाल ने बताया सेहत का मंत्र | बॉटनेट क्या है? Sality Malware ने 23 साल तक कंप्यूटरों को कैसे बनाया साइबर हथियार | Digital Arrest Scam का पैसा कहां गया? CBI ने खोला APK और बैंक खातों का खेल | बिहार का विकास कैसे होगा? रोजगार, पलायन और सामाजिक बंटवारे पर उठे बड़े सवाल |
10-09-2026