Delhi Police-इस तरह के एक्शन से दिल्ली पुलिस में क्या होगा बदलाव?

Delhi police

Delhi Police-दिल्ली के पीतमपुरा में रेस्टोरेंट में पार्टी दे रहे युवक की हत्या और उसके दोस्तों को घायल कर देने वाली घटना काफी गंभीर है। इस मामले में दिल्ली के मंगोलपुरी थाने के एसएचओ को लाइन हाजिर कर दिया गया। इससे पहले दिल्ली के पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा आपराधिक घटना का वीडियो वायरल होने पर संबंधित इलाके के पुलिस अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दे चुके हैं। जाहिर है दिल्ली सीपी एक्शन में हैं।

Delhi Police-इन कदमों ने कराया सख्ती का अहसास

दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा या यूं कहें की पुलिस मुख्यालय स्तर पर पिछले कुछ दिनो में उठाए गए कदम कई संकेत दे रहे हैं। कुछ दिन पहले हुए इंस्पेक्टर स्तर से लेकर आला अफसरों तक के तबादलो ने भी काफी कुछ संकेत दिया था। फिलहाल दिल्ली में पिछले कुछ दिनो में जिस तरह सड़क पर सरेआम घटनाओं को अंजाम दिया गया और फर उसका वीडियो वायरल हुआ उससे दिल्ली पुलिस की छवि को चोट तो पहुंची ही।

दिल्ली की सबसे ताजा घटना पीतमपुरा में रेस्टोरेंट के अंदर हुई हत्या की है। खबरों के मुताबिक यह रेस्टोरेंट तय समय से ज्यादा देर रात तक चल रहा था। यही नहीं वहां पार्टी में जमकर मारपीट हुई लेकिन ना तो गश्त करने वाले पुलिसकर्मी पहुंचे ना इलाके की पुलिस को भनक लगी तो कार्रवाई तो बनती ही थी। इसके पहले वायरल वीडियो के मामले में भी सीपी संजय अरोड़ा का निर्देश को गलत नहीं कहा जा सकता।

जिस तरह से दिल्ली में सनसनीखेज वीडियो वायरल होने का सिलसिला तेज हुआ था उससे पुलिस के आला अफसरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। ऐसे में जरूरी था कि ऐसे परंपराओं पर रोक लगाया जाए। दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा मे कुछ दिन पहले हुए तबादलों से ही यह संकेत दे दिया था कि अब वह सख्ती के मूड में हैं।

खबर है कि आने वाले समय में कुछ और सख्त कदम उठाए जा सकते हैं। चर्चा ये भी है कि काम करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कार और नाकामी को सजा के फार्मूले पर काम किया जाएगा। चुनावी दिनो में पुलिस प्रबंधन के एक्शन तय करेंगे कि दिल्ली पुलिस में क्या बदलाव हो सकते हैं।

Support India Vistar
Picture of Alok Verma
Alok Verma
a senior journalist with a 30 years experience of print, electronics and digital. worked with dainik jagran, news18india, R,bharat, zee news

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | UPI पेमेंट पर क्या है नया नियम: ₹2,000 से ज्यादा यूपीआई पेमेंट पर क्या आपके खाते से पैसे कटेंगे ? समझिए विस्तार से | Cyber Security पर BRICS में बड़ी चिंता, PM Modi ने बताया Technology के गलत इस्तेमाल का खतरा | Vetiver Grass क्या है? जम्मू में 2 लाख पौधों से मिट्टी का कटाव रोकने की CISF की मुहिम | आपके नाम पर फर्जी SIM तो नहीं? बायोमेट्रिक और e-KYC से ऐसे हो सकता है SIM Card Fraud | सपने में मृत व्यक्ति को देखना क्या संकेत देता है? बात करे, मुस्कुराए या कुछ दे तो जानें सपना फल | साइबर फ्रॉड कैसे रोकें: बैंक, पुलिस और DoT मिलकर कैसे बचा सकते हैं आपका पैसा | साइबर फ्रॉड के बाद बैंक खाता फ्रीज? GRM Portal से अकाउंट खुलवाने की प्रक्रिया जानें | APK File डाउनलोड करते ही खाली हो सकता है बैंक खाता? फोन में तुरंत जांचें ये 10 सेटिंग | मोबाइल रेडिएशन से कैंसर होता है ? जानिए सेहत पर इसके असर का सच | Aadhaar Update: आधार में क्या बदल सकते हैं घर बैठे, फोटो और मोबाइल नंबर बदलने का क्या है तरीका |
17-09-2026