दिल्ली पुलिस फैमिली वेलफेयर की नई अध्यक्ष ने चार्ज संभाला

डा. मधुमिता बालाजी

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली पुलिस फैमिली वेलफेयर सोसायटी की नई अध्यक्ष डा. मधुमिता बालाजी ने औपचारिक तौर पर अध्यक्ष का पद भार संभाल लिया। दिल्ली में इस सोसायटी की अध्यक्ष पुलिस आयुक्त की पत्नी को बनाने का रिवाज है। डा. मधुमिता बालाजी का स्वागत सोसायटी के सचिव डीसीपी वेलफेयर आसिफ मोहम्मद ने किया।

दिल्ली पुलिस फैमिली वेलफेयर सोसायटी की अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के बाद डा. मधुमिता बालाजी ने टीम के वरिष्ठ लोगो और वेलफेयर विभाग के पुलिस अफसरों से बातचीत किया। इस अवसर पर चार नए सदस्य भी सोसायटी में शामिल हुए औऱ अपना योगदान देने का वादा किया।

दिल्ली पुलिस वेलफेयर सोसायटी (PFWS) की अध्यक्ष डा. मधुमिता बालाजी ने सोसायटी के प्रत्येक सदस्य से वेलफेयर को वैकल्पिक की जगह आवश्यक समझ कर काम करने का आहवान किया। उन्होंनेे सोसायटी की पूर्व अध्यक्ष के कार्यों की भी प्रशंसा की। उन्होंने सोसायटी में शामिल होने वाले नए सदस्यों का स्वागत किया। उन्होंने दिल्ली के पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों के कल्याण की दिशा में वह भी खासकर कोरोना काल में काम करने को लेकर प्रेरित किया।

इस अवसर पर सभी सदस्यों ने दिल्ली पुलिस के 79 कर्मी और 195 परिजनों की कोरोना से लड़ते हुए हुई मोत पर दो मिनट का मौन भी रखा।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | फेक न्यूज़ और सोशल मीडिया नैरेटिव: डिजिटल युग में सक्रिय सूचना प्रबंधन क्यों बन गया है सबसे बड़ी जरूरत | ऑल इंडिया पुलिस जूडो चैंपियनशिप 2026: SSB ने जीती चैंपियन ट्रॉफी, जानिए मेडल टैली और सभी विजेताओं की पूरी जानकारी | CISF ने महिला जूडो में जीती रनर्स-अप ट्रॉफी, ऑल इंडिया पुलिस जूडो क्लस्टर चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन | वाइब हैकिंग क्या है? सोशल मीडिया पर आपकी सोच को प्रभावित करने वाला नया डिजिटल खतरा, जानिए भारत के कानून क्या कहते हैं | डायबिटीज में कौन सी दाल खानी चाहिए? क्या दाल खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है, जानिए विशेषज्ञ क्या कहते हैं | साइबर अपराध में जमानत मिलती है या नहीं? जानिए आईटी एक्ट क्या कहता है और सुप्रीम कोर्ट ने क्या स्पष्ट किया | क्या बच्चों के लिए सोशल मीडिया सुरक्षित है? फ्रांस के नए कानून से समझिए क्यों बढ़ रही है डिजिटल सुरक्षा की चिंता | CISF की खिलाड़ी निधि ने 10वीं एशियाई पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में जीता रजत पदक, भारत का बढ़ाया गौरव | आपकी कार का डेटा चोरी हो रहा है? स्मार्ट इलेक्ट्रिक वाहन का सच जानिए | Dhanushkodi Ghost Village: भारत की आखिरी सड़क पर बसा ‘भूतिया गांव’, शाम ढलते ही क्यों लग जाता है कर्फ्यू? |
26-07-2026