ऑल इंडिया पुलिस जूडो चैंपियनशिप 2026: SSB ने जीती चैंपियन ट्रॉफी, जानिए मेडल टैली और सभी विजेताओं की पूरी जानकारी

हैदराबाद में आयोजित 11वीं ऑल इंडिया पुलिस जूडो क्लस्टर चैंपियनशिप 2026 में सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने छह स्वर्ण पदकों के साथ ओवरऑल चैंपियन ट्रॉफी जीती। जानिए मेडल टैली, विजेता खिलाड़ियों की सूची और प्रतियोगिता की मुख्य बातें।
हैदराबाद में आयोजित 11वीं ऑल इंडिया पुलिस जूडो चैंपियनशिप 2026 के पदक विजेता खिलाड़ी

भारत में पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र बलों के खिलाड़ियों के लिए ऑल इंडिया पुलिस जूडो चैंपियनशिप सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में गिनी जाती है। इस प्रतियोगिता में देशभर के केंद्रीय पुलिस बलों और राज्य पुलिस संगठनों के खिलाड़ी अपनी तकनीक, फिटनेस और मानसिक मजबूती का प्रदर्शन करते हैं।

यह भी पढ़ेंः CISF ने महिला जूडो में जीती रनर्स-अप ट्रॉफी, ऑल इंडिया पुलिस जूडो क्लस्टर चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन

हर वर्ष आयोजित होने वाली यह प्रतियोगिता केवल पदक जीतने तक सीमित नहीं रहती, बल्कि कई खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का महत्वपूर्ण मंच भी बनती है।

इसी कड़ी में हैदराबाद में आयोजित 11वीं ऑल इंडिया पुलिस जूडो क्लस्टर चैंपियनशिप 2026 का सफल समापन हुआ, जिसमें सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

हैदराबाद में जुटे देशभर के 289 खिलाड़ी

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) द्वारा ऑल इंडिया पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड (AIPSCB) के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में देश के 31 केंद्रीय और राज्य पुलिस संगठनों के 289 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

इनमें

  • 186 खिलाड़ी पुरुष वर्ग में
  • 103 खिलाड़ी महिला वर्ग में

उतरे। दोनों वर्गों में कुल 331 मुकाबले खेले गए, जिससे प्रतियोगिता का स्तर और प्रतिस्पर्धा का अंदाजा लगाया जा सकता है।

SSB ने सबसे अधिक स्वर्ण पदक जीतकर जीती चैंपियन ट्रॉफी

पूरे टूर्नामेंट में सशस्त्र सीमा बल (SSB) का दबदबा देखने को मिला। टीम ने विभिन्न भार वर्गों में लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे अधिक 6 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य पदक अपने नाम किए। इसी प्रदर्शन के दम पर SSB ने ओवरऑल चैंपियन ट्रॉफी जीती। दूसरे स्थान पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) रहा जबकि उत्तर प्रदेश पुलिस तीसरे स्थान पर रही।

स्थानसंगठनस्वर्णरजतकांस्य
1सशस्त्र सीमा बल (SSB)644
2सीमा सुरक्षा बल (BSF)222
3उत्तर प्रदेश पुलिस213
4आईटीबीपी113
5असम राइफल्स110
6मणिपुर101
7पंजाब पुलिस100
8CISF048
भार वर्गस्वर्ण पदक विजेता
60 किग्राविवेक यादव (उत्तर प्रदेश)
66 किग्रामहेश इंदर सैनी (BSF)
73 किग्रामैक्स लैशराम (SSB)
81 किग्रावरुण शर्मा (BSF)
90 किग्राविक्रम (SSB)
100 किग्राअमन कुमार (SSB)
+100 किग्राध्यान सिंह (SSB)

प्रतियोगिता केवल पदकों की नहीं, प्रतिभा की भी पहचान है

ऑल इंडिया पुलिस जूडो चैंपियनशिप का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि यहां केंद्रीय सशस्त्र बलों और राज्य पुलिस के खिलाड़ी एक ही मंच पर प्रतिस्पर्धा करते हैं। इससे खिलाड़ियों को उच्च स्तर का मुकाबला मिलता है और खेल संस्कृति को भी मजबूती मिलती है।

ऐसी प्रतियोगिताएं पुलिस बलों में शारीरिक दक्षता, अनुशासन और टीम भावना को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

अब इन खेलों की होगी बारी

जूडो प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद हैदराबाद में आयोजित इस खेल महोत्सव में अब ताइक्वांडो, वुशु, कराटे और पेंचक सिलाट की प्रतियोगिताएं 30 जुलाई तक जारी रहेंगी।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Digital Arrest Scam का पैसा कहां गया? CBI ने खोला APK और बैंक खातों का खेल | बिहार का विकास कैसे होगा? रोजगार, पलायन और सामाजिक बंटवारे पर उठे बड़े सवाल | Porn Video Scam: वीडियो के चक्कर में फोन हैक, बैंक खाता भी हो सकता है खाली | आंतरिक शांति कैसे पाएं? राजयोगी ब्रह्माकुमार निकुंज ने बताया मन को शक्तिशाली बनाने का रास्ता | सावधान! WhatsApp Chat Cloning से खाली हो सकता है बैंक खाता, ₹2 करोड़ की ठगी ने खोली आंखें | ऑनलाइन फ्रॉड: पहले दिखाया नकली मुनाफा, फिर 30 लाख फंसे, ऐसे पहचानें पूरा खेल | Drishti IAS Coaching Fees में छूट: CISF परिवारों को किन परीक्षाओं की तैयारी में मिलेगा लाभ | साइबर ठगी के इस नए तरीके ने पुलिस को भी डाल दिया सकते में, हो जाइए आप भी सावधान ! | CISF News: DG ने खुद किया रक्तदान, फिर 500 जवानों ने उठाया बड़ा कदम | ड्रग तस्करी से टेरर फंडिंग तक, मोबाइल चैट ने कैसे खोली संदिग्ध कड़ी? |
07-09-2026